Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज, वांगचुक बोले- अनशन नहीं तोड़ूंगा; सरकार बोली-E20 से गाड़ियां खराब नहीं; डिंपल यादव 2 घंटे हिरासत में रहीं

    17 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद मार्च किया। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। केंद्र सरकार ने संसद में कहा कि E-20 फ्यूल से गाड़ियों के इंजन में खराबी की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग पर लैंडस्लाइड के कारण 27 कैद हो गए। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। 2. संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च पर लाठीचार्ज, पुलिस ने समर्थकों को जंतर-मंतर से हटाया; वांगचुक बोले- अनशन नहीं तोड़ूंगा कॉकरोच जनता पार्टी के 10 हजार से ज्यादा समर्थकों ने जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला। बैरिकेड तोड़कर संसद तक पहुंचे और घुसने की कोशिश की, लेकिन संसद का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, आंसू गैस छोड़ी। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी और कई प्रदर्शनकारी घायल हुए। पुलिस ने जंतर-मंतर खाली कराया, लेकिन कुछ घंटे बाद हजारों प्रदर्शनकारी दोबारा जंतर-मंतर पर जुट गए। केंद्रीय मंत्री नड्डा से CJP डेलिगेशन की मुलाकात, वांगचुक का अनशन जारी सफदरजंग हॉस्पिटल से सोनम वांगचुक ने हाथ से लिखे संदेश में कहा- मैं तब तक अनशन जारी रखूंगा, जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, या फिर मुझे यहां अस्पताल में ही सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं दी जाती। वहीं, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका की करीब 2 घंटे बैठक चली। इसमें 3 मांगें रखीं गईं। 1. सोनम वांगचुक की तुरंत रिहाई 2. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा या उन्हें कैबिनेट से हटाना 3. NEET से जुड़ी हर मौत के लिए ₹1 करोड़ मुआवजा डिंपल यादव को दिल्ली पुलिस ने 2 घंटे थाने में रखा डिंपल यादव, इकरा हसन, प्रिया सरोज, रुचि वीरा और धर्मेंद्र यादव समेत 8 सपा सांसदों को दिल्ली पुलिस ने 2 घंटे तक हिरासत में रखा। ये सांसद कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में संसद से जंतर-मंतर तक पैदल मार्च कर रहे थे। धर्मेंद्र यादव ने बताया कि सभी सांसदों को करीब 2 घंटे तक दिल्ली के पार्लियामेंट थाने में बैठाए रखा गया। करीब ढाई बजे हमें छोड़ा गया। पूरी खबर पढ़ें... 2. संसद में सरकार बोली- E20 पेट्रोल से इंजन खराब नहीं, 23 करोड़ गाड़ियां बिना परेशानी चल रहीं, पुरानी गाड़ियों का माइलेज गिरा मानसून सत्र के पहले दिन पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने एथेनॉल फ्यूल पर सफाई दी। उन्होंने कहा- 20% एथेनॉल मिले पेट्रोल से गाड़ियों के इंजन को नुकसान पहुंचने का कोई सबूत नहीं मिला। देश में 20 करोड़ से ज्यादा टू-व्हीलर्स और 3 करोड़ से अधिक पेट्रोल कारें इस फ्यूल पर चल रही हैं। फ्यूल एफिशिएंसी (माइलेज) के सवाल पर सरकार ने कहा कि किसी भी गाड़ी का माइलेज ड्राइविंग कंडीशन, ड्राइवर की आदतों और गाड़ी के मेंटेनेंस पर निर्भर करता है। E10 के लिए डिजाइन कुछ पुरानी गाड़ियों में माइलेज में करीब 3% से 5% तक की मामूली कमी आ सकती है। लेकिन इसके बदले E20 फ्यूल वाहन और पर्यावरण को कई फायदे देता है। पूरी खबर पढ़ें... 3. राममंदिर चढ़ावा चोरी- सुप्रीम कोर्ट बोला- यूपी सरकार दोबारा SIT बनाए; योगी ने मंजूरी दी अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा SIT बनाने का आदेश दिया है। सोमवार को सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत ने कहा- नए सिरे से SIT बनाई जाए। सीनियर IPS अधिकारी टीम की अगुआई करें, ताकि जांच किसी निर्णायक स्तर तक पहुंचे। CJI ने कहा- हम केवल सावधान करना चाहते हैं। इस मामले में राजनीति न करें। पहली नजर में यह दंड कानून के तहत अपराध का मामला लगता है। इसकी निष्पक्ष, स्वतंत्र और पूरी ईमानदारी से जांच होनी चाहिए। जांच को उसके तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाना चाहिए। बस हमारी यही बात है। योगी ने नई SIT को मंजूरी दी: सीएम योगी ने नई SIT बनाने की मंजूरी दे दी है। नई SIT में लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और विशेष सचिव नीलरतन कुमार नहीं होंगे। उनकी जगह एक DIG और एक SSP स्तर के IPS अधिकारी को शामिल किया जाएगा। SIT पहले से दर्ज FIR पर मामले की जांच करेगी। 30 जुलाई तक SIT अपनी रिपोर्ट देगी। पढ़ें पूरी खबर… 4. भारत में पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी जांच के 4 से 60 साल तक के लोग ले सकेंगे डोज, देश में ही बनेगी भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिली। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल की अनुमति दी। कंपनी के मुताबिक, यह वैक्सीन चार से 60 साल तक के लोगों को लगाई जा सकेगी। इसे लगवाने से पहले यह जांच कराने की जरूरत नहीं होगी कि व्यक्ति पहले कभी डेंगू से संक्रमित हुआ था या नहीं। 3 फेज में 19 ट्रायल: ताकेदा के ग्लोबल क्लीनिकल डेवलपमेंट प्रोग्राम के आधार भारत में भारत में मंजूरी दी गई। तीन में 19 क्लीनिकल ट्रायल किए गए, जिनमें 28 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। QDENGA की दो डोज दी जाती हैं। प्रत्येक डोज 0.5 मिलीलीटर की होती है और त्वचा के नीचे इंजेक्शन के जरिए लगाई जाती है। दोनों डोज के बीच 3 महीने का अंतर रखा जाता है। पूरी खबर पढ़ें... 5. यूपी में 330km लंबा विंध्य एक्सप्रेस-वे बनेगा, 6 घंटे की दूरी 3 घंटे में पूरी होगी; कैबिनेट मीटिंग में आज 12 प्रस्ताव पास होंगे यूपी में 2 और एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। पहला- विंध्य एक्सप्रेस-वे। यह प्रयागराज की सोनवार तहसील से सोनभद्र तक 330 किमी लंबा होगा। दूसरा- विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे। चंदौली-गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए यह 117 किमी लंबा बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज, मंगलवार को कैबिनेट बैठक में दोनों एक्सप्रेसवे के एलाइंमेंट को मंजूरी दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट बैठक में मानसून सत्र बुलाने का प्रस्ताव एजेंडे में शामिल नहीं है, लेकिन बैठक में इस पर भी चर्चा हो सकती है। सरकार जुलाई के अंतिम सप्ताह या 3 अगस्त से मानसून सत्र शुरू करने पर विचार कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… 6. सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 27 मजदूर फंसे; रेस्क्यू करने गए कुछ वर्कर्स बेहोश, मीथेन गैस लीक की आशंका सिक्किम के मामरिंग में निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड हुआ। टनल का एंट्री गेट बंद है, अंदर 27 मजदूर फंसे होने की बात कही गई है। नामची कलेक्टर अनुपा तामलिंग के मुताबिक मजदूरों की संख्या कम या ज्यादा भी हो सकती है। सुरंग के अंदर मीथेन गैस रिसाव के कारण कुछ बचावकर्मी भी बेहोश हो गए। रेस्क्यू में काफी मुश्किलें आ रही हैं। यह टनल तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के लिए पटेल इंजीनियरिंग कंपनी बना रही थी। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: त्रिपुरा DGP ऑफिस में मृत मिले, सुसाइड की आशंका: 1994 बैच के IPS, UP के रहने वाले थे; 1984 के सिख विरोधी दंगों की जांच की थी (पूरी खबर पढ़ें) 2. स्पोर्ट्स: रोहित बोले- बाहर शोर नहीं होगा तो मजा कैसे आएगा: रिटायरमेंट की रिपोर्ट्स को किया खारिज; गिल बोले- टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं (पूरी खबर पढ़ें) 3. इंटरनेशनल: अमेरिका-ईरान तनाव से ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर पार: एक हफ्ते में 16% बढ़ा; भारत में महंगाई का खतरा, रुपया-विदेशी निवेश पर दबाव (पूरी खबर पढ़ें) 4. इंटरनेशनल: जेडी वेंस उपराष्ट्रपति रहते हुए चौथे बच्चे के पिता बने: अमेरिका में 150 साल में पहली बार ऐसा हुआ; ज्यादा बच्चों के पक्षधर हैं वेंस (पूरी खबर पढ़ें) 5. स्पोर्ट्स: रोहित लॉर्ड्स पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय: इंग्लैंड में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले विदेशी बैटर (पूरी खबर पढ़ें) 6. एंटरटेंमेंट: सलमान ने देर रात तस्वीरें शेयर कीं:हेल्थ को लेकर चिंता के बीच पूछा- आप लोगों की तबीयत कैसी है; नए वीडियो में भी थके दिखे (पूरी खबर पढ़ें) 7. इंटरनेशनल: चीन में फूड डिलीवरी ब्वॉय को सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मान:खाना पहुंचाते समय लिखी कई कविताएं; 14 साल में पढ़ाई छूट गई थी (पूरी खबर पढ़ें) 8. पंजाब: पहली बार ब्लूटूथ से नकल की पूरी कहानी: परीक्षार्थी ने पेन से पेपर स्कैन कर हरियाणा भेजा; राजस्थान के सॉल्वर ने सॉल्व किया (पूरी खबर पढ़ें) 9. उत्तर प्रदेश: बांकेबिहारी मंदिर में महिला सिपाही ने श्रद्धालु को पीटा, VIDEO: धक्का लगने पर भड़की, लाइन से खींचकर थप्पड़े जड़े (पूरी खबर पढ़ें) 10. मध्य प्रदेश: 17 लाख बेरोजगार, इनमें सबसे ज्यादा OBC: डिप्टी CM, रोजगार मंत्री के जिले की हालत खराब; सरकार का दावा- 240 दिन में 8 लाख घटे (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके… जापान में बना इंसानों के बैठने वाला फ्रिज जापान में 'डो रेइमोन बॉक्स' नाम का इंसानों का फ्रिज बनाया गया है। इसमें 5–10 मिनट बैठने पर शरीर का तापमान तेजी से कम हो जाता है। इसे हीटवेव और हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए तैयार किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: पीएम मोदी धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर आंदोलन खत्म क्यों नहीं करा देते; इसमें 4 बड़ी अड़चनें, सरकार का गणित क्या है 2. भास्कर एक्सप्लेनर: क्या कॉकरोच पार्टी का सरकार से 'समझौता':सोनम वांगचुक की 3 शर्तों में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा गायब, जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता 3. मंडे मेगा स्टोरी: ISRO को किसकी ‘नजर’ लग गई, टॉप साइंटिस्ट छोड़ रहे:क्या सरकार की गलतियों से अंतरिक्ष की दौड़ में पिछड़ जाएगा भारत 4. नसीरुद्दीन शाह@76: पाकिस्तानी लड़की से छिपकर शादी की: दोस्त ने जलन में मारा चाकू, मां ने पूछा था- क्या रत्ना मुस्लिम बनेगी 5. जरूरत की खबर: क्या ACV सचमुच वजन घटाता है:डॉक्टर से जानें इसके फायदे, सीमाएं, लेने का सही तरीका और साइड इफेक्ट्स 6. फिजिकल हेल्थ: रैट फीवर पर एडवाइजरी:बारिश में बढ़ता रिस्क, पानी में न भीगें, जानें सभी लक्षण और बचाव के लिए जरूरी सावधानियां 7. निदा फाजली पर डॉक्यूमेंट्री 'मैं निदा' को नेशनल अवॉर्ड: प्रोड्यूसर ने बताया- शायर को एक शेर की वजह से पाकिस्तान में लोगों ने घेर लिया था 8. भास्कर एनालिसिस: बृजभूषण के बदले सुर, बगावत या नई पिच की तैयारी:अखिलेश को 'कृष्ण का वंशज' बताया; BJP की बढ़ेगी टेंशन, आखिर नाराजगी क्यों 9. भास्कर एक्सक्लूसिव: राज्यपाल ने ACS के लिए क्यों कहा-फाइल इधर-उधर घुमाते हैं:सच्चाई- 8 बड़े प्रोजेक्ट्स पर लगा ब्रेक; चुनाव से पहले विधायक बेचैन 10. राजस्थानी प्रेम कहानी: रेगिस्तान में काक नदी के किनारे था मूमल का महल: पाकिस्तान के राजा और जैसलमेर की राजकुमारी का प्रेम; 4 एपिसोड में मूमल-महेंद्र की कहानी 11. भास्कर एक्सक्लूसिव: राजस्थान में गजेंद्र-किरोड़ी सहित 6 मंत्रियों पर चल रहे केस: 13 विधायकों के खिलाफ भी मामले पेंडिंग; जानें किस नेता पर कहां है मामला 12. भास्कर एक्सक्लूसिव: बांकीपुर जीतने के लिए नितिन नवीन की 4 लेयर स्ट्रेटजी: 60 शक्ति केंद्र बनाए, 50 विधायक ग्राउंड पर, मोहल्ले वाइज जाति देखकर नेताओं की ड्यूटी 13. भास्कर एक्सक्लूसिव: श्रीलंकाई क्रिकेटर के नाम से सौरभ चंद्राकर का फर्जी पासपोर्ट:फोटो खुद की, नागरिकता इंडोनेशियाई की दिखाई; गिरफ्तारी से बचने बनवाए फेक डॉक्यूमेंट्स 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुंभ राशि के लोगों को कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी ड्राइवर पर थूका:बच्चों को डुबोकर मारने, पत्नियों को गुलाम बनाकर बेचने की धमकी; इंग्लिश बोलने का दबाव बनाया जा रहा
    Next Article
    यूपी में 330km लंबा विंध्य एक्सप्रेस-वे बनेगा:6 घंटे की दूरी 3 घंटे में पूरी होगी; कैबिनेट मीटिंग में आज 12 प्रस्ताव पास होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment