Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवर के प्यार में पति की हत्या करवाई:आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे; आगरा में 4 महीने पहले ही हुई थी शादी

    22 hours ago

    1

    0

    'शादी के कुछ दिन बाद ही भाभी से अफेयर हो गया था। रविवार को बड़े भाई ने मुझे और भाभी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। भाभी ने कहा था कि हम दोनों एक साथ तभी रह सकते हैं, जब तुम्हारा भाई बीच में रोड़ा न बने। इसके बाद मैंने भाभी के साथ मिलकर भाई को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 17 जून को पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। जिंदा न बचे, इसलिए गमछे से भी उसका गला घोंट दिया।' ये कबूलनामा रेस्टोरेंट कर्मी अमित के छोटे भाई भोलू का है। अमित की 19 फरवरी को ही शादी हुई थी। बुधवार को उसका खून से लथपथ शव खेत में मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अमित के गले की हड्‌डी टूटी मिली थी। सिर की 4 हडि्डयां भी चकनाचूर मिलीं। पुलिस ने 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी भोलू और उसकी भाभी खुशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पत्थर से हमला कर अमित की हत्या की डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने गुरुवार को मामले का खुलासा कर दिया था। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि सुल्तानपुरा छोटी बस्ती सदर निवासी अमित कुमार (22) कैंट स्थित पंडित जी ढाबे पर वेटर का काम करते थे। 4 महीने पहले अमित की शादी प्रेमनगर निवासी खुशी के साथ हुई थी। बुधवार सुबह सात बजे वह घर से शौच जाने की बात कह कर निकले थे। एक घंटे बाद घर से 100 मीटर की दूरी पर अमित का शव झाड़ियों में खून से लथपथ पड़ा मिला। सिर और चेहरा पर गहरे चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में पत्थर से सिर और चेहरा कूचने की बात सामने आई थी। CCTV में अमित के पीछे भोलू जाता हुआ दिखा इस बीच अमित के छोटे भाई भोलू ने ढाबे पर काम करने वाले एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने अमित के घर से लेकर ढाबे तक के सीसीटीवी खंगाले। एक फुटेज में अमित के पीछे उसका छोटा भाई भोलू जाता हुआ नजर आया। दूसरी फुटेज में वह हत्या के बाद बदहवास हालत में भागता हुआ दिखाई दिया। गुरुवार को अमित के शव का अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस ने अमित के घर पहुंची। भोलू से पूछताछ की। फिर उसे थाने लेकर आ गई। भोलू ने पूछताछ में बताया कि भाई की शादी के कुछ दिन बाद ही भाभी से अवैध संबंध हो गए थे। हम दोनों एक साथ रहना चाहते थे। 14 जून को अमित ने मुझे और भाभी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसको लेकर घर में झगड़ा हुआ था। इसके बाद भाभी ने मुझसे कहा कि जब तक तुम्हारा भाई जिंदा है, तब तक हम एक नहीं हो पाएंगे। उसने कहा था कि भाई की मौत के बाद घरवाले हम दोनों की शादी करा देंगे। इसके बाद हम दोनों ने भाई की हत्या करने की प्लानिंग की। शौच करते समय पीछे से सिर में मारा पत्थर भोलू ने पूछताछ में बताया कि 17 जून को भाई अमित घर से निकला। अमित शौच करने के लिए बैठा ही था, तभी पीछे से मैं पहुंच गया। उसके सिर पर सीमेंट के पत्थर से हमला कर दिया। हमला होते ही अमित जमीन पर गिर पड़ा। फिर मैंने उसके चेहरे पर कई वार किए। इसके बाद गमछे से उसका गला घोट दिया। जब भाई मर गया तो मैं वहां से भाग निकला। खुशी ने सुसाइड की कोशिश की इस बीच, गुरुवार सुबह जब पुलिस भोलू को थाने ले गई तो खुशी घबरा गई। उसने फंदा लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। मगर घर में मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। कुछ देर बाद पुलिस दोबारा घर पहुंची और खुशी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया- भोलू को हत्या और खुशी को हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें - 20 रुपए ज्यादा लेने पर 10 लाख का जुर्माना लगा:अलीगढ़ में 340 की सिगरेट 360 में बेची, कोर्ट ने दुकानदार-कंपनी पर कार्रवाई की यूपी के अलीगढ़ में सिगरेट के पैकेट में 20 रुपए ज्यादा लेने पर दुकानदार और सिगरेट बनाने वाली कंपनी पर 10 लाख का जुर्माना लगा है। दुकानदार ने सिगरेट पैकेट पर 340 रुपए लिखा था, फिर भी 360 रुपए ले लिए थे। ग्राहक ने दुकानदार को ऑनलाइन पेमेंट किया, फिर उसने पेमेंट का प्रिंट आउट निकालकर उपभोक्ता फोरम कोर्ट में शिकायत कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:अमेरिका-ईरान जंग खत्म, ट्रम्प बोले- डील साइन; हफ्तेभर नहीं आएगा मानसून; यूपी में धमाके की साजिश रचने वाले संदिग्ध अरेस्ट
    Next Article
    राजभर बोले-सपा टूटी तो अखिलेश के असली चाचा बनेंगे प्रमुख:घमंडी चाचा प्राइमरी मास्टर रह जाएंगे; बगावत तो 'बागी बलिया' ही करेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment