Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:लोकसभा-विधानसभा सीटें 50% बढ़ाने को सरकार की मंजूरी; सोना-चांदी लगातार दूसरे दिन महंगे; यूपी में कांग्रेस सांसद की बगावत

    1 day ago

    1

    0

    नमस्कार, लोकसभा की सीटें को लेकर बड़ा बदलाव हो सकता है। मुंबई इंडियंस ने एकबार फिर पुराने कप्तान पर भरोसा जताया है। मॉर्निंग न्यूज में आगे यूपी में कांग्रेस सांसद की बगावत के बारे में बताएंगे। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने को सरकार की मंजूरी, 25 साल संख्या नहीं बदलेगी मोदी कैबिनेट ने शुक्रवार को लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव मंजूरी किया। लोकसभा में अभी 543 सीटें हैं। 50% बढ़ोतरी के बाद ये 815 हो जाएंगी। यानी 272 सीटें बढ़ेंगी। लोकसभा में सीटों की संख्या 850 तक भी पहुंच सकती है। अब 3 जरूरी पॉइंट संसद के विशेष सत्र में बिल पास कराने की तैयारी मोदी सरकार परिसीमन के बिल को 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में पास कराना चाहती है। विपक्षी गठबंधन में शामिल शरद पवार वाली NCP ने बिल के समर्थन की बात कही। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार धोखे से बहुमत जुटा रही है। हम बिल के खिलाफ हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. अखिलेश ने 100 के नोट से समझाया, बजट कैसे आएगा?:सपा के घोषणा-पत्र पर बोले- हमने होमवर्क किया है सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को 100 रुपए के नोट से समझाया कि सपा सरकार बनने पर वे योजनाओं के लिए बजट कहां से लाएंगे। उन्होंने एक पत्रकार को 100 रुपए दिए और कहा कि इसे अगले व्यक्ति को दे दो। फिर वह व्यक्ति दूसरे को दे। इस तरह वह नोट वापस अखिलेश तक पहुंच गया। अखिलेश ने कहा- इस तरह से पैसे देकर एक-दूसरे का लोन चुकाया जा रहा है। आखिर में पैसा वापस ले लिया जा रहा है। यानी सबका लोन भी चुकता हो गया और पैसा भी बच गया। आपने होमवर्क किया है, हमने भी होमवर्क किया है। दोनों लोग बैठेंगे तो जनता को सबकुछ साफ तरीके से समझ आएगा। पूरी खबर पढ़ें… 3. यूपी में कांग्रेस सांसद की बगावत, बोले- अपमान बर्दाश्त नहीं, 5 महीने में किसी ने 5 मिनट भी नहीं दिया, खड़गे ने दिल्ली बुलाया संसद में परिसीमन बिल आने से पहले यूपी में सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने बगावती तेवर दिखाए हैं। उन्होंने यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा- लंबे समय से उन्हें पार्टी में नजरअंदाज किया जा रहा है। सांसद बनने के बाद उन्होंने लगातार पार्टी के लिए काम किया, पूरे यूपी में 100 बड़े कार्यक्रम किए। इसके बावजूद उनके संसदीय क्षेत्र में पार्टी के पदाधिकारी और प्रभारी कार्यक्रम करते हैं, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं दी जाती। राठौर ने कहा- संगठन सृजन के नाम पर एक व्यक्ति घूम रहे थे। उन्होंने कहा कि सांसदों को इससे बाहर रखा गया है। जब सांसदों को बाहर रखा गया है तो मैं भी बाहर हो गया। अगर पार्टी मुझे सिर्फ भीड़ का हिस्सा बनाना चाहती है तो मैं उसके लिए नहीं हूं। अपमान बर्दाश्त नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… 4. रोहित 3 साल बाद फिर MI के कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए, 11 सीजन संभाली कैप्टेंसी रोहित शर्मा 3 साल बाद एक बार फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बन गए हैं। वे हार्दिक पंड्या की जगह लेंगे। 39 साल के रोहित 2013 से 2023 तक लगातार 11 सीजन टीम के कप्तान रहे। हार्दिक की कप्तानी में MI पिछले 3 सीजन में एक बार प्लेऑफ में पहुंच सकी थी। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स भेज दिया और बदले में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को लिया। रोहित को ही दोबारा कप्तानी क्यों? रोहित 2011 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं और मैच की स्थिति को समझकर सही समय पर फैसले लेने की उनकी क्षमता को पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी सराह चुके हैं। रोहित की फैन फॉलोइंग भी मुंबई के लिए अहम है, क्योंकि 2024 में हार्दिक को कप्तान बनाए जाने पर वानखेड़े में दर्शकों ने उनकी हूटिंग की थी। पूरी खबर पढ़ें… 5. सोना लगातार दो दिन से महंगा, अब ₹1.26 लाख पहुंचा, चांदी 7 हजार बढ़कर ₹1.54 लाख पहुंची सोने-चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹3,658 चढ़कर ₹1.26 लाख के पार पहुंच गया। गुरुवार को यह ₹1.23 लाख पर था। वहीं, एक किलो चांदी ₹6,953 बढ़कर ₹1.54 लाख पर पहुंच गई। यह गुरुवार को ₹1.47 लाख पर थी। दो दिन में सोना ₹5,261 और चांदी ₹11,355 रुपए महंगी हुई। क्या तेजी टिक पाएगी? अमेरिका में महंगाई के मजबूत आंकड़ों के बाद फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका बढ़ी है। ब्याज दरें बढ़ने पर बिना ब्याज वाले सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ सकती है, इसलिए तेजी के बावजूद उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 6. ईरान की धमकियों से डरे ट्रम्प के 5 मंत्री: अपना घर छोड़ 100 साल पुराने मिलिट्री बेस में पहुंचे, सेना के पहरे में रह रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के करीब 5 मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी अपने निजी घर छोड़कर सैन्य ठिकानों पर रहने चले गए हैं। इनमें विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट शामिल हैं। ईरान से मिल रही जान से मारने की धमकियों और अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक हिंसा को इसकी वजह बताया गया है। सभी लोग 100 साल से भी ज्यादा पुराने सैन्य घरों में रह रहे हैं, जहां चारों तरफ सेना की तैनाती है। सैन्य घरों का किराया 4,500 डॉलर से ज्यादा इन सैन्य घरों में रहने वाले अधिकारियों को मुफ्त में रहने की सुविधा नहीं मिलती। आमतौर पर इनका किराया 4,500 डॉलर (करीब 4 लाख रुपए) से ज्यादा होता है। घर कितना बड़ा है और उसमें कितनी सुविधाएं हैं, इसी आधार पर किराया तय किया जाता है। पूरी खबर पढ़ें… 7. पूर्व CJI गवई बोले- जजों की नियुक्ति में SC-ST नजरअंदाज, राष्ट्रपति को लिखा- 9 साल में 75% जज सामान्य वर्ग से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस बीआर गवई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेटर लिखकर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी 2021 से जनवरी 2026 के बीच हाईकोर्ट में हुई नियुक्तियों में सामान्य वर्ग की हिस्सेदारी करीब 80% रही। 2018 से अब तक हाईकोर्ट में 715 जज नियुक्त हुए हैं। इनमें सिर्फ 22 SC, 16 ST, 89 OBC और 37 अल्पसंख्यक समुदायों से हैं। करीब 75% जज सामान्य वर्ग से नियुक्त किए गए। दावा- हाईकोर्ट में नियुक्त जजों में 14% से कम OBC देश की आबादी में 40 से 50% हिस्सेदारी रखने वाले OBC समुदाय को 14% से भी कम पद मिले। SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक और महिलाओं को जज बनने के मौके कम मिल रहे हैं। जजों की नियुक्ति और ट्रांसफर में योग्यता और सभी वर्गों को बराबर मौका देने के नियमों का ध्यान नहीं रखा जा रहा। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… जंगल की सफाई में जुटीं 60 बकरियां चिली में जंगलों को आग से बचाने के लिए 60 बकरियां मैदान में उतरी हैं। ये 22,500 वर्ग मीटर इलाके में घास और झाड़ियां खा रही हैं। खास बात ये है कि बकरियां उन दुर्गम ढलानों तक पहुंच रही हैं, जहां इंसानों का पहुंचना मुश्किल है। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज राशिफल… मेष, कन्या और मीन वालों के लिए गाड़ी-प्रॉपर्टी खरीदने का अच्छा दिन रहेगा। तुला वालों को ट्रांसफर मिलने की संभावना है। जानिए आज का राशिफल…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश ने 100 का नोट घुमाकर बताया बजट का फंडा:कांग्रेस में राठौर की खटाखट-टकाटक, साहब ने काटी गदर
    Next Article
    झूठे-हलफनामे पर विधायकी जाना तय, तब क्यों छिपाते हैं जानकारी:गलती अफसर की, तब भी जीते प्रत्याशी का घाटा; क्या है ये खेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment