Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़ा; सुप्रीम कोर्ट बोला- फॉर्म-6 दोबारा क्यों भरें; ED ने आजम की जौहर यूनिवर्सिटी अटैच की

    10 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, दिवाली से पहले सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने MLC चुनावों के रिजल्ट को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर सुनवाई की। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, सबसे निचले कर्मचारी को ₹540, कैबिनेट सचिव लेवल के अफसर को ₹7500 महीने का फायदा केंद्र सरकार ने दिवाली से ठीक 10 दिन पहले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की। ताजा बढ़ोतरी से कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता यानी DA 63% हो जाएगा। सरकार इस पर ₹10 हजार करोड़ खर्च करेगी। बुधवार 28 अक्टूबर को कैबिनेट ने नई दरें 1 जुलाई, 2026 से लागू करने को मंजूरी दी है। पिछले महीनों का एरियर भी दिवाली से पहले खाते में भेजा जाएगा। इससे पहले अप्रैल में सरकार ने DA में 2% की बढ़ोतरी की थी। सरकारी फैसले की 3 बड़ी बातें- DA बढ़ने से सैलरी में बढ़ोतरी बेसिक पे के आधार पर तय होती है पूरी खबर पढ़ें... 2. MLC चुनाव- PM मोदी का तंज- वोटिंग बैलेट से हुई, तो भी कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं; 4 राज्यों की 16 सीटें NDA जीती MLC चुनावों के रिजल्ट पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा- 4 बड़े राज्यों- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए। चुनाव बैलेट पेपर से हुए। अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं। इधर, कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष का आरोप है कि भाजपा EVM में हेरफेर कर चुनाव जीतते आ रही है। हाल के SIR के विरोध के दौरान भी विपक्ष ने भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया। लोकसभा और विधानसभा चुनाव EVM से कराने की मांग कर रहा है। वाराणसी में भाजपा को हार यूपी (MLC) चुनाव में शिक्षक और स्नातक कोटे की 11 सीटों में से भाजपा ने 6 और सपा ने 3 सीटें जीती हैं। वाराणसी में शिक्षक सीट पर भाजपा को हार मिली है। भाजपा उम्मीदवार केदारनाथ ने ऑब्जर्वर पर धांधली कराने का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ें... 3. लखनऊ में सपा 17 हजार वोटों से स्नातक सीट जीती, अखिलेश का तंज- MLC चुनाव में भाजपा ऑल आउट यूपी में बुधवार देर रात विधान परिषद (MLC) चुनाव शिक्षक और स्नातक कोटे की 11 सीटों में से 10 के नतीजे घोषित हो गए। भाजपा ने 6 और सपा ने 4 सीटें जीतीं। लखनऊ स्नातक सीट पर सपा की कांति सिंह ने 17 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की। वहीं, काशी में भाजपा को डबल झटका लगा। यहां शिक्षक सीट पर हार मिली। जबकि, देर रात स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी पीछे रहे। शाम 7:20 बजे एक घंटे के लिए मतगणना रोकनी पड़ी। भाजपा उम्मीदवार केदारनाथ धरने पर बैठ गए। सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा- काशी में वोटों की गिनती रोकने या धीमी करने का षड्यंत्र सब समझ रहे हैं, भाजपा इसमें कामयाब नहीं होगी। ये साबित हो गया कि MLC चुनाव में भाजपा ऑल आउट हो गई। पूरी खबर पढ़ें… 4. आजम की जौहर यूनिवर्सिटी ED ने अटैच की, दावा- सरकारी पैसे से बनाई गई, मार्केट कीमत 1170 करोड़ रुपए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को सपा नेता आजम खान की मो. अली जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतों को अपने कब्जे में ले लिया। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन: ईडी के मुताबिक, अटैच की गई संपत्तियों की कीमत 426.46 करोड़ रुपए है। हालांकि, इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1,170 करोड़ रुपए है। ED ने बुधवार को यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की। ED का आरोप है कि सरकारी धन, ठेकेदारों से प्राप्त रकम और जमीन से जुड़े मामलों में अनियमितताओं के जरिए अपराध से अर्जित धन का इस्तेमाल यूनिवर्सिटी की संपत्तियां बनाने में किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 5. दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट बोला- चुनाव आयोग फॉर्म 6, 7,8 में बदलाव नहीं कर सकता, पूछा- दोबारा Form-6 क्यों भरें दिल्ली में वोटर लिस्ट के SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा- ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर करीब 43 लाख मतदाताओं में जिनके नाम ‘शिफ्टेड या अनुपस्थित’ श्रेणी में दर्ज हैं, उन्हें दोबारा नाम जुड़वाने के लिए Form-6 भरने को क्यों कहा जा रहा है। कोर्ट ने कहा- यह फॉर्म नए मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन के लिए होता है, जबकि ये लोग पहले से ही वोटर लिस्ट में शामिल थे। फॉर्म 6, 7 और 8 में बदलाव नहीं किया जा सकता है। फॉर्म 6 पर विवाद क्या है? पूरी खबर पढ़ें... 6. स्पेन में हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं, 64 की मौत, कई डिब्बे मलबे में बदल; इन ट्रेनों की एवरेज स्पीड 200kmph से ज्यादा स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकरा गईं। हादसे में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 179 से ज्यादा लोग घायल हुए। हादसे के बाद राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी अंदालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाली रेल लाइन बंद कर दी गई। स्पेनिश मीडिया के मुताबिक, हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे मोरा और ओरगाज कस्बों के बीच हुआ। एक ट्रेन धीमी गति से चल रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी ट्रेन उससे टकरा गई। कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों ट्रेनें सरकारी कंपनी रेनफे (Renfe) और निजी कंपनी इर्यो (Iryo) की थीं। इन ट्रेनों की रफ्तार आमतौर पर 200 किमी/घंटे से ज्यादा होती है। पूरी खबर पढ़ें... 7. विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन में 25 खिलाड़ी बिकीं: ऑस्ट्रेलिया की मोलिन्यू को 1.1 करोड़ में यूपी ने खरीदा विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पांचवें सीजन के ऑक्शन में 25 प्लेयर्स को खरीदा गया। इसमें 18 भारतीय और 7 विदेशी रहीं। ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यूक्स को यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा। भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा 30 लाख रुपए में यूपी की टीम में शामिल हुईं। कोच्चि में हो रहे ऑक्शन में किरण नवगिरे को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख और जी कमलिनी को गुजरात जायंट्स ने 40 लाख रुपए में खरीदा। श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू अनसोल्ड रहीं। पूरी खबर पढ़ें... 8. अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी, जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर ₹1,358 पर लिस्ट हुआ है, जो इसके ₹1,119 के इश्यू प्राइस से 21% ज्यादा है। लिस्टिंग के मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भावुक हो गए, जब उनके बेटे अनंत ने जियो की कामयाबी की कहानी बताई। हालांकि, आज का कारोबार खत्म होने पर कंपनी का शेयर 1,419 रुपए पर बंद हुआ। यानी इश्यू प्राइस से करीब 27% की बढ़त रही। इसके साथ ही जियो प्लेटफॉर्म्स का मार्केट कैप 13.05 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह रिलायंस के बाद मार्केट कैप के हिसाब से देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। रिलायंस का मार्केट कैप 16 लाख करोड़ रुपए है। एयरटेल का मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपए है। IPO को किस कैटेगरी में कितना सब्सक्रिप्शन मिला था? पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. स्पोर्ट्स: अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज : ICC रैंकिंग में ईशान किशन पहले से तीसरे पर आए, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान दूसरे नंबर पर (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: एमपी से राज्यसभा जाएंगे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी: एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद सीट खाली हुई थी; 12 नवंबर को उपचुनाव (पूरी खबर पढ़ें) 3. एंटरटेंमेंट: नसीरुद्दीन शाह सरकार पर फिर भड़के: बोले- मैं फख्र से कहता हूं, दिमागी नक्सल हूं; सब याद रखा जाएगा, एक्टर ने फिर अपशब्द कहे (पूरी खबर पढ़ें) 4. एंटरटेंमेंट: फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में कार्तिक आर्यन निभाएंगे लीड रोल: विवेक अग्निहोत्री करेंगे डायरेक्ट; पहलगाम आतंकी हमले के बाद की घटनाओं पर आधारित होगी कहानी (पूरी खबर पढ़ें) 5. इंटरनेशनल: ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव हारने वाले बोल्सोनारो अमेरिका भागे: पत्नी और दो बेटियां भी साथ; सरकार ने पासपोर्ट रद्द किया (पूरी खबर पढ़ें) 6. हरियाणा: गुरुग्राम में लेडी सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गाड़ी में बंद किया: बोलीं- कैब ड्राइवर ने हाथ मरोड़ मारने की धमकी दी; ज्यादा किराया मांगा (पूरी खबर पढ़ें) 7. नेशनल: नितिन नवीन बोले- विपक्ष घोस्ट वोटर्स लिस्ट चाहता था:ताकि उनकी राजनीति चलती रहे, SIR ने ये गड़बड़ी सुधारी; भाजपा का दिल्ली में मार्च (पूरी खबर पढ़ें) 8. नेशनल: RSS में पहली बार राज्य इकाईयां बनेंगी:11 क्षेत्र घटकर 9 होंगे, 46 प्रांतों से 90 संभाग बनेंगे; संगठन का ढांचा बदलेगा (पूरी खबर पढ़ें) 9. उत्तर प्रदेश: यौन शोषण मामला- बृजभूषण को जवाब देने का आखिरी मौका: अगली सुनवाई 20 नवंबर को, महिला पहलवानों ने बरी होने के फैसले को किया चैलेंज (पूरी खबर पढ़ें) 10. इंटरनेशनल: पाकिस्तान के करीब जा रहे मालदीव राष्ट्रपति, विपक्ष ने चेताया:कहा- भारत को खतरा लगा तो नतीजा भुगतना पड़ेगा; मुइज्जू ने PAK से 20 समझौते किए (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... पेस्ट्री में कीड़े डालकर खा रहे लोग चीन में एक रेस्टोरेंट की अजीब डिश वायरल है। यहां पेस्ट्री के ऊपर कॉकरोच जैसे दिखने वाले कीड़े रखकर परोसे जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि लोग इन्हें खाने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: क्या अब इजराइल में मुस्लिमों का दबदबा होगा; नेतन्याहू बहुमत से 8 सीट पीछे, अरब पार्टियां कैसे बनीं किंगमेकर 2. ग्राउंड रिपोर्ट: '4 जगह बेची गई, घर के कागज कहां से लाऊं':SIR में जीबी रोड की 90% सेक्स वर्कर्स के नाम कटे; सोनागाछी का भी यही हाल 3. रिलेशनशिप एडवाइज: करवा चौथ के दिन भी ऑफिस जाना है:पूजा की तैयारी भी अकेले करनी है, पति और सास हेल्प नहीं करते, मैं क्या करूं 4. करवा चौथ: यूनीक ज्वेलरी और मेकअप से निखारें अपना लुक:ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन, सेलिब्रिटी साड़ियां और ज्वेलरी के बजट ऑप्शन 5. करवा चौथ: सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन 6. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: 12 साल बाद इतना ताकतवर तूफान, MP में कितना बरसेगा:एक दिन में 4.5 इंच बारिश का अलर्ट; देशभर में अक्टूबर की औसत बारिश 3 इंच 7. क्राइम फाइल्स: होटल में रुकी, बॉयफ्रेंड से शारीरिक संबंध बनाए:दो घंटे बाद पति का मर्डर, नाजायज रिश्ते को बचाने के लिए रची साजिश 8. भास्कर एनालिसिस: अखिलेश के 11 धुरंधर तय कराएंगे टिकट:‘PDA पंचायत’ कर जुटा रहे फीडबैक; सपा की नई स्ट्रैटजी जानिए 9. भास्कर एक्सक्लूसिव: स्वतंत्र देव-दयाशंकर सिंह करेंगे सपा में तोड़फोड़:पहले भी बड़े विकेट गिराए थे; अखिलेश का एक्शन देख जॉइनिंग कमेटी बनाई 10. राजस्थान एक्सप्लेनर: राजस्थान के करीब आ रहा खतरनाक तूफान!:3 साल पहले बिपरजॉय ने मचाई थी तबाही; 8 जान गई थीं, जानिए- अर्नब तूफान से हमें कितना खतरा 11. MLC इलेक्शन: 'दुलारचंद केस में फंसाना चाहता था नीरज, इसलिए विरोध किया':अनंत बोले-नीतीश से मिलता रहूंगा; जीत के बाद नीरज का तंज,कहां ही रे गुंजन 12. भास्कर एक्सक्लूसिव: 5 करोड़ मानहानि कंट्रोवर्सीः CM ने दिए जांच के आदेश:भरत तिवारी एनकाउंटर पर सांसद-IPS आमने-सामने; DG कुंदन कृष्णन ने सुधाकर सिंह को भेजा था नोटिस 13. भास्कर एक्सक्लूसिव: पटना में 30 साल बाद भूमिहार नेता की वापसी:सारण में आनंद मोहन के सिक्के ने NDA को मात दी; जानिए क्यों हुआ कांग्रेस का सफाया 14. ग्राउंड रिपोर्ट: चौबट्टाखाल में पलायन, जंगली जानवर और रोजगार सबसे बड़े मुद्दे:MLA सतपाल महाराज ने विकास कार्य गिनाए; कांग्रेस ने दावों पर सवाल उठाए 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मकर राशि वालों की बड़ी प्रॉपर्टी डील हो सकती है और कुंभ वालों को ट्रांसफर से जुड़ी खुशखबरी मिलने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल चुनाव- नेतन्याहू-आइजनकोट, दोनों गठबंधन बहुमत से दूर:अरब पार्टियां किंगमेकर, 19 सीटों पर आगे; 90% वोट गिने जा चुके
    Next Article
    यूपी में अर्नब तूफान का असर, 15 जिलों में बारिश:प्रतापगढ़ में पुलिस कह रही घरों में रहें, ओले गिरने का अलर्ट, 3 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment