Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- मनुस्मृति में महिलाएं परिवार की संपत्ति; एंडोस्कोपी कैमरा से पेपर लीक; अखिलेश बोले- परिवार में 5 सांसद, सपा इसलिए नहीं टूटी

    21 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम किया, जिसमें केवल छात्राएं शामिल हुईं। सरकार ने 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सर्दी-खांसी की दो दवाओं पर रोक लगाई। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि छत्तीसगढ़ में बीएससी का पेपर लीक करने के लिए एंडोस्कोपिक कैमरे का उपयोग किया गया। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. राहुल बोले- महिलाओं के खिलाफ 3 तरह से हिंसा: पहली- पैदा होते ही हत्या, दूसरी- शारीरिक अत्याचार, तीसरी- आर्थिक बंदिशें राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में महिलाओं की आजादी और पितृसत्ता के मुद्दे पर बात की। उन्होंने मनुस्मृति का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को पिता, पति और बच्चों की संपत्ति मानने वाली सोच को शर्मनाक बताया। राहुल ने कहा कि महिला की पहचान उसके पिता, पति या बेटे से नहीं होती, बल्कि उसकी अपनी पहचान होती है। महिलाओं के खिलाफ 3 तरह से हिंसा होती है। पहली- पैदा होते ही हत्या, दूसरी- शारीरिक अत्याचार, तीसरी- आर्थिक बंदिशें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, नौकरी, संपत्ति और अपने फैसले लेने की पूरी आजादी मिलनी चाहिए। छात्राओं से कहा कि वे डरें नहीं, अपनी आवाज बुलंद करें और अपने लिए लड़ें। पूरी खबर पढ़ें... 2. अखिलेश बोले- BJP का मतलब- भाग जाओ पाकिस्तान, घर में ही 5 सांसद, इसलिए सपा नहीं टूटी सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी न टूटने की वजह बताई। उन्होंने कहा- देशभर में कई दल टूट गए, लेकिन कभी सोचा है कि सपा क्यों नहीं टूटी? क्योंकि, एक ही परिवार के 5 सांसद हैं। कई मुस्लिम सांसद हैं। कुछ पक्के समाजवादी सांसद हैं। कभी-कभी परिवारवाद का भी फायदा होता है। सपा कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। कहा- वो कह रहे हैं कि PDA में P फॉर पाकिस्तान है। तो मैं कहूंगा कि BJP का मतलब- भाग जाओ पाकिस्तान है। जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना PDA आगे बढ़ेगा। PDA का मतलब यह भी है कि ‘प्रेम, दया, अपनापन’। अखिलेश ने कहा- जितना हम समाजवादी लोग मिलकर प्रेम, दया और अपनापन से लोगों को जोड़ेंगे, सपा उतनी ही मजबूत होगी। भविष्य में ऐतिहासिक सरकार बनाएगी। पूरी खबर पढ़ें… 3. योगी बोले- चीनी की कमी नहीं, जमाखोरों पर एक्शन लें, आदेश के बाद बरेली-नोएडा के डीएम ने मीटिंग बुलाई सीएम योगी ने लखनऊ में शनिवार को चीनी को लेकर अफसरों के साथ हाईलेवल मीटिंग की। उन्होंने कहा- प्रदेश में चीनी की कमी नहीं है। लोग बिल्कुल परेशान न हों। मिलों में 179.38 लाख क्विंटल चीनी का स्टॉक है। डीलर 30 दिन से ज्यादा, जबकि बड़े दुकानदार 15 दिन से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख सकेंगे। योगी बोले- डीएम अपने-अपने जिलों में जांच करें: सीएम योगी ने आदेश दिया कि जिलाधिकारी चीनी मिलों और दुकानदारों के गोदामों की जांच करें। अफवाह फैलाने और चीनी की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन लें। सीएम के आदेश के बाद छापेमारी: योगी के आदेश के बाद बागपत, संभल और मुजफ्फरनगर में अफसर फील्ड पर उतरे। बागपत एसडीएम दिग्विजय सिंह और सीओ सुकन्या शर्मा ने एक चीनी गोदाम पर छापा मारा। संभल में गुन्नौर के नायब तहसीलदार अनुज कुमार ने रजपुरा में तीन फर्मों की जांच की। मुजफ्फरनगर में खाद्य एवं पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने नवीन मंडी में चीनी व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। पूरी खबर पढ़ें… 4. सर्दी-जुकाम की दो दवाइयों का कॉम्बीनेशन बच्चों के लिए बैन, 4 साल से छोटे बच्चों को खतरा केंद्र सरकार ने 4 साल से छोटे बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड के कॉम्बिनेशन से बनने वाली सर्दी-जुकाम की सभी दवाएं बैन कीं। आदेश दिया कि कंपनियों को दवाओं के पैकेट, अंदर की जानकारी और प्रचार सामग्री पर लिखना होगा कि 4 साल से कम उम्र के बच्चों में इसका इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। सरकार ने एक्सपर्ट कमेटी और ड्रग्स टेक्नीकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) की सिफारिश के बाद यह फैसला लिया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस दवा कॉम्बिनेशन से छोटे बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी जोखिम हो सकते हैं, जबकि इस उम्र के लिए सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं। दरअसल, क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड का कॉम्बिनेशन आमतौर पर सर्दी-जुकाम और नाक बंद होने के बाद दी जाने वाली दवाओं में इस्तेमाल होता है। पूरी खबर पढ़ें... 5. सील्ड लिफाफे में एंडोस्कोपी कैमरा डालकर पेपर लीक किया, छत्तीसगढ़ के प्राेफेसर समेत 6 अरेस्ट छत्तीसगढ़ के दुर्ग में प्रोफेसर ने इंडोस्कोपी कैमरे से स्कैन करके पेपर लीक किया। पेपर सीलबंद लिफाफे में रखा था। प्रोफेसर ने उसमें सुई से छेद किया, फिर एंडोस्कोपी कैमरे को लिफाफे में बने छोटे छेद से अंदर डालकर पेपर स्कैन कर लिया। इसके बाद कंटेंट को हाथ से लिखकर छात्रों को ₹11-₹11 हजार में बेच दिया। पुलिस के मुताबिक, प्रोफेसर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अब भी फरार हैं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के बीएससी कृषि फर्स्ट ईयर के प्लांट पैथोलॉजी और सेकंड ईयर के दूसरे सेमेस्टर के कीटशास्त्र का पेपर लीक हुआ है। पुलिस ने कहा कि 7 अगस्त को बीएससी कृषि फर्स्ट ईयर की प्लांट पैथोलॉजी और 20 अगस्त को सेकंड ईयर की कीटशास्त्र परीक्षा थी। दोनों परीक्षाएं विश्वविद्यालय से जुड़े 28 कृषि कॉलेजों में होनी थीं। पेपर लीक की जानकारी सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी ने परीक्षा स्थगित कर दी। पूरी खबर पढ़ें... 6. PM मोदी ने नई भाजपा कार्यकारिणी के साथ बैठक की, कहा- ऐसी बैठकें पार्टी को मजबूत करती हैं PM मोदी शनिवार शाम दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम से मुलाकात की। उन्होंने X पर लिखा- पार्टी के साथियों के साथ बैठक अच्छी रही। ऐसी बैठकें पार्टी को मजबूत करने और जनता से जुड़ाव पर गहरे विचारों का मंच होती हैं। इससे पहले शनिवार सुबह नए पदाधिकारियों की भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ भी बैठक हुई। वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया। नवीन ने कहा कि बीजेपी वंदे मातरम का इतिहास और महत्व देशभर में पहुंचाने के लिए अभियान चलाएगी। खासतौर पर युवाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी पूरे वंदे मातरम और उससे जुड़े इतिहास को समझ सके। 14 से 25 साल के युवाओं को जोड़ेगी BJP BJP की नई टीम ‘युवा संवाद’ अभियान के जरिए 14 से 25 साल के युवाओं से जुड़ेगी। इसमें बातचीत और चर्चा के जरिए जेन-जी की सोच, समस्याओं और उम्मीदों को समझने की कोशिश होगी। युवाओं को BJP नेताओं से सीधे सवाल करने और अपनी बात रखने का मौका भी मिलेगा। कार्यक्रमों का शेड्यूल और जगहों की जानकारी जल्द जारी होगी। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. तमिलनाडु: सरकार नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी देगी:1.28 लाख अंगूठियों के लिए ₹220 करोड़ का बजट; टेंडर पर विपक्ष ने उठाए सवाल (पूरी खबर पढ़ें) 1. नेशनल: जस्टिस करोल बोले- जज भगवान नहीं, हर फैसला सही नहीं:कहा- न्याय के लिए विनम्रता जरूरी, याचिकाकर्ता के पीछे खड़े इंसान को भी देखें (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: सिख परिवारों का राहुल के घर के बाहर प्रदर्शन:पुतला जलाया, सिख दंगों के दोषी सज्जन को हीरो कहने पर नाराजगी; 2 दिन पहले निधन हुआ (पूरी खबर पढ़ें) 3. इंटरनेशनल: 80 साल बाद पहली बार महिला बन सकती UN चीफ: रेस में अभी 8 दावेदार, इनमें 5 महिलाएं; गुयाना की बिर्केट सबसे आगे (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: एक सत्र में बिल लाने-पास कराने का ट्रेंड बढ़ा:मानसून सत्र में 12 में से 11 पारित, 7 बिना चर्चा के ही 5 मिनट में पास (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: चीनी ₹70 प्रति किलो, खड़गे बोले- ये कैसा आत्मनिर्भर भारत:3 महीने में 40% महंगी हुई; सरकार का बयान- एथेनॉल बनाने से नहीं बढ़े दाम (पूरी खबर पढ़ें) 6. इंटरनेशनल: पाकिस्तान ने पत्रकार को आतंकी लिस्ट में डाला:PoK प्रदर्शन कवर करने वाले दानिश इरशाद पर बिना मुकदमे कार्रवाई, बैंक अकाउंट सीज-यात्रा पर रोक (पूरी खबर पढ़ें) 7. नेशनल: लैंडिंग करते इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया: 178 लोग सवार थे, पायलट ने दूसरी कोशिश में उतारा; गोरखपुर की घटना (पूरी खबर पढ़ें) 8. पंजाब: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बोला- हरदीप निज्जर को मैंने मरवाया:मेरे भाइयों को मरवाने वाले इसकी कोठी में रहते थे; पहले भारतीय एजेंसियों पर आरोप लगे थे (पूरी खबर पढ़ें) 9. राजस्थान: जयपुर- NTA के आयुर्वेदिक PG एंट्रेंस एग्जाम में बिजली गुल: स्टूडेंट्स का हंगामा, परीक्षा रद्द की, 1 सितंबर को पेपर दोबारा होगा (पूरी खबर पढ़ें) 10. एंटरटेंमेंट: दावा: दीपिका-संदीप की मुलाकात में बिगड़ी बात: ‘स्पिरिट’ से बाहर होने की वजह आई सामने; प्रॉफिट शेयर वाली चर्चा पर भी उठे सवाल (पूरी खबर पढ़ें) 11. एंटरटेंमेंट: 53 साल के अर्जुन रामपाल ने दूसरी शादी की:14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से शादी रजिस्टर कराई, रिलेशनशिप से दो बेटे हैं (पूरी खबर पढ़ें) 12. झारखंड: सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत: यूनिट इन्चार्ज का आरोप- ओवरहीटिंग के चलते हादसा हुआ, कई बार AC लगाने का कहा था (पूरी खबर पढ़ें) 13. मध्य प्रदेश: 3 बच्चियों की कब्र खुदवाकर निकाली लाशें, VIDEO:बैंगन का भरता-रोटी खाने से बिगड़ी तबीयत; छतरपुर में 2 घंटे के अंदर तीनों की मौत (पूरी खबर पढ़ें) 😲 खबर हटके... असली अजगर से सांप–सीढ़ी खेल रहे इंडोनेशिया में दो शख्स जिंदा सांप और अजगरों के बीच बैठकर सांप-सीढ़ी खेलते दिखे। वीडियो में कई छोटे-बड़े सांप बोर्ड पर घूमते दिखे। खेल के दौरान एक सांप अचानक लड़के की ओर डसने बढ़ा, लेकिन उसने उछलकर खुद को बचा लिया। खिलाड़ी सांपों के बीच से रास्ता बनाते रहे। अब वीडियो वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: ईरान से डरकर ट्रम्प ने छिपकर विमान बदला, तब नताली भी साथ थीं; 1.4 करोड़ सैलरी, साए की तरह रहना, क्यों उठे सवाल 2. स्पाई फाइल्स: जनाब एक आइडिया है... बिना जंग के हार जाएगा हिंदुस्तान: नक्शा बदलकर सियाचिन कब्जाना चाहता था पाकिस्तान, जासूसों ने कैसे बिगाड़ा खेल; पार्ट-1 3. पाकिस्तान में दाऊद के बाद भारत का नया दुश्मन शहजाद: भारतीय तलाशने से हमला करने तक 6 लेवल प्लानिंग, ड्रग एडिक्ट लड़कों की भर्ती 4. भास्कर एक्सक्लूसिव: क्या चंपत इशारा कर रहे- राममंदिर निर्माण में लूट हुई: लेटर से यही संकेत; चढ़ावा चोरी के बाद नृपेंद्र एक बार भी चंपत से नहीं मिले 5. ग्राउंड रिपोर्ट: 'शादी नहीं की तो मेरी बेटी को मार डाला': वाराणसी में M.Sc छात्रा के पिता बोले- वो प्यार नहीं, प्रॉपर्टी चाहता था; खूब ब्लैकमेल किया 6. ग्राउंड रिपोर्ट: मिर्जापुर में कुत्ते के काटने से भौंकने लगा लड़का: डॉक्टर बोले- कालकोठरी में छोड़ दीजिए; 22 दिन में ठीक हुआ, यूपी में ऐसा पहली बार 7. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: 5 बजे की 'ट्रेन’ से पुलिस बैंड ‘नौकरी का टिकट’!: कोडवर्ड से सीट बेचने को तैयार अफसर, दफ्तर नहीं दरगाह में करते हैं सेटिंग 8. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: कौन हैं नेहा पच्चीसिया, जिन्हें CM ने सस्पेंड किया: एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ DSP बनीं, कभी शिवराज ने किया था सम्मानित; क्या है पूरी कहानी? 9. राजस्थान एक्सप्लेनर: CJP राजस्थान पर इतना फोकस क्यों कर रही है?: 2 टॉप लीडरों का यहीं से कनेक्शन; जानिए-जयपुर में रांका को पीटा,पुलिस ने क्यों नहीं बचाया 10. भास्कर एक्सक्लूसिव: यूपी के पुलिसवालों की गाड़ी में मिली नोटों की गडि्डयां: राजस्थान ACB की कार को टक्कर मारी, रिश्वत का पैकेट फेंका, चारों आरोपी सस्पेंड 11. ग्राउंड रिपोर्ट: CJP पर हमला, आरोपियों का BJP से कनेक्शन का सच: मारपीट का एक आरोपी बोला- मैं किसी पार्टी का नहीं, ग्रामीण का दावा-पूरा गांव भाजपा का 12. भास्कर एक्सक्लूसिव: रायपुर एयरपोर्ट की जमीन का किसान ने ₹13000 करोड़ मांगा: पहले ₹3500 करोड़ क्लेम किया, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर तहसीलदार करेगा अंतिम फैसला 13. भास्कर एक्सक्लूसिव: रायपुर एयरपोर्ट की जमीन का किसान ने ₹13000 करोड़ मांगा: पहले ₹3500 करोड़ क्लेम किया, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर तहसीलदार करेगा अंतिम फैसला 14. ग्राउंड रिपोर्ट: देहरादून में गांजा खरीदने पर पकड़ती हैं मोहल्ले की महिलाएं: लाठियां पकड़ दो शिफ्टों में रातभर करती हैं चेकिंग, बोलीं- पुलिस गश्त करे तो हम घर लौटें ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में अचानक कोहरा छाया, प्रयागराज में सड़कों पर अंतिम-संस्कार:बाराबंकी में नावें चल रहीं, कानपुर में कॉलोनियों तक पहुंचा पानी
    Next Article
    अखिलेश के सहयोगी दल चवन्नी से रुपया बने या नहीं:लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 1 से 6, बसपा 0 से 10 हुई; जयंत-राजभर भी मजबूत हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment