Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीजन में पहली बार MP में पारा 10°C से नीचे:हिमाचल के 5 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी, राजस्थान में बारिश का अलर्ट

    1 day ago

    3

    0

    ठंड के इस सीजन में पहली बार मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। शहडोल का कल्याणपुर, अनूपपुर का अमरकंटक और कटनी का करौंदी सबसे ठंडे है। यूपी के नोएडा-गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। प्रदूषण के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज से 5वीं तक के स्कूल हाइब्रिड मोड पर चलेंगे। यानी बच्चों को स्कूल जाने के साथ ऑनलाइन क्लास का विकल्प भी मिलेगा। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार से से वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो गया है। इसके चलते मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिले के लिए आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में 14-15 नवंबर को मौसम में बदलाव हो सकता है। वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के असर से बीकानेर संभाग के एरिया में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश का भी अलर्ट है। पंजाब और चंडीगढ़ में आज (12 नवंबर) को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 7 जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में एक हफ्ते पहले हुई बर्फबारी के बाद अब तक बर्फ नहीं पिघली है। धाम के कपाट कल शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देश के 18 शहरों में हवा बहुत खराब, इनमें 9 हरियाणा के देश के 18 शहरों में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 301 से 400 के बीच दर्ज किया गया। इनमें हरियाणा के 9, उत्तर प्रदेश के 5, राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु का 1-1 और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शामिल है। गुरुग्राम का पंचगांव सबसे प्रदूषित रहा। वहीं, 50 शहरों में एक्यूआई 201 से 300 के बीच ‘खराब’ श्रेणी में रहा। पंचकूला में एक्यूआई सबसे कम 79 रहा। दिल्ली-एनसीआर में जमीन से आसमान में करीब 1000 मीटर तक प्रदूषण की परत बनी हुई है। हरियाणा में 23 शहरों में हवा का स्तर ‘बहुत खराब’ या ‘खराब’ रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हैदराबाद में आज से कांग्रेस की भारत समिट:70 देशों से लोग आ रहे, वैश्विक चुनौतियों और मुद्दों पर चर्चा; राहुल 14 नवंबर को शामिल होंगे
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पंजाब में विधायक-मंत्रियों के टिकट कटे, UP में ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन; एनवीडिया CEO का इस्तीफा; धनतेरस पर 30% ज्यादा बिका सोना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment