Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल में बारिश का अलर्ट, पश्चिम से मानसूनी बादल गायब:गोरखपुर में सड़कों पर पानी भरा, मेयर पैंट मोड़कर निकले

    1 day ago

    1

    0

    यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। गोरखपुर में रविवार शाम से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। रात करीब 1 बजे जोरदार बारिश हुई। सड़कों और कॉलोनियों में पानी भर गया। हालात का जायजा लेने के लिए मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव पैंट मोड़कर पानी में उतरे। लोगों से बात की। अफसरों को जल निकासी के इंतजाम करने के निर्देश दिए। सोमवार सुबह से अयोध्या, गोरखपुर समेत 25 शहरों में बादल छाए हैं। बाकी शहरों में मौसम साफ है। उमस भरी गर्मी पड़ रही है। आज पूर्वांचल के 22 शहरों में बारिश का अलर्ट है। 8 शहरों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी यूपी में मानसून कमजोर पड़ गया है। पाकिस्तान से आ रही सूखी हवाओं के चलते आसमान से मानसूनी बादल गायब हो गए हैं। इससे 3-4 दिनों तक बारिश पर ब्रेक लगा रहेगा। उमस बढ़ेगी। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश होती रहेगी। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में औसतन 11.1 मिमी. बारिश का अनुमान था, लेकिन सिर्फ 7.5 मिमी ही बारिश हुई। 1 जून से 12 जुलाई तक प्रदेश में 158.8 मिमी बारिश हुई है, जो औसत से 17% कम है। गोरखपुर में सबसे ज्यादा 168 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। बहराइच में 129 मिमी., अंबेडकर नगर में 125 मिमी. और संतकबीर नगर में 109.6 मिमी बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मानसून का कमजोर पड़ना पूरी तरह सामान्य और अस्थाई स्थिति है। जैसे ही बंगाल की खाड़ी या अन्य क्षेत्रों में नया मौसमी सिस्टम सक्रिय होगा, बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। फिलहाल पश्चिमी यूपी में मानसूनी बारिश के आसार नहीं हैं। तेज धूप, बढ़ते तापमान और उमस लोगों को परेशान करेगी। पूर्वांचल में कहीं-कहीं बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी के पंजाब दौरे से पहले खालिस्तानी नारे; दावा- मनमोहन सिंह ने सुसाइड की बात कही थी; अयोध्या के महंत बोले- चंपत राय चोर नहीं
    Next Article
    भाजयुमो अध्यक्ष 500 गाड़ियों का काफिला लेकर लखनऊ पहुंचे:10 हजार की भीड़ जुटी, क्रेन से माला पहनाई; शक्ति प्रदर्शन का VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment