Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में दो थानेदार हटाए गए:विवादों के बाद एसएसपी का एक्शन, उसावां और मुजरिया में नए प्रभारी तैनात

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में पुलिस महकमे में शनिवार देर रात बड़ा फेरबदल किया गया। उसावां और मुजरिया थाने के प्रभारियों को उनके पद से हटा दिया गया है। दोनों थानेदार पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग मामलों को लेकर विवादों में घिरे हुए थे और उनकी शिकायतें लगातार उच्चाधिकारियों तक पहुंच रही थीं। इसके बाद एसएसपी ने दोनों को हटाकर नए प्रभारियों की तैनाती कर दी। उसावां थाना प्रभारी रहे वीरपाल तोमर को होली के दौरान हुई एक घटना के बाद हटाया गया। असधरमई गांव में कुछ लोगों ने एक अधिवक्ता के घर पर हमला कर परिवार को बंधक बना लिया था। इस मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे थे। आरोप था कि कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने पीड़ित परिवार को ही थाने में बैठाकर रखा। मामला बढ़ते-बढ़ते बरेली रेंज के डीआईजी आर.के. साहनी तक पहुंच गया था, जिसके बाद पुलिस महकमे में भी नाराजगी जताई गई। वीडियो वायरल होने पर मुजरिया प्रभारी विवादों में दूसरी ओर मुजरिया थाना प्रभारी ज्योति सिंह का एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की काफी किरकिरी हुई थी। वीडियो में वह किसान नेता अतुल तोमर को थाने का भ्रमण कराते हुए वहां की व्यवस्थाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी देती नजर आ रही थीं। सोशल मीडिया पर किसान नेता द्वारा थाने के ‘निरीक्षण’ की चर्चा तेज होने लगी तो ज्योति सिंह ने अपने बचाव में किसान नेता के खिलाफ अपने ही थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। किसानों ने किया था एसएसपी कार्यालय का घेराव इस कार्रवाई से नाराज किसानों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव कर विरोध जताया था। लगातार बढ़ते विवाद और शिकायतों के बीच आखिरकार शनिवार देर रात दोनों थानेदारों को हटा दिया गया। पुलिस महकमे में कार्रवाई के तरीके को लेकर भी चर्चाएं हैं। उसावां के प्रभारी वीरपाल तोमर से पूरी तरह चार्ज छीन लिया गया, जबकि मुजरिया की प्रभारी ज्योति सिंह को हटाकर दूसरे थाने का चार्ज दे दिया गया है। इसे लेकर महकमे के भीतर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक:युवक की मौत, 13 साल का किशोर गंभीर; ननिहाल से घर लौटते समय हुआ हादसा
    Next Article
    लखनऊ में लगातार दूसरे दिन वार्म नाइट:रात का पारा सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक हुआ, लगातार बढ़ रहा पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment