Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पंजाब में विधायक-मंत्रियों के टिकट कटे, UP में ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन; एनवीडिया CEO का इस्तीफा; धनतेरस पर 30% ज्यादा बिका सोना

    1 day ago

    4

    0

    नमस्कार, पंजाब और यूपी में सियासी समीकरण बदले हैं। चीनी महिला से अफेयर के आरोपों के बीच एनवीडिया CEO जेन्सेन हुआंग ने पद से इस्तीफा दिया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए कि कीमत गिरते ही सोना की खरीदारी बढ़ी है। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर नजर रहेगी… 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बेंगलुरु और मैसूर में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 2. हैदराबाद में कांग्रेस भारत समिट के आयोजन में राहुल गांधी समेत कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. पंजाब में AAP उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में एक मंत्री, 7 विधायकों के टिकट काटे; UP में औवेसी-चंद्रशेखर की पार्टी में गठबंधन पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने विधानसभा चुनाव के लिए 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में 2 सांसदों को भी टिकट दिया। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां का टिकट काटा। विधायक और पंजाबी अभिनेत्री अनमोल गगन मान समेत 7 विधायकों के भी टिकट काटे हैं। पूरी खबर पढ़ें… इधर, यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन किया है। इसका नाम सामाजिक परिवर्तन मोर्चा रखा गया है। गठबंधन यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। यूपी में मुस्लिम आबादी 19% और दलित आबादी 21% है। गठबंधन की नजर इसी 40% आबादी के वोटों पर है। इस गठबंधन का सीधा असर सपा और बसपा के वोट बैंक पर पड़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 2. चीनी महिला से अफेयर विवाद में एनवीडिया CEO का इस्तीफा, एक और महिला संग रिश्ते का भी खुलासा हुआ दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनी एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग ने पद से इस्तीफा दे दिया। उन पर चीनी जासूस एलिस हुआंग से रिश्ते रखने का आरोप है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की पूर्व अधिकारी एलिस चीन की खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रही थीं। हुआंग की जगह लेंगी कोलेट क्रेस जेन्सेन हुआंग की जगह कोलेट क्रेस एनवीडिया का अंतरिम CEO नियुक्त किया गया है। वह कंपनी की CFO भी हैं। कोलेस सिस्को और माइक्रोसॉफ्ट में भी काम कर चुकी हैं। जेन्सेन के एक और अफेयर का खुलासा जेन्सेन हुआंग के एक और महिला से अफेयर का खुलासा हुआ है। जो एनवीडिया में काम करने वालीं किम्बर्ली पॉवेल हैं। किम्बर्ली सीधे जेन्सन हुआंग को रिपोर्ट करती थीं। पूरी खबर पढ़ें… 3. दिवाली-धनतेरस पर पिछले साल से 30% ज्यादा सोना बिका, चांदी की बिक्री भी 10% बढ़ी इस साल धनतेरस और दिवाली पिछले साल के मुकाबले सोने की खरीदारी 30% बढ़ गई। इसकी वजह रही सोने की कीमत रिकॉर्ड 1.80 लाख रुपए से घटकर 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम होना। यानी इसमें 38 हजार रुपए (21%) की गिरावट आई। इसके बार देश में करीब 52 टन सोना खरीदा गया, जिसकी कीमत 72 हजार करोड़ रुपए रही। वहीं, चांदी की खरीदारी भी 10% बढ़कर 300 टन पहुंच गई। इसकी कीमत करीब 5,400 करोड़ रुपए रही। सितंबर तक सोने की बिक्री 50% घटी थी इस वित्त वर्ष में सितंबर तक सोने की बिक्री की मात्रा पिछले साल के मुकाबले करीब 50% घट गई थी। इसकी वजह सोने की ऊंची कीमतें, इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लोगों से सोना नहीं खरीदने की अपील बताई गई। पूरी खबर पढ़ें… 4. रिटेल महंगाई 6.09%, 12 महीने में सबसे ज्यादा, RBI की तय लिमिट 6% से ऊपर निकली अक्टूबर में देश की रिटेल महंगाई दर बढ़कर 6.09% पर पहुंच गई। सितंबर में यह 5.54% थी। यानी, एक महीने में महंगाई दर में 0.55% की बढ़ोतरी हुई। अक्टूबर में रिटेल महंगाई दर RBI की तय 6% की ऊपरी सीमा भी पार कर गई है। RBI ने देश में महंगाई दर की सीमा 4% से 6% तय की थी। देश के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स यानी CPI में खाने-पीने की चीजों की हिस्सेदारी करीब 40% है। यानी इनकी कीमतों में बदलाव का सीधा असर कुल महंगाई पर पड़ता है। आशंका: RBI ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है महंगाई इसी तरह बढ़ने से RBI पर इसे काबू में लाने का दबाव बढ़ गया है। इसके लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है। ब्याज दरें बढ़ने से होम लोन, कार लोन और दूसरे कर्ज महंगे हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 5. मुंबई लोकल में लड़की से छेड़छाड़, विरोध पर धक्का दिया; ट्रेन के नीचे आने से हाथ कटा मुंबई की लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर 20 साल की लड़की को ट्रैक पर धक्का दिया गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसका हाथ कट गया, सिर में 16 टांके आए। घटना 4 नवंबर की है। पीड़ित गोरेगांव से नायगांव जा रही थी। आरोपी जितेंद्र हिरमुखे को गिरफ्तार किया गया है। AI जनरेटेड 4 स्कैच में समझें पूरा घटनाक्रम पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. क्रिकेट: भारत-पाकिस्तान में होगा अंडर-19 एशिया कप फाइनल: सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को हराया, PAK ने दी बांग्लादेश को मात (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: मोदी बोले- न्यूज की तरह जिंदगी में भी डेडलाइन जरूरी: दिवाली मिलन समारोह में कहा- CM बना तो मुझसे पहले मीडिया को पता था (पूरी खबर पढ़ें) 3. इंटरनेशनल: अमेरिकी रक्षा मंत्री को सैनिक ने डांटा:सैनिक समाधि के सामने तस्वीरें ले रहे थे, साथ आई महिला हंसी तो कहा- शहीदों का सम्मान करें (पूरी खबर पढ़ें) 4. इंटरनेशनल: जम्मू-कश्मीर से लापता दोनों स्पेशल पुलिस ऑफिसर के शव मिले: शरीर गोलियों से छलनी, हथियार भी गायब; सेना के साथ जंगल में सर्चिंग पर गए थे (पूरी खबर पढ़ें) 5. टेक-बिजनेस: सुंदर पिचाई नंबर-1 ग्लोबल इंडियन लीडर, नडेला को पीछे छोड़ा:अल्फाबेट की वैल्यू 395.19 लाख करोड़ पहुंचाई, दुनिया की 200 बड़ी कंपनियां चला रहे भारतीय (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… खुदाई में मजदूर को मिला 99 करोड़ का खजाना बेल्जियम में सीवर पाइपलाइन बिछाने के लिए खुदाई कर रहे मजदूर को खजाना मिला। कोबे नाम के मजदूर को सोने की 49 ईंटें और हजारों सिक्के मिले। इसकी कीमत करीब 99 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: पाकिस्तान ने 3 महीने में ₹578 करोड़ का भारतीय सामान खरीदा, बैन के बावजूद कैसे पहुंचे वैक्सीन-खून; सालाना ₹94,000 करोड़ इम्पोर्ट का दावा 2. जरूरत की खबर: खाना खाने के बाद मीठे की क्रेविंग: डॉक्टर से समझिए शरीर शुगर क्यों मांगता है, मीठे की लत छुड़ाने के 8 टिप्स 3. ब्लैकबोर्ड: लड़कों जैसे रहती हूं, सब छूकर पूछते हैं सवाल: मम्मी बोलती है बेटी स्पोर्ट्स में है, रिश्तेदार ने शर्ट में हाथ डाल दिया 4. सक्सेस स्टोरी: मनहूस कहकर 12 फिल्मों से निकाली गई थीं विद्या बालन: 6 महीने तक आईना देखने की हिम्मत नहीं हुई, ‘परिणीता’ से बनीं बॉलीवुड स्टार 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज राशिफल… कन्या वालों की नौकरी में ट्रांसफर और तरक्की के योग बनेंगे, कुंभ राशि की महिलाओं को करियर में सफलता मिलेगी। जानिए आज का राशिफल…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीजन में पहली बार MP में पारा 10°C से नीचे:हिमाचल के 5 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी, राजस्थान में बारिश का अलर्ट
    Next Article
    खबर हटके- मगरमच्छ की पीठ पर पुशअप्स:हेलिकॉप्टर से ससुराल पहुंची दुल्हन; मजदूर को मिला ₹99 करोड़ का सोना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment