Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:जंग के चलते पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं होगा; राष्ट्रपति बोलीं- ममता रिसीव करने नहीं आईं, बहन को 40 चाकू मारने वाला इंजीनियर अरेस्ट

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर पेट्रोल-डीजल को लेकर है, सरकार ने कहा कि फिलहाल दाम नहीं बढ़ेंगे। दूसरी खबर यूपी में बहन की 40 चाकू मारकर हत्या करने वाले इंजीनियर से जुड़ी है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. पीएम मोदी दिल्ली में 33,500 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 2. भारत-न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में टी–20 वर्ल्डकप फाइनल खेला जाएगा। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. पाकिस्तान में पेट्रोल 336 रुपए लीटर हुआ, भारत में फिलहाल नहीं बढ़ेंगे दाम पाकिस्तान ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 55 रुपए (पाकिस्तानी रुपया) प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत अब 335.86 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल 321.17 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। पेट्रोल पंपों पर भीड़ जमा हुई: कीमतों में बढ़ोतरी की खबर आने के बाद होते ही पाकिस्तान के बड़े शहरों जैसे लाहौर और कराची में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। लोगों को डर है कि आने वाले दिनों में कहीं तेल की किल्लत न हो जाए। भारत में पेट्रोल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी: सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारत के एनर्जी स्टॉक की स्थिति सुधर रही है। भारत ने होर्मुज रूट के अलावा दूसरे सोर्स से अपने क्रूड इंपोर्ट का 10 परसेंट बढ़ा दिया है। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी। पूरी खबर पढ़ें... 2. प. बंगाल: कार्यक्रम की जगह बदलने पर राष्ट्रपति नाराज, बोलीं- सीएम ममता रिसीव करने भी नहीं आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बंगाल में कार्यक्रम की जगह बदले जाने पर शनिवार को नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- मुझे लगता है बंगाल सरकार आदिवासियों का भला नहीं चाहतीं। ममता बनर्जी मेरी छोटी बहन जैसी हैं। मैं भी बंगाल की बेटी हूं। राष्ट्रपति ने कहा... नॉर्थ बंगाल दौरे पर न तो मुख्यमंत्री और न ही कोई राज्य मंत्री उन्हें रिसीव करने आया। मुझे नहीं पता कि ममता मुझसे नाराज हैं या नहीं। वैसे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आप सब ठीक रहें। पीएम मोदी बोले- ये बेहद शर्मनाक: पीएम ने X पर पोस्ट में लिखा कि प्रेसिडेंट का पद पॉलिटिक्स से ऊपर है, और इस पद की गरिमा हमेशा बनी रहनी चाहिए। ये शर्मनाक है। उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल सरकार और तृणमूल कांग्रेस को होश आएगा। पूरी खबर पढ़ें... 3. ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी, कहा-हमले नहीं करेंगे, फिर कतर पर अटैक अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग को आठ दिन हो गए हैं। इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि अब पड़ोसी देशों पर हमले नहीं किए जाएंगे, जब तक कि उन देशों की जमीन से ईरान पर कोई हमला न किया जाए। पहले माफी, फिर कर दिया हमला: पेजेशकियन ने पिछले कुछ दिनों में पड़ोसी देशों पर हुए हमलों के लिए उनसे माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि ईरान इन देशों के साथ तनाव बढ़ाना नहीं चाहता और भविष्य में ऐसे हमलों से बचने की कोशिश करेगा। हालांकि, इसके कुछ देर बाद ही कतर की राजधानी दोहा में एक धमाका हुआ। ईरान ने 13 देशों को बनाया था निशाना: 28 फरवरी को जंग की शुरुआत से अब तक ईरान इजराइल समेत मिडिल ईस्ट के 13 देशों को निशाना बना चुका है। वहीं US-इजराइल हमलों में ईरान में 1332 की मौत हो गई है। पूरी खबर पढ़ें... 4. डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 2000 फीट ऊंचाई पर धुआं भरा यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की शनिवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुबह 10.45 बजे हेलिकॉप्टर ने लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरी। थोड़ी ही देर में उसका डिस्प्ले अचानक बंद हो गया। हेलिकॉप्टर के अंदर धुआं भरने लगा। पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचना दी। इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। इस बीच हेलिकॉप्टर 50 किमी दूर बछरावां तक पहुंच गया था। पायलट ने परमिशन मिलते ही लखनऊ एयरपोर्ट की ओर रुख किया। जहां सुबह 11.15 बजे हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करवाई। इसके बाद केशव समेत 6 लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। पूरी खबर पढ़ें… 5. मुरादाबाद में इंजीनियर बहन को 40 चाकू मारने वाला अरेस्ट, मां बोलीं- गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद चिढ़ता था मुरादाबाद में चाकू से गोदकर इंजीनियर बहन की हत्या करने वाले इंजीनियर भाई को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। हार्दिक और हिमशिखा जुड़वां भाई-बहन थे। मुस्लिम गर्लफ्रेंड पुणे की रहने वाली: हार्दिक ने पूछताछ में पुलिस को बताया, उसकी गर्लफ्रेंड मुस्लिम है। वह पुणे की रहने वाली है। लड़की के परिवार वाले उसे मारते-पीटते हैं, जिसकी वजह से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। जांच में पता चला हार्दिक मेंटल डिस्टर्ब: SP सिटी रणविजय सिंह ने कहा- पूछताछ के दौरान हार्दिक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। इसलिए अब उसे डॉक्टर को दिखाया जाएगा। उसने मां पर भी हमला किया था, जिनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 6. UPSC में 301 रैंक पर 2 कैंडिडेट्स का दावा, यूपी और बिहार की 'आकांक्षा सिंह' के सेम रोल नंबर UPSC सिविल सर्विस एग्‍जाम रिजल्‍ट 2025 में एक ही रैंक पर दो कैंडिडेट्स ने दावा कर दिया है। UPSC द्वारा जारी मेरिट लिस्‍ट में AIR 301 पर आकांक्षा सिंह हैं, जिनका रोल नंबर 0856794 है। इस सिलेक्‍शन पर बिहार और यूपी से 2 अलग-अलग छात्राओं ने दावा किया है। दोनों का नाम आकांक्षा सिंह है। बिहार की आकांक्षा के एडमिट कार्ड में है गड़बड़ी दैनिक भास्‍कर ने मामले की पड़ताल के लिए दोनों कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड चेक किए। यूपी के गाजीपुर की आकांक्षा के इंटरव्‍यू कॉल लेटर पर दर्ज रोल नंबर 0856794 है। इस एडमिट कार्ड पर दिख रहे QR को स्‍कैन करने पर भी यही रोल नंबर दिख रहा है। वहीं, बिहार के आरा की आकांक्षा सिंह ने भास्‍कर को अपना प्रीलिम्‍स एडमिट कार्ड उपलब्‍ध कराया। हालांकि, इस पर भी रोल नंबर 0856794 ही लिखा दिख रहा है। मगर QR स्‍कैन करने पर रोल नंबर 085659 दिख रहा है। ऐसे में या तो UPSC की ओर से एडमिट कार्ड जारी करने में कोई गड़बड़ी हुई है, या फिर बिहार की आकांक्षा के एडमिट कार्ड से छेड़छाड़ की गई है। इस मामले पर अभी UPSC की ओर से कोई स्‍पष्‍टीकरण नहीं आया है। पूरी खबर पढ़ें... 7. रैपर बादशाह का अश्लील गाना, गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाईं गईं; सॉन्ग यूट्यूब से हटा बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह पर न्यू रिलीज सॉन्ग ‘टटीरी’ को लेकर हरियाणा में 3 मामले दर्ज हुए हैं। हरियाणा पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं साथ ही लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पुलिस ने यह भी कहा है कि इस गाने पर रील बनाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। गाने को यूट्यूब से हटाया गया: गाने में बादशाह के बोल और लड़कियों के सीन पर आपत्ति जताई गई है। अब पुलिस के एक्शन के बाद इस सॉन्ग को यूट्यूब से भी हटा दिया गया है। हालांंकि गाने को बादशाह ने खुद हटाया है या यूट्यूब ने शिकायत के बाद हटाया है। इसकी पुष्टि नहीं हुई। 1 मार्च 2026 को रिलीज हुए इस गाने पर करीब 5 मिलियन व्यूज आ चुके थे। बादशाह बोले- मुझे माफ कर दीजिए: विवाद के बीच बादशाह ने वीडियो जारी कर कहा, मैं खुद हरियाणा से हूं। मेरा कोई उद्देश्य नहीं था कि मैं हरियाणा के किसी बच्चे या महिला के बारे में ऐसी बेहूदी बात कहूं। मैं हिप-हॉप जॉनर से हूं, जहां बोल हमेशा कॉम्पिटिशन को नीचा दिखाते हैं। अगर मेरे गाने के उस हिस्से से किसी को बुरा लगा हो, तो मुझे हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दीजिए। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... बच्चे का लीवर और आंत सीने की तरफ पहुंचा जयपुर में 11 साल के बच्चे के शरीर में लीवर ओर आंत अपनी जगह से खिसककर दाहिने सीने की तरफ पहुंच गई। जांच में पता चला कि बच्चे को जन्म से ही डायफ्रामेटिक हर्निया की समस्या थी। इस स्थिति में पेट और सीने को अलग करने वाली झिल्ली में छेद होता है। जिससे यह दिक्कत महसूस होती है। हालांकि, डॉक्टरों ने सर्जरी कर दी है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. ईरान ने अरब देशों से माफी मांगी; पाकिस्तान में पेट्रोल ₹336; UPSC रिजल्ट- 2 कैंडिडेट के सेम रोलनंबर, दावा- दोनों पास 2. भास्कर एक्सप्लेनर- चुनाव से पहले BJP ने मुख्यमंत्री बदलने की स्क्रिप्ट लिखी: नीतीश के नाम पर भ्रम फैलाया, चिराग को ज्यादा सीटें; 4 पॉइंट में BJP की स्ट्रैटजी 3. नेपाल से भास्कर- सरकार-कोर्ट को भारत का गुलाम बताने वाले बालेन बनेंगे PM: अखंड भारत का जवाब ग्रेटर नेपाल से दिया, क्या रिश्ते बिगड़ेंगे 4. अनुपम खेर@71; चेहरे पर लकवा मारा, फिर भी शूटिंग की: प्रोजेक्ट्स फ्लॉप हुए तो सिर्फ 400 रुपए बचे थे, रिकॉर्ड फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते 5. भास्कर एक्सप्लेनर- निशांत के लिए नीतीश ने 10 साल पहले बनाया प्लान: धीरे-धीरे नेताओं को पार्टी से निकाला, संकट खड़ा कर बेटे को विरासत सौंपने की बनाई स्ट्रैटजी 6. जरूरत की खबर- मसल-फैट रेशियो सही तो ब्रेन रहता एक्टिव: घटता बीमारियों का रिस्क, पतला होना काफी नहीं, मसल-फैट का सही बैलेंस जरूरी ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज तुला राशि वालों के रुके काम पूरे हो सकते हैं। मीन राशि वालों का इनकम सोर्स दोबारा शुरू हो सकता है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    EX मुस्लिम को तड़पाना चाहते थे दोनों भाई:सर तन से जुदा करना था इसलिए गला काटा; जुमे का दिन चुना, अगले दिन रोजा रहा
    Next Article
    पापा-दादा चपरासी, बुलंदशहर की शिखा IAS बनी:गाजीपुर की प्रियंका को 79वीं रैंक, पिता SDM के ड्राइवर, बोले- बेटी की गाड़ी चलाऊंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment