Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में नदियां उफनाईं, डैम ओवरफ्लो, घर में घुसा मगरमच्छ:30 शहरों में बारिश का अलर्ट; योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसूनी बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जबकि घाघरा और शारदा समेत 4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। सोनभद्र में ओवरफ्लो होने के बाद कनहर बांध के 3 गेट खोल दिए गए हैं। उधर, बनबसा, गिरिजा और घाघरा बैराजों से 3.20 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद शारदा और घाघरा नदियां उफान पर हैं, जिससे सीतापुर, पीलीभीत और लखीमपुर के रिहायशी इलाकों में पानी घुसने लगा है। पानी के साथ बहकर आ रहे मगरमच्छ अब लोगों के घरों में घुस रहे हैं। बागपत और नोएडा में हिंडन, बदायूं में गंगा, अयोध्या, गोंडा, बलिया में घाघरा और कुशीनगर में गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बस्ती में सरयू नदी के किनारे तेजी से कटान हो रहा है, जिससे कई पेड़ नदी में समा गए हैं। आज शनिवार को प्रदेश के 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वाराणसी और सोनभद्र समेत 9 जिलों में बिजली गिरने की आशंका है। बिगड़ते हालात को देखते हुए CM योगी ने अफसरों को तुरंत ग्राउंड पर उतरने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी बारिश, बाढ़ और आकाशीय बिजली से प्रभावित लोगों को हर संभव राहत पहुंचाएं। कल की 3 तस्वीरें देखिए- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मानसून रेखा का दक्षिण की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कमजोर होने से अगले 3 दिन बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। मानसूनी सक्रियता फिलहाल पश्चिम-मध्य भारत की तरफ शिफ्ट हो गई है। 3-4 दिन बाद हालात बदलेंगे। 26 और 27 जुलाई से मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा। अच्छी बारिश होगी। प्रदेश में आज कहां-कहां बारिश के आसार, देखिए यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का टेस्ट कामयाब:पानी में पहली बार सुरक्षित लैंडिंग, अंतरिक्ष में 20 सैटेलाइट भी तैनात किए, मस्क की कंपनी का मिशन
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पेपर लीक- NTA के 47 अफसर बर्खास्त; राहुल बोले- शिक्षा मंत्री क्रिमिनल; यूपी की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट- शवों के सिर-पैर उड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment