Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में अचानक कोहरा छाया, प्रयागराज में सड़कों पर अंतिम-संस्कार:बाराबंकी में नावें चल रहीं, कानपुर में कॉलोनियों तक पहुंचा पानी

    19 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार सुबह से मेरठ में रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज समेत 40 से अधिक शहरों में बादल छाए हैं। गोरखपुर सहित बाकी जिलों में तेज धूप है। शाहजहांपुर में रविवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। अगस्त के महीने में घना कोहरा देखने को मिला। विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रह गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के चलते हवा में नमी काफी बढ़ गई थी। रात में तापमान में गिरावट आने की वजह से नमी पानी की छोटी-छोटी बूंदों में तब्दील होकर कोहरे की तरह गिरी। उधर, प्रदेश में नदियां उफान पर हैं। 19 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 92 गांवों में फसलें पूरी तरह जलमग्न हो चुकी हैं। 26 गांव टापू बन गए हैं। इन्हें दूसरे गांवों से जोड़ने वाले रास्ते जलमग्न हैं। प्रभावित क्षेत्रों में नावों और मोटर बोटों से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। बाराबंकी में सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। दारागंज घाट की सीढ़ियां जलमग्न होने की वजह से मजबूरी में सड़कों पर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। कानपुर में गंगा के साथ-साथ पांडू नदी भी उफान पर है। निचले इलाकों की बस्तियों में पानी घुसने से 2 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। वाराणसी में अस्सी घाट स्थित 'सुबह-ए-बनारस' का मंच डूब चुका है। वरुणा नदी का पानी रिहाइशी कॉलोनियों तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 58 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। 6 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में 60 जिलों में बारिश हुई। शामली और बरेली में सड़कें तालाब बन गईं। बहराइच और मेरठ के मेडिकल कॉलेजों में पानी घुस गया।। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मानसूनी सिस्टम के उत्तर की ओर सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी भरी हवाएं आने से यूपी में अगले आज और कल बारिश की गतिविधियों में तेजी बरकरार रहेगी। 25 अगस्त से पश्चिमी हवाएं जोर पकड़ेंगी। इससे पश्चिमी और मध्य यूपी में भारी बारिश की संभावना खत्म हो जाएगी। पूर्वी यूपी में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आज किन जिलों में बारिश होगी, देखिए यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडा का अमेरिकी सामान पर 8 सितंबर से जवाबी टैरिफ:ट्रम्प ने 50% टैरिफ का ऐलान किया था, दोनों देशों के बीच तीन दिन की बातचीत फेल
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- मनुस्मृति में महिलाएं परिवार की संपत्ति; एंडोस्कोपी कैमरा से पेपर लीक; अखिलेश बोले- परिवार में 5 सांसद, सपा इसलिए नहीं टूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment