Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी के पंजाब दौरे से पहले खालिस्तानी नारे; दावा- मनमोहन सिंह ने सुसाइड की बात कही थी; अयोध्या के महंत बोले- चंपत राय चोर नहीं

    1 day ago

    1

    0

    नमस्कार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन कोच पर खालिस्तान समर्थन के नारे लिखे गए। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह को लेकर बड़ा दावा किया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे किए पाकिस्तानी से आने वाली सूखी हवाओं का असर मानसूनी बारिश पर हुआ। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. सुप्रीम कोर्ट में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कथित वित्तीय अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई। 2. सुप्रीम कोर्ट में हवाई टिकटों की मनमानी कीमतों और अतिरिक्त शुल्क पर नियंत्रण के लिए नियम बनाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई। 3. इंग्लैंड महिला बनाम भारत महिला एकमात्र टेस्ट मैच का चौथा दिन। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. PM मोदी के पंजाब दौरे से पहले ट्रेन में खालिस्तानी नारे लिखे, आतंकी पन्नू की वीडियो में खालड़ा का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली ट्रेन के डिब्बों पर 'खालिस्तान जिंदाबाद' और 'मोदी मुर्दाबाद' के नारे लिखे गए। प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने इसका वीडियो जारी किया। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जसवंत सिंह खालड़ा का जिक्र किया। इन्हीं पर बनी फिल्म सतलुज पर बैन लगा है। मोदी 15 से 17 तक पंजाब में: प्रधानमंत्री का 3 दिन का पंजाब दौरा होना है। वह लुधियाना और जालंधर जा सकते हैं। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन की नई बनी बिल्डिंग का उद्घाटन होना है। चंडीगढ़ में भी 4 प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया जाना है। पंजाब में पीएम की सुरक्षा पर सवाल, 2 मामले जनवरी 2026: PM नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से एक दिन पहले 31 जनवरी को जालंधर के 4 स्कूलों में बम ब्लास्ट की धमकी मिली थी। कैंब्रिज स्कूल, केएमवी संस्कृति स्कूल, ब्रिटिश ओलिवा स्कूल और सीजेएस पब्लिक स्कूल को धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। हालांकि जांच के इस दौरान कुछ नहीं मिला था। जनवरी 2022: जनवरी 2022 को पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई थी। हुसैनीवाला जाते समय प्यारेआणा ब्रिज (फ्लाईओवर) पर प्रदर्शनकारी किसानों ने रास्ता जाम कर दिया था। इस वजह से पीएम का काफिला लगभग 15-20 मिनट तक फंसा रहा था। इसके बाद पीएम बिना रैली किए बठिंडा एयरपोर्ट वापस लौट गए थे। पूरी खबर पढ़ें... 2. पूर्व CEC का दावा, मनमोहन ने कहा था- सुसाइड कर लूंगा: कुरैशी बोले- पूर्व PM की बात सुनकर चौंक गया था पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने अपनी किताब ‘इंडिया एंड आई: ए हंड्रेड मेमोरीज, नॉट ए मेमॉयर’ में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि 2012 में चुनाव आयोग के खिलाफ कुछ मंत्रियों ने कमेंट किए। जब इनकी शिकायत मनमोहन सिंह की गई तो उन्होंने कहा था - अगर आपको ऐसा लगता है, तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। कुरैशी के मुताबिक मनमोहन सिंह ने यही भी कहा था कि इलेक्शन कमीशन सिर्फ भारत का गौरव नहीं है, यह देश के लोकतंत्र की आत्मा है और अगर हम इसे खो देते हैं, तो हम सब कुछ खो देंगे। कुरैशी ने कहा कि मनमोहन सिंह ऐसे नेता थे, जिनके लिए संवैधानिक मर्यादा बातचीत का मुद्दा नहीं बल्कि एक जीता-जागता विश्वास था। भारत के 13वें प्रधानमंत्री थे डॉ. मनमोहन सिंह : डॉ. मनमोहन सिंह 2 मई 2004 से 26 मई 2014 तक लगातार दो कार्यकाल तक भारत के 13वें प्रधानमंत्री रहे। उन्हें दुनिया के प्रमुख अर्थशास्त्रियों और नीति-निर्माताओं में गिना जाता है। वे भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री थे। वे ऐसे पहले प्रधानमंत्री भी थे, जिन्होंने प्रधानमंत्री बनने से पहले रिजर्व बैंक के गवर्नर, योजना आयोग के उपाध्यक्ष और वित्त मंत्री जैसे पदों पर काम किया था। उनका निधन 26 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली में 92 साल की उम्र में हुआ था। पूरी खबर पढ़ें... 3. राम मंदिर: केजरीवाल बोले- चढ़ावा चोरों को फांसी मिलेगी, महंत कमलनयन ने कहा- चंपत राय चोर नहीं अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने कहा, “राम जन्मभूमि आंदोलन और मंदिर निर्माण में चंपत राय का बड़ा योगदान रहा है। लोगों ने उनके साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कोई चोरी नहीं की।” चोरों को फांसी की सजा जरूर मिलेगी: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि चंदा चोरों को फांसी की सजा जरूर मिलेगी। भाजपा ने भगवान राम के नाम पर वोट मांगकर केंद्र और 21 राज्यों में सरकार बनाई। बदले में प्रभु श्रीराम के साथ विश्वासघात किया। पोस्टर लगवाने वाले सपा नेता समेत 3 गिरफ्तार: गोरखपुर में चढ़ावा चोरी को लेकर पोस्टर लगवाने वाले सपा नेता अरविंद शुक्ला समेत 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने शुक्रवार रात पोस्टर लगवाए थे। जिस पर लिखा था- ‘राम नाम जपना, श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया दान अपना। रामचंद्र कह गए सिया से, ऐसा कलयुग आएगा, चोर करेगा मंदिर में चोरी, चौकीदार देखता रह जाएगा।’ पढ़ें पूरी खबर… 4. पाकिस्तान से आ रहीं सूखी हवाओं ने बारिश रोकी, अब प्रशांत महासागर के सिस्टम से उम्मीद मौसम की वेबसाइट ऑल इंडिया वैदर की रिपोर्ट के अनुसार देश के लगभग 70% हिस्से से मानसून के बादल गायब हो गए हैं। इसका कारण पाकिस्तान की ओर से आ रही सूखी हवाएं बताई जा रही हैं। ये सूखी हवाएं अरब सागर, मध्य भारत और दक्षिण भारत तक फैल गई हैं। इनकी वजह से राजस्थान, दिल्ली-NCR, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र में अगले 5 दिन तक बारिश की संभावना भी कम है। बारिश रुकने से तापमान बढ़ा: बारिश रुकने से मध्य प्रदेश, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान बढ़ गया। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 42°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रशांत महासागर में 3 नए सिस्टम बन रहे हैं, अगर इनमें से एक भी बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गया तो मानसून फिर से एक्टिव हो सकता है। 5. डिलीवरी एजेंट जबरन घर में घुसा, प्राइवेट पार्ट दिखाया: बेंगलुरु की महिला का आरोप- मना करने के बावजूद अश्लील हरकत की बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट डिलीवर एजेंट ने महिला को प्राइवेट पार्ट दिखाया। पार्सल देने के बाद महिला से वॉशरूम इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी, लेकिन मना करने के बावजूद वह अंदर चला गया। वॉशरूम से बाहर आने के बाद आरोपी ने अश्लील हरकत की। महिला ने वॉशरूम से निकलते समय डिलीवरी एजेंट का वीडियो भी बनाया जिसमें उसकी पैंट की जिप खुली दिखाई दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें... 6. ट्विशा शर्मा के स्किन टिश्यू जिम बेल्ट पर मिले:दिल्ली AIIMS ने 11 पेज की फॉरेंसिक रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में CBI को सौंपी भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत मामले में दिल्ली AIIMS के मेडिकल बोर्ड ने अपनी अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी। सूत्रों के मुताबिक, हिस्टोपैथोलॉजिकल और अन्य लैब जांच में फांसी में इस्तेमाल हुई जिम बेल्ट पर स्किन टिश्यू मिलने और बेल्ट के निशानों का गर्दन पर मिले लिगेचर मार्क से मेल खाने की बात सामने आई। हालांकि, रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: केजरीवाल बोले- राममंदिर के चंदा चोरों को फांसी जरूर मिलेगी: महंत कमलनयन ने कहा- चंपत राय चोर नहीं; नई टीम संभालेगी कमान (पूरी खबर पढ़ें) 2. स्पोर्ट्स: यस्तिका लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला, 158 गेंद में 113 रन बनाए; 14 चौके मारे (पूरी खबर पढ़ें) 3. स्पोर्ट्स: दावा- इंग्लैंड दौरे के बाद भारत का कोचिंग स्टाफ बदलेगा: गंभीर के दो भरोसेमंद कोच हट सकते हैं, फील्डिंग कोच दिलीप पर भी दबाव (पूरी खबर पढ़ें) 4. बिहार: ई-रिक्शा ड्राइवर के खाते में ₹759 करोड़ आए: वृद्धा पेंशन के ₹1100 निकालने गया था, बैलेंस देख होश उड़े; लोग बोले- आप तो अरबपति बन गए (पूरी खबर पढ़ें) 5. बॉलीवुड: गायिका एस जानकी का अंतिम संस्कार हुआ: पोती ने चिता को मुखाग्नि दी; 'बोल बेबी बोल', 'यार बिना चैन' समेत 48 हजार गाने गाए थे (पूरी खबर पढ़ें) 6. एंटरटेंमेंट: 'स्पाइडरमैन' फेम टॉम हॉलैंड ने पी कटिंग चाय: 'द ओडिसी' के भारत में प्रीमियर से पहले क्रिस्टोफर नोलन के साथ पहुंचे कैफे (पूरी खबर पढ़ें) 7. एंटरटेंमेंट: सोहेल खान ने सीमा से तलाक पर किया खुलासा: कहा- काम ठीक नहीं चल रहा था, अपने बर्ताव के कारण मैंने उसे खो दिया (पूरी खबर पढ़ें) 8. स्पोर्ट्स: अर्जेंटीना छठी बार फुटबॉल वर्ल्डकप सेमीफाइनल में: स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया, एक्स्ट्रा टाइम में 2 गोल दागे; अब इंग्लैंड से मुकाबला (पूरी खबर पढ़ें) 9. एंटरटेंमेंट: टीवी एक्टर रोहित चंदेल पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार: 16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़, पीछा करने और मारपीट के आरोप (पूरी खबर पढ़ें) 10. बिहार: महिला होमगार्ड को अगवा कर रेप: बीच बाजार से उठाया, बेहोशी की हालत में मिली; छोटी बहन बोली- आरोपी दीदी का फिजिकल ट्रेनर (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... 14 बेटों की एक साथ शादी, ट्रैक्टरों पर आए दूल्हा-दुल्हन मध्य प्रदेश के सतना में एक परिवार ने अपने 14 बेटों की शादी एक ही मंडप में कराई। इस अनोखे सामूहिक विवाह की वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: 3 देशों से क्या-क्या लेकर लौटे पीएम मोदीः ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम, इंडोनेशिया से बंदरगाह की डील; ये चीन-अमेरिका को कितना खलेगा 2. स्पाई फाइल्स: भारत ने जानबूझकर आतंकियों से अपना प्लेन अपहरण कराया:नकली पिस्तौल, लकड़ी का हथगोला, RAW की वो चाल जिससे पाकिस्तान के टुकड़े हुए; ऑपरेशन गंगा पार्ट-2 3. साइबर लिटरेसी: वीडियो देखो, पैसा कमाओ’: इस एड से सावधान! स्कैमर अकाउंट खाली कर देंगे, एक्सपर्ट से समझें, फ्रॉड से कैसे बचें 4. जरूरत की खबर: बॉलीवुड एक्टर को कीड़े ने काटा: बारिश में कीड़ों से सावधान, ये 8 संकेत इग्नोर न करें, कीड़ों से बचाव के 9 टिप्स 5. ग्राउंड रिपोर्ट: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर नहीं चला सकेंगे बाइक:AI कैमरे हादसे पर देंगे अलर्ट, टोल 3 गुना ज्यादा; देश का पहला बैरियर फ्री हाईवे 6. MP एक्सप्लेनर: क्या नरोत्तम मिश्रा का टिकट मोहन यादव ने कटवाया:फॉर्म खरीद लिया, प्रचार में जुटे थे; फिर अचानक क्या हुआ, अब आगे क्या करेंगे? 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को अच्छे काम की वजह से तरक्की मिल सकती है। कुंभ राशि वालों की रुकी हुई इनकम दोबारा शुरू होने के योग हैं।जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, 2 बच्चों समेत 3 की मौत:कानपुर में 100 की रफ्तार में टक्कर, कार चकनाचूर, छत गायब; 9 गंभीर
    Next Article
    पूर्वांचल में बारिश का अलर्ट, पश्चिम से मानसूनी बादल गायब:गोरखपुर में सड़कों पर पानी भरा, मेयर पैंट मोड़कर निकले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment