Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पेपर लीक- NTA के 47 अफसर बर्खास्त; राहुल बोले- शिक्षा मंत्री क्रिमिनल; यूपी की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट- शवों के सिर-पैर उड़े

    5 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, पेपर लीक मामलों के लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 47 अधिकारियों को नौकरी से निकाला। राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को क्रिमिनल कहा। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा को लेकर दावा है कि उन्होंने केंद्र सरकार और सोनम वांगचुक के बीच डील कराई। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. पीएम मोदी का आंध्र प्रदेश दौरा, भोगापुरम एयरपोर्ट का उद्‌घाटन करेंगे। 2. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी से जुड़े पहले वोटर लिस्ट मामले की सुनवाई। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. पेपर लीक मामला- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अफसर बर्खास्त, कानूनी कार्रवाई भी होगी; एक दिन पहले दो सेक्रेटरी हटाए गए थे NEET पेपर लीक मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 47 अधिकारियों को बर्खास्त किया। इनके खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया जाएगा। यह कदम NTA में बड़े पैमाने पर हो रहे बदलाव के तहत उठाया गया। एजेंसी में सुधार के लिए और भी एक्शन लिए जाएंगे। 23 जुलाई को शिक्षा मंत्रालय के दो सचिवों को बदला गया था आउटसोर्सिंग व्यवस्था में बदलाव, वैकेंसी जारी की CJP धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बातचीत हुई। CJP प्रवक्ता आशुतोष ने दैनिक भास्कर से कहा- हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं करेंगे। सरकार ने मुआवजा देने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने पर सहमति जताई है। वहीं, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि दो घंटे की बातचीत में CJP ने सरकार के सामने 3 प्रमुख मांगें और परीक्षा प्रणाली में सुधार के 5 सुझाव रखे हैं। हमनें ने इस पर विचार करने के लिए कल तक का समय मांगा है। पूरी खबर पढ़ें... 2. राहुल बोले- धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें; पैलेट गन से घायल छात्र के घाव भी दिखाए राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा, वे अपराधी हैं। वे हमारे एजुकेशन सिस्टम के ध्वस्त होने का प्रतीक हैं। उन्हीं की वजह से हजारों लोग सड़कों पर हैं। राहुल नफजगढ़ के साहिल लोचाब (19) को मीडिया सामने लाए, जिसे 20 जुलाई को पुलिस की पैलेट गन से गंभीर घाव हुए हैं। साहिल के घाव दिखाते हुए राहुल ने कहा- यहां खड़ा मेरा भाई उस समय पैलेट गन से घायल हो गया था, जब वह तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहा था। साहिल की रोशनी लौटने की सिर्फ 1% संभावना AIIMS दिल्ली में साहिल का इलाज हुआ। उसकी दाहिनी आंख में चोट है। परिवार के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया है कि आंख की रोशनी लौटने की सिर्फ 1% संभावना है, क्योंकि आंख की पुतली को गंभीर नुकसान पहुंचा है। पूरी खबर पढ़ें... 3. दिल्ली पुलिस बोली- जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में 2500 क्रिमिनल शामिल; सोशल मीडिया, CCTV फुटेज से जांच में पहचान दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। पुलिस ने 2500 लोगों की लिस्ट तैयार की है, जिसकी पहचान वायरल सोशल मीडिया पोस्ट, CCTV फुटेज की फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (FCR) जांच से की गई है। ज्यादातर लोग वेस्ट दिल्ली, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और बाकी अन्य जगहों के हैं। 20 जुलाई को नीट पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद मार्च निकाला था। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प में 100 से ज्यादा छात्र और पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पूरी खबर पढ़ें... 4. सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 2 की मौत-2 लापता, 100 मीटर दूर गिरे हाथ-पैर और सिर सहारनपुर में शुक्रवार शाम पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। जबकि, 2 लापता हैं। ये सभी मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के रहने वाले थे। फैक्ट्री में 5 साल से सुतली बम बनाए जा रहे हैं। जिस समय विस्फोट हुआ, 23 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें 19 सुरक्षित हैं। शवों के चीथड़े उड़ गए: धमाका इतना तेज था कि शवों के चीथड़े उड़ गए। एक की बॉडी फैक्ट्री के अंदर मलबे में दबी मिली। जबकि दूसरे युवक की लाश फैक्ट्री से करीब 100 मीटर दूर खेत किनारे मिली। शव क्षत-विक्षत था। चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। हाथ, दोनों पैर, अंतड़ियां, लोथड़े जगह-जगह बिखरे मिले। पूरी खबर पढ़ें… 5. हिमाचल में चलती कार पर चट्टानें गिरीं, 13 की मौत, गुजरात में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट किया हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को उदयपुर-किलाड़ सड़क पर कडू नाला के पास लैंडस्लाइड हो गई। इसकी चपेट में टाटा सूमो टैक्सी आ गई। गाड़ी में 15 लोग सवार थे, 13 की मौत हो गई। गुजरात में बाढ़, हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया: गुजरात में भारी बारिश से कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। वलसाड के उमरगाम तालुका में 16 घंटों में 43 इंच बारिश हुई, जिससे निचले इलाके डूब गए हैं। नवसारी में बाढ़ में फंसे लोगों को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया। अहमदाबाद, सूरत में पानी भर गया। यूपी में पिछले 10 दिनों से हो रही बारिश के चलते गंगा, यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। सीतापुर में पानी सड़क पर भर गया। ग्रामीण नाव से आ-जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 6. दावा- वांगचुक की भूख हड़ताल तुड़वाने में कांग्रेस सांसद का रोल, प्रधान के इस्तीफे की मांग छोड़ी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल तुड़वाने में कांग्रेस सांसद का रोल सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सरकार और वांगचुक के बीच के गतिरोध को खत्म किया। करीब 3 दिन तक बैक चैनल बातचीत चली। कई स्तरों पर कोशिशें की गई। इसके बाद सहमति बनाने में कामयाबी मिली। कांग्रेस सांसद ने वांगचुक के लिए पैरवी की थी: तन्खा पहले भी वांगचुक के NSA मामले में सुप्रीम कोर्ट में उनकी ओर से पैरवी कर चुके हैं। दोनों के बीच अच्छे रिश्ते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि बातचीत में लद्दाख के कुछ नेताओं ने भी मध्यस्थ की भूमिका निभाई। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: CJP बोली- प्रधान के इस्तीफे पर सरकार कल जवाब देगी: इससे कम कुछ भी मंजूर नहीं; प्रदर्शनकारियों के केस वापस लेने पर सहमति (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: पेपरलीक संशोधन बिल पर मंत्री वैष्णव ने जवाब नहीं दिया: मीडिया के सवाल पर बोले- नेक्स्ट; PM मोदी ने कल कहा था- सख्त कानून लाएंगे (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला-एयरफोर्स की तैनाती स्थायी हल नहीं:NEET के लिए अब पक्की प्रक्रिया बनाएं; सरकार के हर कदम की निगरानी करेंगे (पूरी खबर पढ़ें) 4. इंटरनेशनल: बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने इस्तीफा दिया: कहा- बीमार हूं, कई बार बेहोश हो जाता हूं; दावा- शेख हसीना से बातचीत की जानकारी लीक हुई (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: बिहार छात्रों का मार्च, राजस्थान में वकील धरने पर: यूपी-हरियाणा में जुलूस निकाले, NEET पेपर लीक मामले में देशभर में विरोध प्रदर्शन (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेपाल में प्रधानमंत्री पर सुप्रीम कोर्ट में दखल का आरोप:3 जजों पर इस्तीफे का दवाब बना रहे बालेन शाह; अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने चेतावनी दी (पूरी खबर पढ़ें) 7. पंजाब: झगड़ा देखने घर से बाहर निकले युवक की हत्या: VIDEO में गंडासा-डंडे लहराते दिखे बदमाश, मां बोली- जगह-जगह फायरिंग करते गए (पूरी खबर पढ़ें) 8. एंटरटेंमेंट: दीया मिर्जा ने पीएम मोदी पर निशाना साधा: पेपर लीक पर 47 दिन बाद बोले, बच्चों को खोने वाले परिवारों के लिए एक शब्द भी नहीं कहा (पूरी खबर पढ़ें) 9. एंटरटेमेंट: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा: फोटो के लिए कुत्ते को बेरहमी से घसीटा गया, एक्ट्रेस बोलीं- ये बेवकूफ आदमी है कौन, वाहियात (पूरी खबर पढ़ें) 10. नेशनल: अब सोशल-मीडिया पर पोस्ट नहीं कर सकेंगे कोर्ट की कार्यवाही:सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, कहा- न्यायालय 24x7 एंटरटेनमेंट चैनल नहीं (पूरी खबर पढ़ें) 11. नेशनल: रवनीत बिट्‌टू का मोदी कैबिनेट से इस्तीफा:राष्ट्रपति ने मंजूर किया; BJP ने राज्यसभा टिकट नहीं दी थी, पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... टाइट पैंट पहनने पर गवर्नर का इस्तीफा तुर्किये में अरदाहान प्रांत के गवर्नर मेहमत फातिह चिचेकली ने साइकिलिंग इवेंट के दौरान टाइट कपड़े पहने। मामला इतना बढ़ा कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: अचानक बैकफुट पर क्यों दिखने लगी सरकारः 24 घंटे में 5 बड़े फैसले; क्या धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही पड़ेगा 2. ग्राउंड रिपोर्ट: जंतर-मंतर पर कौन भेज रहा खाना, दवाएं और सैनिटरी पैड्स: यूपी, उत्तराखंड, केरल से भेजा ऑर्डर, दिनभर डिलीवरी देने वालों की लगी लाइन 3. ग्राउंड रिपोर्ट: पैलेट्स से जख्मी इरशाद से बोले नड्डा-प्रदर्शन में क्यों गए: जवान ने बंदूक तानी, लोग कहते रहे हम आतंकवादी नहीं हैं, फिर फायर 4. भास्कर इंटरव्यू: स्पेशल कमिश्नर बोले-सभी पुलिसकर्मियों को नेम-प्लेट लगाने के निर्देश:जिन्होंने भी महिलाओं को मारा, अभद्रता की, उन पर कार्रवाई होगी 5. भास्कर एक्सप्लेनर: पेपर लीक के 45 मामले, सजा सिर्फ 2 में: यूपी के 2 आरोपी MLA बीजेपी के साथ गठबंधन में; क्या फास्ट-ट्रैक कोर्ट से सॉल्यूशन होगा 6. ऐ जिंदगी: शादी के दिन आंतें फटीं, 5 महीने खुला रहा पेट: सूप पिया तो छाती से बह निकला, हनीमून पर भी नहीं जा पाया 7. बंटवारे में मां की चीखें सुनीं, भाई को मरते देखा: नकल उतारने पर शाहरुख पर केस किया, सरकार ने बैन कीं मनोज कुमार की फिल्में 8. जौहर यूनिवर्सिटी टूटने से भाजपा को क्या मिलेगा: 38 इमारतें अवैध तो सपा विरोध क्यों कर रही, क्या पूरी यूनिवर्सिटी गिरा दी जाएगी 9. पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ीं: 979 करोड़ के घोटाले में ACB के पास सबूत; सरकार से केस की परमिशन मांगी 10. भास्कर एक्सक्लूसिव: राममंदिर ट्रस्ट महासचिव के लिए संघ-VHP एकराय नहीं: संघ को कृष्ण मोहन, VHP को बजरंग बागड़ा पसंद 11. जरूरत की खबर: बारिश में फट रही एड़ियां: नमी, पानी, गंदगी है कारण, जानें कैसे रखें सुरक्षित, मानसून फुट केयर रूटीन के 8 स्टेप्स 12. मेंटल हेल्थ: हमेशा लगता है, कुछ बुरा होगा:फोन न उठे तो लगता है एक्सीडेंट हो गया, क्या ये एंग्जाइटी डिसऑर्डर है, कैसे पहचानूं? 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को यात्रा का मौका मिल सकता है। वृश्चिक राशि के लोगों को बड़ा बिजनेस ऑर्डर मिलने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में नदियां उफनाईं, डैम ओवरफ्लो, घर में घुसा मगरमच्छ:30 शहरों में बारिश का अलर्ट; योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें
    Next Article
    यूपी में युवक की रीलबाज तीन दुल्हनों में एक नाबालिग:कोर्ट की नोटिस पर बोलीं- हम चारों जान दे देंगे; अनोखी शादी का VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment