Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक:युवक की मौत, 13 साल का किशोर गंभीर; ननिहाल से घर लौटते समय हुआ हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में बहराइच निवासी 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा करनैलगंज ब्लॉक के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार बहराइच के जरवल रोड निवासी इरकान (19) अपने साथी अमन (13) के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में इरकान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। ननिहाल से घर लौट रहा था युवक बताया जा रहा है कि इरकान करनैलगंज में अपने ननिहाल आया हुआ था। शनिवार रात वह ननिहाल में परिजनों से मुलाकात के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर जरवल रोड (बहराइच) लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। घायल अमन को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर करनैलगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मृतक युवक बहराइच के जरवल रोड का निवासी था। हादसे में इरकान की मौत हो गई, जबकि अमन घायल है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड कप फाइनल के दिन LSG के लिए दौड़े फैंस:बोले- बेस्ट ऑफ लक इंडिया, लखनऊ टीम की नई जर्सी लाँच
    Next Article
    बदायूं में दो थानेदार हटाए गए:विवादों के बाद एसएसपी का एक्शन, उसावां और मुजरिया में नए प्रभारी तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment