Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में ट्रक से कुचलकर दो छात्रों की मौत:सिर फटा, भेजा बाहर निकलकर रोड पर छितराया, चपेट में आई छात्रा का पैर टूटा

    10 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में नेशनल हाईवे पर ट्रक ने दो छात्रों को कुचल दिया। जिससे वह पहिए के नीचे आ गए सिर फटने से भेजा बाहर निकल आया। हादसे की चपेट में आई छात्रा का पैर टूट गया उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीनो बाइक से कंप्यूटर परीक्षा देने जा रहे थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण डॉक्टरों का कहना है कि पैर काटना पड़ सकता है। घटना सलोन थाना क्षेत्र की है। देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला घटना जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर की है। जहां प्रतापगढ़ के रेहुआ लालगंज निवासी मोहम्मद आलम (20) और ऊछापुर निवासी महफूज खान (20) बुधवार को बाइक से करहिया टोल के पास स्थित एक निजी कंप्यूटर सेंटर में परीक्षा देने जा रहे थे। दोनों छात्र अपने भविष्य को संवारने की उम्मीद में घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में ही हादसे में उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों युवक टोल प्लाजा से पहले साहबगंज के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और ट्रक के नीचे आ गए। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रक चालक कुछ दूर जाकर रुका और मौके से फरार हो गया। हालांकि बाइक लगभग सुरक्षित बताई जा रही है। इसी दौरान अगई गांव निवासी साक्षी गिरी (20) पुत्री शिवकांत गिरी भी दुर्घटना की चपेट में आ गईं। हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई, जिसके कारण डॉक्टरों को उनका पैर काटना पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया, परिवारों में मचा कोहराम दुर्घटना में शामिल ट्रक का नंबर HR 38 X 0332 बताया जा रहा है, जो हरियाणा की मेहता ट्रांसपोर्ट कंपनी का है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश की जा रही है। घटना की खबर मिलते ही दोनों मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। मृतक आलम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, जबकि उसके छोटे भाई अरमान और गोलू हैं। वहीं महफूज खान दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता की करीब पांच वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है और बड़ा भाई फिरोज खान मेहनत करके उसे पढ़ा रहा था। परिजनों का कहना है कि दोनों युवक पढ़-लिखकर परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का सपना देख रहे थे, लेकिन सड़क हादसे ने उनके सभी सपनों को अधूरा छोड़ दिया। इलाके में इस घटना के बाद शोक का माहौल है। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… गोरखपुर में सिलेंडर के लिए लात-घूंसे चले, गैस गोदाम सील, श्रावस्ती में महिला बेहोश हुई, अयोध्या में राम रसोई बंद उत्तर प्रदेश में रसोई गैस (LPG) की किल्लत हो गई है। बुकिंग के 4 से 5 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। किल्लत के चलते बुधवार को अयोध्या में राम रसोई को बंद कर दिया गया। 8 साल में पहला मौका है जब राम रसोई बंद की गई है। श्रावस्ती में गैस एजेंसी पर लोगों की भीड़ उमड़ी। धक्का-मुक्की में एक महिला जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। उसके सिर से खून बहने लगा। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मरने से पहले लिखा- बच्चों को परेशान नहीं देख सकता:बीमारी में बहुत पैसा खर्च हो चुका, युवक ने गोली मारकर किया था सुसाइड
    Next Article
    कौशांबी में तीन टप्पेबाज गिरफ्तार:बैंकों के पास भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर करते थे ठगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment