Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:अमेरिका-ईरान जंग खत्म, ट्रम्प बोले- डील साइन; हफ्तेभर नहीं आएगा मानसून; यूपी में धमाके की साजिश रचने वाले संदिग्ध अरेस्ट

    23 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म हो गया है। दोनों देशों के बीच डील पर हस्ताक्षर हो गए हैं। उधर, वैभव सूर्यवंशी मामले में BCCI दखल नहीं देगा। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि MP-UP और राजस्थान में मानसून कब पहुंचेगा... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. अमेरिका-ईरान जंग खत्म, दोनों प्रेसिडेंट ने दस्तखत किए, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते पर दस्तखत हो गए हैं। फ्रांस के वर्साय पैलेस में ट्रम्प ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके बाद ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने डिजिटल साइन किए। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मौजूद थे। डील पर दस्तखत करने के बाद ट्रम्प वर्साय पैलेस से बाहर आए। इस दौरान किसी रिपोर्टर ने उनसे पीस डील को लेकर पूछा, तो उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, ‘डील साइन हो गई है।’ पाकिस्तानी ने इस्लामाबाद समझौता बताया: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी इस समझौते पर मध्यस्थ के तौर पर दस्तखत किए। उन्होंने X पर पोस्ट कर इसे ‘इस्लामाबाद समझौता’ बताया। ईरान अब कभी परमाणु हथियार बनाएगा: 14 पॉइंट्स के समझौते के तहत ईरान और लेबनान में सैन्य कार्रवाई रोकी जाएगी। होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खोला जाएगा और अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी खत्म होगी। अमेरिका और उसके सहयोगी ईरान के पुनर्निर्माण के लिए 300 अरब डॉलर का फंड बनाएंगे। वहीं, ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। पूरी खबर पढ़ें... 2. यूक्रेन ने रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन अटैक किया, 1000 से ज्यादा ड्रोन, क्रूज मिसाइलें भी दागीं यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। रूस के मुताबिक, करीब 1,000 ड्रोन और 4 क्रूज मिसाइलों को मार गिराया गया। हमले में रोस्तोव क्षेत्र का एक ऑयल डिपो तबाह हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई। मॉस्को की एक ऑयल रिफाइनरी भी निशाने पर रही। हमले के बाद मॉस्को के हवाई अड्डों पर कुछ समय के लिए उड़ानों पर रोक लगाई गई। जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे कीव पर रूसी हमलों का जवाब बताया। उन्होंने कहा, 'हम यह युद्ध नहीं चाहते थे, लेकिन अगर यूक्रेन जलेगा तो मॉस्को भी जलेगा।' 2023 से रूसी राजधानी पर ड्रोन हमले बढ़े: 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन के ड्रोन हमले सीमित थे। 2023 में पहली बार उसके ड्रोन मॉस्को तक पहुंचे, लेकिन तब हमलों में कुछ ही ड्रोन इस्तेमाल किए जाते थे। अब यूक्रेन लंबी दूरी तक हमला करने में सक्षम हो गया है। दोनों देश तेल डिपो, रिफाइनरी और दूसरे रणनीतिक ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें... 3. सीएम योगी आज राम मंदिर जाएंगे, प्रशासन ने चंपत राय को आने से मना किया राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच सीएम योगी आज शुक्रवार को अयोध्या पहुंचेंगे। वह राम मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। लेकिन मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय दूर रहेंगे। उन्हें कार्यक्रम में आने से मना किया गया है। चंपत राय से कहा गया- अपना प्रतिनिधि भेजें: सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन ने सीएम का जो प्रोटोकॉल लेटर जारी किया है, उसमें इस बात का जिक्र है। लेटर में पॉइंट नंबर 29 में चंपत राय से अनुरोध किया गया है कि योगी के राम मंदिर कार्यक्रम के लिए वह किसी अन्य व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि नामित करें। इसकी सूचना ड्यूटी मजिस्ट्रेट को दें। नृपेंद्र मिश्र बोले- बेईमानों को 7 वंश तक श्राप लगेगा: श्रीराम जन्मभूमि निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बेईमानों को 7 वंश तक श्राप लगेगा। उन्होंने ये बात एक मीडिया हाउस से इंटरव्यू में कही। उन्होंने कहा कि ये मामला तो जमीन खरीद विवाद से भी गंभीर और चुनौतीपूर्ण है। पूरी खबर पढ़ें… 4. यूपी में धमाके की साजिश रच रहे 2 संदिग्ध आतंकी अरेस्ट, आर्मी-एयरफोर्स की रेकी का टारगेट मिला यूपी एटीएस ने गुरुवार को 2 संदिग्ध आतंकी पकड़े हैं। इनमें एक मोहम्मद उमर और दूसरा फैजान है। दोनों बुलंदशहर के रहने वाले हैं। एटीएस का दावा है कि दोनों पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और पाकिस्तान के गैंगस्टरों से जुड़े आतंकी नेटवर्क के संपर्क में थे। रेकी के लिए मिला 10 हजार का ऑफर: दोनों को लखनऊ आर्मी कैंट और प्रयागराज में बमरौली एयरफोर्स स्टेशन की रेकी करने का टारगेट दिया गया था। इसके बदले 10 हजार रुपए देने की बात कही गई थी। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि मामले में अब तक कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पाकिस्तानी डॉन के पोस्टर भी लगाने थे: उमर और फैजान वॉट्सऐप-इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट्ट, हम्माद बरकाती और राणा हुनैन के संपर्क में आए। उनके कहने पर दोनों देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। इन्हें पाकिस्तानी डॉन आबिद जट्ट के पोस्टर बुलंदशहर में लगाने और उनके वीडियो बनाकर भेजने का काम मिला था। पूरी खबर पढे़ं… 5. वैभव सूर्यवंशी मामले में दखल नहीं देगा BCCI, बोर्ड सेक्रेटरी बोले- फैसला लेने का हक मैच रेफरी के पास BCCI ने वैभव सूर्यवंशी के श्रीलंका ए के खिलाड़ी को धक्का देने के मामले में एक्शन लेने से मना किया। सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने बताया कि फैसला लेने का हक मैच रेफरी के पास है। BCCI इसमें कोई दखल नहीं देगा। उन्होंने कहा;- ऐसी घटनाएं खेल में होती रहती हैं। इसके लिए पहले से सिस्टम है। वही सिस्टम फॉलो किया जाएगा। इसमें हमारा कोई रोल नहीं है। अब पूरा मामला पढ़िए: 15 जून को दांबुला में श्रीलंका-ए ने भारत ए को ट्राई सीरीज के मैच में हराया था। मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ था। सुपर ओवर के बाद वैभव की श्रीलंका के खिलाड़ियों से बहस हो गई थी। इस पर वैभव ने श्रीलंका के विशेन हलामबागे को धक्का दे दिया था। पूरी खबर पढ़ें... 6. राज्यसभा चुनाव- 12 राज्यों की 26 सीटों में से 19 NDA को, झारखंड में क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस उम्मीदवार की हार 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई। NDA ने 19, इंडिया ब्लॉक ने 6 और ZPM ने 1 सीट जीती। झारखंड में क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा समर्थित उद्योगपति परिमल नाथवानी ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को हराया। JMM के बैद्यनाथ राम भी जीत गए। मिजोरम में ZPM के के. लल्टलुआंगकिमा राज्यसभा पहुंचने वाले पार्टी के पहले सांसद बने। 26 में से 23 सीटों पर निर्विरोध उम्मीदवार जीते: 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर कार्यकाल पूरा होने के बाद चुनाव हुए। इनमें से 8 राज्यों की 21 सीटों पर प्रत्याशी निर्विरोध जीते, जबकि 2 राज्य (झारखंड और मिजोरम) की 3 सीटों पर उम्मीदवार ज्यादा होने की वजह से चुनाव हुए। वहीं, महाराष्ट्र और तमिलनाडु की एक- एक सीट पर उपचुनाव हुए, इनमें भी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। पूरी खबर पढ़ें... 7. राजस्थान, MP-UP में 22 जून तक नहीं पहुंचेगा मानसून, 13 दिन में 19 राज्यों तक पहुंचा मानसून 8 जून से तेलंगाना के भद्राचलम में अटका हुआ है। इसके 22 जून से पहले राजस्थान, यूपी और एमपी पहुंचने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, आमतौर पर मानसून 15-16 जून तक एमपी, 18-20 जून तक यूपी और और 20 जून तक राजस्थान पहुंच जाता है। इस बार तीनों राज्यों में इसकी एंट्री देर से होगी। 4 जून को केरलम पहुंचने के बाद मानसून 13 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है। 8 राज्यों में तापमान 40°C पार: मानसून ने लगातार तीसरे साल जून में लंबा ब्रेक लिया है। हालांकि, 2024 और 2025 में शुरुआती ब्रेक के बावजूद पूरे सीजन में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। इस साल 4 जून से 18 जून के बीच देश में सामान्य से 42% कम बारिश हुई है। वहीं, प्री-मानसून ऐक्टिव होने के बावजूद महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिसा समेत 8 राज्यों में तापमान 40°C के पार है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... प्रेमी के ऊपर कूदी 136 किलो की प्रेमिका अमेरिका में झगड़े के दौरान 136 किलो वजनी महिला अपने 54 किलो वजनी प्रेमी के ऊपर कूद गई। जिसकी वजह से युवक की मौत हो गई। मामले में कोर्ट ने महिला को दोषी मानते हुए 36 साल की जेल की सजा सुनाई। पूरी खबर पढ़ें ... 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को संपर्कों से फायदेमंद कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। तुला राशि वालों का रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी-SIT को सोने-चांदी का रिकॉर्ड नहीं मिला:अफसरों के हाथ शिफ्ट हो सकता है मैनेजमेंट; टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ
    Next Article
    देवर के प्यार में पति की हत्या करवाई:आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे; आगरा में 4 महीने पहले ही हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment