Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में नहर में डूबा सात वर्षीय मासूम:शौच के लिए गया बच्चा, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

    4 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में शारदा नहर में पैर फिसलने से एक सात वर्षीय मासूम की डूबकर मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार देर शाम की है। बच्चा शौच के लिए घर से निकला था और नहर किनारे फिसलकर पानी में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को नहर से बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार, कस्बा पुरवा के दलीगढ़ी मोहल्ला निवासी 7 वर्षीय प्रियांशु, पुत्र स्व. राकेश, घर से नित्य क्रिया के लिए निकला था। घर से कुछ दूरी पर स्थित शारदा नहर पुरवा ब्रांच के पास शौच करते समय उसका पैर फिसल गया और वह नहर के गहरे पानी में जा गिरा। नहर का बहाव तेज होने के कारण वह कुछ ही पलों में डूबने लगा। प्रियांशु को पानी में गिरते देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने तुरंत नहर में छलांग लगाकर काफी प्रयास के बाद बच्चे को बाहर निकाला। उसे तुरंत पुरवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पाकर सीएचसी पहुंची मां शशि अपने बेटे का शव देखकर बेसुध हो गईं और बिलख-बिलखकर रोने लगीं। परिजनों और मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला। मां शशि ने बताया कि उनके पति राकेश की लगभग दस वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि तीन साल पहले उनके एक और बेटे की टीबी की बीमारी से मौत हो चुकी है। प्रियांशु तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था और परिवार का लाडला था। उसकी अचानक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां शशि, भाई शिवा तथा बहन खुशी और दीपिका का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी उनके घर पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सियाराम चौरसिया ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैरीकॉम की तरह बनना चाहते हैं किकबाक्सर सन्नी:इटली को हराकर जीता सिल्वर, '2030 कॉमनवेल्थ गेम्स' की शुरू की तैयारी
    Next Article
    उन्नाव में जमीनी विवाद पर मारपीट, तीन घायल:पीड़ित पक्ष ने थाने में हंगामा किया, सुनवाई न होने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment