Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मरने से पहले लिखा- बच्चों को परेशान नहीं देख सकता:बीमारी में बहुत पैसा खर्च हो चुका, युवक ने गोली मारकर किया था सुसाइड

    9 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में बीमारी से परेशान एक युवक ने देर रात गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सतीश वर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सतीश पिछले तीन साल से बीमार थे। उन्होंने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने अपनी बीमारी को अपनी मौत का कारण बताया। हालांकि, थाना प्रभारी ने सुसाइड नोट की जानकारी होने से इनकार किया है। यह घटना थाना कांट क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के पास हुई। अजीजपुर जिगनेरा निवासी सतीश वर्मा परचून की एक छोटी दुकान चलाते थे। वह अपनी पत्नी कीमत देवी, तीन बेटियों और एक बेटे का भरण-पोषण करते थे। बीती रात जब वह अपनी दुकान पर थे, तभी उन्होंने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों को सतीश की जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने अपनी बीमारी को ही अपनी मौत का जिम्मेदार बताया और किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। मृतक के ससुर सोनपाल ने बताया कि सतीश पिछले लगभग तीन साल से बीमार थे। तीन साल पहले उनके पित्त में दर्द हुआ था, जिसके ऑपरेशन के बाद संक्रमण फैल गया था, जिससे उनकी हालत और खराब हो गई थी। खेत पर लोन लिया गया था सोनपाल के अनुसार, सतीश की दुकान से इतनी कमाई नहीं होती थी कि वह घर का खर्च और इलाज दोनों चला सकें। पिछले तीन सालों में उनके इलाज पर करीब दस लाख रुपये खर्च हो चुके थे। सतीश के पिता के पास लगभग दस बीघा खेती है, जिस पर कुछ समय पहले लोन लिया गया था। उस लोन का पैसा भी सतीश के इलाज में लग गया था। पत्नी को मिला कागज ससुर ने बताया कि बुधवार को दिन में सतीश ने किसी को अपनी परेशानी का अहसास नहीं होने दिया। उन्होंने कभी किसी से पैसे नहीं मांगे और खर्च के लिए पैसे मांगने से बेहतर उन्होंने आत्महत्या को समझा। सतीश की पत्नी को उनकी जेब से मिले कागज में लिखा था, "हम अपने बच्चों को परेशान नहीं करना चाहते। मेरे इलाज में बहुत पैसा बर्बाद हो गया है, इसलिए हम गोली मार रहे हैं।" पुलिस को सुसाइड नोट की जानकारी नहीं ससुर ने कहा कि सतीश मां बाप के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक ने सुसाइड किया है। आर्थिक तंगी से परेशान था। परिजनों ने बताया कि बीमारी में ज्यादा पैसा खर्च होने से परेशान थे। इसलिए सुसाइड किया। सुसाइड नोट की जानकारी नही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किशोर की मौत:फूफा की बाइक से नुमाइश देखने जा रहे थे, दो दोस्त घायल
    Next Article
    रायबरेली में ट्रक से कुचलकर दो छात्रों की मौत:सिर फटा, भेजा बाहर निकलकर रोड पर छितराया, चपेट में आई छात्रा का पैर टूटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment