Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:नेपाल त्रासदी में 800 मौतें; मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, अफसर पति के बाद यूपी की महिला IAS ने भी दिया इस्तीफा

    8 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, नेपाल त्रासदी में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 800 पार पहुंच चुका है। मलबे से शवों का निकलना जारी है। अभी भी 2 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। वहीं, उज्बेकिस्तान ने पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान दिया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में बाढ़ के कारण हालत खराब हैं। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. पीएम मोदी किर्गिस्तान में SCO समिट में शामिल होंगे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग भी पहुंचेंगे। 2. पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. नेपाल त्रासदी: हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स की सुरंगों में 898 कर्मचारी फंसे, 6 इंच छेद कर पाइप से हवा पहुंचाई; बाढ़ से अब तक 804 मौतें नेपाल में 26 अगस्त को जिस जगह बाढ़ आई थी, वहां हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स जारी था। 1200 से ज्यादा कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इस प्रोजेक्ट्स की सुरंगों में जा छिपे थे। इनमें से 361 कर्मचारियों का रेस्क्यू हो चुका है। 898 अभी भी फंसे हैं। त्रिशूली-3 ‘ए’ हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में बचावकर्मी मशीनों की मदद से मिट्टी और गाद हटा रहे हैं। सुरंग में 6 इंच का छेद कर पाइप के जरिए हवा पहुंचाई जा रही है। अब मैनहोल बनाने की तैयारी चल रही है, ताकि बचाव दल अंदर जा सके। नेपाल में 85 अमेरिकी नागरिक लापता: नेपाल में आई बाढ़ के बाद 85 अमेरिकी नागरिकों का अब तक पता नहीं चल पाया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने बताया कि 9 अमेरिकी नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें... 2. यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दिया, 4 महीने से साइडलाइन थीं; अफसर पति भी इस्तीफा दे चुके हैं यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। अभी वह लखनऊ में राजस्व विभाग में विशेष सचिव हैं। दिव्या ने मुख्य सचिव एसपी गोयल को इस्तीफा भेजने के बाद रविवार सुबह फेसबुक-इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। महिला IAS की 17 साल की नौकरी बची थी: दिव्या मित्तल ने इस्तीफा क्यों दिया, यह स्पष्ट नहीं है। चर्चा है कि 4 महीने से वह साइडलाइन थीं। फील्ड पोस्टिंग चाहती थीं। 2013 बैच की दिव्या 13 साल से नौकरी कर रही थीं। अभी उनकी 17 साल की नौकरी बची थी। दिव्या पहले IPS फिर IAS बनीं: दिव्या मित्तल ने IIT दिल्ली से बीटेक और IIM बेंगलुरु से एमबीए की डिग्री लेने के बाद लंदन में नौकरी की। लाखों रुपए की नौकरी छोड़कर वह वापस आईं। दो साल में दो बार UPSC क्लियर किया। पहली बार में IPS बनीं। फिर अगले साल IAS बन गईं। दिव्या के पति गगनदीप सिंह भी 2011 बैच के भारतीय व्यापार सेवा (ITS) अफसर हैं। 2022 में वह भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। गगनदीप ने अपनी एक कंपनी ‘न्यूरोकैप’ बनाई है, जो देश-विदेश से ट्रेडिंग का काम करती है। पूरी खबर पढ़ें… 3. PCB ने खिलाड़ियों को इमरान खान पर बोलने से रोका, पूर्व कप्तान के बेटों के इंटरव्यू के बाद फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे अपने खिलाड़ियों को पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान की कैद पर बयान देने से मना किया है। PCB की इस सलाह के पीछे ब्रिटिश मीडिया द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से पूर्व कप्तान इमरान खान की कैद से जुड़े सवाल पूछना और इमरान के बेटे कासिम और सुलेमान का इंटरव्यू लेना है। दरअसल, स्काई स्पोर्ट्स ने लॉर्ड्स में चल रहे पाकिस्तान-इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन से लंच ब्रेक के दौरान यह इंटरव्यू लिया। इस पर खिलाड़ियों ने कहा था कि लंच ब्रेक के कारण उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिली। वहीं, PCB ने इमरान के बेटों के इंटरव्यू को रोकने की कोशिश भी की थी। इंटरव्यू टेलीकास्ट होने पर मैच नहीं खेलने की धमकी भी दी थी, लेकिन स्काई स्पोर्ट्स ने पूरा इंटरव्यू दिखाया। पूरी खबर पढ़ें... 4. PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, यह उनका 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान; दोनों देशों के बीच यूरेनियम सप्लाई पर बातचीत उज्बेकिस्तान के दौरे पर गए पीएम मोदी को रविवार को राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने अपने देश के सर्वोच्च राज्य सम्मान 'ओली दाराजली दोस्लिक' से सम्मानित किया। उज्बेक भाषा के इस शब्द का मतलब है- उच्च स्तरीय मित्रता। यह पीएम मोदी को मिला 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। मोदी-शावकत के बीच ताशकंद में द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक में भारत-उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम सप्लाई पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने 2030 तक सालाना द्विपक्षीय व्यापार को 5 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा, जो अभी 1 अरब डॉलर से ज्यादा का है। पूरी खबर पढ़ें... 5. श्रीलंका से छिनी पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी:ICC ने लगाया सरकारी दखल का आरोप; अब दूसरे देश में होगा टूर्नामेंट 2027 में होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से छिन गई। ICC ने श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी दखल को लेकर आपत्ति जताई। अब 14 से 28 फरवरी तक होने वाला छह टीमों का टूर्नामेंट किसी दूसरे देश में खेला जाएगा। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) का कामकाज फिलहाल सरकार की बनाई ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी देख रही है। ICC के नियमों के मुताबिक सदस्य बोर्ड को सरकार के हस्तक्षेप के बिना स्वतंत्र रूप से काम करना होता है। SLC ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी के सचिव प्रकाश शाफ्टर ने कहा कि टूर्नामेंट श्रीलंका से बाहर होगा। ICC श्रीलंका में जल्द चुनाव कराने और निर्वाचित क्रिकेट बोर्ड बहाल करने की मांग कर रहा है। श्रीलंका की मेजबानी में 6 टीमें खेलनी थीं: महिला चैंपियंस ट्रॉफी 14 से 28 फरवरी 2027 तक टी-20 फॉर्मेट में खेला जाना है। इसमें 6 टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान होने के कारण श्रीलंका को सीधे टूर्नामेंट में जगह मिलनी थी। श्रीलंका फिलहाल महिला वनडे रैंकिंग में छठे स्थान पर है। पूरी खबर पढ़ें... 6. शिमला में ट्रैक हवा में लटका, 10 ट्रेनें कैंसिल: चित्रकूट में फंसे लोग, हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू; राजस्थान के 17 जिलों में सूखे जैसे हालात भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में मलबा गिरने से कालका-शिमला रेल मार्ग पर ट्रेन सेवा बाधित हो गई। घटना के कारण संपर्क पुल का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त होकर खुला रह गया। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। पटना का दीघा घाट डूब चुका है। वहीं, बगहा के डुमरिया घाट पर गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। 15 जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में बाढ़ जैसे हालात हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से करीब 26 फीट ऊंची बह रही है। घाट किनारे करीब 400 दुकानें डूब चुकी हैं। 2 हेलिकॉप्टर के साथ SDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। राजस्थान में जयपुर समेत 15 शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। इस साल मानसून के कमजोर रहने के कारण जयपुर सहित 17 जिलों में सूखे जैसे हालात हैं। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: पीएम को गाली देने वाली लड़की बोली- जिंदगी नर्क बनी: चेहरा छिपाती घूम रही हूं; जेन-जी प्रोटेस्ट में मोदी को आपत्तिजनक शब्द बोले थे (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: आतंकी पोर्न वेबसाइट्स पर सीक्रेट चैटिंग कर रहे: पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स इसी पर मैसेज भेजते; एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए पहचान छिपाने की कोशिश (पूरी खबर पढ़ें) 3. इंटरनेशनल: CJI बोले-गंभीर मामलों में न्यायपालिका संसद का इंतजार नहीं करती: डिजिटल अरेस्ट पर खुद संज्ञान लिया; केंद्र को कठोर कानून बनाने के लिए कहा (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: कॉकरोच पार्टी बोली- सरकार अधूरे वादे करके बच नहीं सकती: तीन मांगे अभी अधूरी; 5 सितंबर को CJP का दिल्ली में फिर मार्च (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: मोदी बोले- युवा नशा मुक्ति थीम पर कंटेंट बनाएं: इस बार 8 करोड़ तिरंगा सेल्फी अपलोड की गईं; देश में एवाकाडो की मांग बढ़ी (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: मेसी इवेंट के 33 हजार दर्शकों का पैसा लौटेगा: बंगाल CM बोले- स्पोर्ट्स बजट से होगा रिफंड; VIP कल्चर पर उठे थे सवाल (पूरी खबर पढ़ें) 7. उत्तर प्रदेश: IAS दिव्या मित्तल क्या मिर्जापुर से चुनाव लड़ेंगी?:सांसद अनुप्रिया ने जिले से हटवाया था; इस्तीफे के बाद इन 4 वजहों से चर्चा तेज (पूरी खबर पढ़ें) 8. उत्तर प्रदेश: रवि किशन बोले- मुझे गोरखपुर स्पेन लगता है, तुम अंधे हो: अंदाज देख योगी खिलखिलाए; सपा सांसद का पलटवार- BJP में अंधों को ढूंढो (पूरी खबर पढ़ें) 9. एंटरटेंमेंट: समय रैना बोले- काम के लिए मुंबई आना,जस्ट बिहारी थिंग्स: बिहार की शेरॉन का जवाब-अपनी मर्जी से राज्य छोड़ा; बिहारियों-कश्मीरी पंडितों पर कमेंट पर बवाल (पूरी खबर पढ़ें) 10. छत्तीसगढ़: नेपाल में टी-ब्रेक ने बचाई 5 दोस्तों की जान:रायपुर लौटकर बोले- मकानों को बहते देखा, ऊंचाई पर कार में गुजारी रात, दूसरी जिंदगी मिली (पूरी खबर पढ़ें) 11. हरियाणा: हरियाणवी सिंगर की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला मुकरा: बोला- मैंने नहीं मारा, मर्डर के वक्त बाहर था; बेशक लोकेशन चेक कर लो (पूरी खबर पढ़ें) 12. मध्य प्रदेश: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने पति-पत्नी को मार डाला: 2 साथियों संग पत्थरों से सिर कुचला; मर्डर कर एक आरोपी ने लगाई फांसी, लिखा- मैं हत्यारा हूं (पूरी खबर पढ़ें) 13. राजस्थान: उदयपुर नगर निगम में कांग्रेस के 80 प्रत्याशियों की लिस्ट:शहर जिलाध्यक्ष की पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री की बहू को टिकट; जानें-कौन कहां से कैंडिडेट (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके… ऐसा गांव जहां सिर्फ एक महिला रहती है अमेरिका के मोनोवी गांव में सिर्फ एक महिला रहती है। एल्सी आइलर गांव के सरकारी काम से लेकर टूरिस्ट को खाना-पीना देने तक की जिम्मेदारी संभालती हैं। मोनोवी दुनिया का सबसे कम आबादी वाला इनकॉरपोरेटेड टाउन है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा-'क्या आप खुद को लॉर्ड समझते हैं?', कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, उनके एक्शन की इतनी चर्चा क्यों 2. जरूरत की खबर: क्या आपको पान मसाले-गुटखे की लत है:इससे बढ़ता मुंह, गले के कैंसर का रिस्क, डॉक्टर से जानें लत छोड़ने के 7 तरीके 3. साइबर लिटरेसी: EPFO की एडवाइजरी:ठगों के निशाने पर PF अकाउंट, जानें कैसे रहें सेफ, PF से जुड़े फर्जी कॉल, मैसेज, लिंक कैसे पहचानें 4. नेपाल से भास्कर: सायरन बजा, बचने के लिए मिले सिर्फ 30 मिनट:चेतावनी को हल्के में लेकर फंसे, 30 हजार आबादी वाला त्रिशूली मिट्टी में दफन 5. स्पाई फाइल्स: प्रेमी-प्रेमिका बनकर जासूसी, फिर ISI एजेंट को 9 गोलियां मारीं:लंदन से लाहौर तक हड़कंप मचा, भारत ने कैसे लिया खालिस्तानियों से बदला, पार्ट-2 6. भास्कर एक्सक्लूसिव: मेरठ में पीड़ित बोले- IPS अविनाश टॉर्चर देखकर हंसते रहे:ऐसा क्रूर अफसर नहीं देखा; धरने में शामिल होना क्या मेरी गलती थी? 7. भास्कर एक्सक्लूसिव: बिहार में 5.57 लाख सरकारी पद खाली: हर साल 11 लाख युवा नौकरी के दावेदार, लोकसभा-विधानसभा चुनाव से पहले निकलेंगी सबसे ज्यादा नौकरियां 8. भास्कर एक्सक्लूसिव: रमन-सरकार के चेहरे, जो कभी छत्तीसगढ़ की सत्ता चलाते थे: कोई सांसद बना, तो कोई चुनावी राजनीति से बाहर; BJP लीडर्स का सियासी ग्राफ 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों की आर्थिक परेशानी कम होगी। तुला राशि वालों को रुका पेमेंट मिलने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    निषाद-पार्टी के 4 विधायकों ने BJP नेताओं की तस्वीरें लगाईं:मंत्री संजय निषाद नाराज; बोले- दल का झंडा लगाने में शर्म, टिकट पर सोचेंगे
    Next Article
    लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, नहर में फेंकी लाश:ड्राइवर ने अगवा कर फॉर्च्यूनर में माथे-सीने पर गोली मारी, 50 करोड़ की जमीन का विवाद था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment