Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- RSS इतिहास बदलने की कोशिश में, रांची में जंतर-मंतर जैसा प्रोटेस्ट, चंपत बोले- मरते दम तक अयोध्या में रहूंगा

    15 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर कमेंट किया। तमिनलाडु सीएम विजय की महिला मित्र एक्ट्रेस तृष्णा पर कमेंट के बाद नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही हुई। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि झारखंड के रांची में भी 11 दिन से JPSC और JSSC पेपर लीक को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. राहुल गांधी बोले- RSS इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा, इनके पीछे एक खतरनाक विचारधारा; देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि RSS देश का इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा है। इसके पीछे एक खतरनाक विचार है। भारत अपने इतिहास के कुचले जाने को बर्दाश्त नहीं करेगा। राहुल ने ये बात पूर्व कांग्रेस सांसद वाइको की किताब वाइको इन पार्लियामेंट के विमोचन में कही। राहुल ने कहा कि हम अजीब दौर से गुजर रहे हैं, जहां छात्र सड़कों पर हैं, उनके पास काम नहीं है। वे परीक्षाओं में निष्पक्षता तथा एक बेहतर शिक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ PM उन्हें माफ कर रहे हैं। उन्हें PM की माफी की जरूरत नहीं, बल्कि वे चाहते हैं कि PM अपनी सरकार के कामों के लिए माफी मांगें। RSS पर राहुल के पिछले तीन बयान पूरी खबर पढ़ें... 2. राममंदिर चढ़ावा चोरी के 2 महीने बाद चंपत राय दिखे, अयोध्या में उंगली दिखाकर कैमरे बंद कराए राम मंदिर चढ़ावा चोरी के करीब 2 महीने बाद पूर्व महासचिव चंपत राय मंगलवार को पहली बार अयोध्या में नजर आए। वह तपस्वी छावनी मंदिर पहुंचे। जब वह मंदिर जा रहे थे तो मीडियाकर्मी उनकी फोटो-वीडियो बनाने लगे। इस पर चंपत राय गुस्सा हो गए। उन्होंने उंगली से इशारा करके अपने साथियों से कैमरे बंद कराने को कहा। परमहंस आचार्य ने चंपत राय से निवेदन किया: चंपत राय से मुलाकात के बाद तपस्वी छावनी मंदिर के परमहंस आचार्य ने कहा- हम लोगों ने चंपत से निवेदन किया कि आप अयोध्या धाम मत छोड़िए। उन्होंने निवेदन स्वीकार किया और कहा कि अंतिम सांस तक मैं अयोध्या में रहूंगा। चंपत ने कहा था- राम मंदिर में चोरी नहीं हुई: इससे पहले चंपत राय ने 7 जून को वीडियो जारी कर सफाई दी थी कि राम मंदिर में कोई चोरी नहीं हुई है। राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी का मामला 6 जून, 2026 को सामने आया था। अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूरी खबर पढ़ें… 3. विधानसभा में हंगामे पर भड़के महाना, हेडफोन फेंका, सपा विधायक को सदन से निकाला यूपी विधानसभा में मंगलवार को राम मंदिर के चढ़ावा चोरी पर जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा विधायक सचिन यादव को पूरे सत्र के लिए सदन से निष्कासित कर दिया। इसके बाद सचिन यादव विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए। सचिन के समर्थन में उतरे 20 सपा विधायक: सचिन यादव के समर्थन में रागिनी सोनकर, अतुल प्रधान समेत 20 से अधिक सपा विधायक भी पहुंच गए। सपा विधायकों को मनाने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पहुंचे। उन्होंने सचिन यादव और अन्य विधायकों से बातचीत की। माता प्रसाद के समझाने के बाद सचिन यादव ने धरना खत्म कर दिया। सचिन यादव ने योगी की फोटो लहराई थी: सपा विधायकों के हंगामे के बीच सीएम योगी बोल रहे थे। तभी सचिन यादव ने उनकी फोटो लहराई। इस पर महाना भड़क गए। वह कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए। हेडफोन फेंकते हुए चिल्लाकर कहा- आप मुख्यमंत्री जी की फोटो के साथ ऐसा नहीं कर सकते। बाहर जाइए, नहीं तो विधायकी से बर्खास्त करवा दूंगा। पूरी खबर पढ़ें… 4. एक्ट्रेस तृषा पर आपत्तिजनक कमेंट के आरोप में तमिलनाडु के नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार किया गया। करीब 8 घंटे पूछताछ के बाद छोड़ा गया। उदयनिधि ने कहा कि विजय की पुलिस ने मेरे साथ आतंकवादी जैसा सुलूक किया। मैंने किसी महिला का अपमान करने की कोशिश नहीं की। दरअसल, तंजावुर में कावेरी जल विवाद पर आयोजित रैली में उदयनिधि पहुंचे थे। भीड़ 'तृषा, तृषा' के नारे लगा रही थी। आरोप है कि इस पर उदयनिधि ने कहा, 'पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए।' बाद में सफाई दी कि उनका इशारा कावेरी के पानी की ओर था। तृषा और विजय के रिश्ते की चर्चाएं पूरी खबर पढ़ें... 5. रांची में दिल्ली जैसा छात्रों का आंदोलन: 10 दिनों से धरना, हेमंत सरकार ने बात नहीं की; CJP का सपोर्ट; 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC पेपर लीक को लेकर पिछले 10 दिनों से छात्रों का प्रदर्शन जारी है। जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि JPSC और JSSC की परीक्षाएं रद्द की जाएं और पेपर लीक करने वालों पर कार्रवाई की जाए। 10 दिन बीत जाने के बाद राज्य सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार हुई है। सरकार ने इसके लिए एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। हालांकि, हेमंत सरकार का कोई भी प्रतिनिधि अब तक छात्रों से बातचीत करने नहीं पहुंचा है। छात्रों ने 6 अगस्त को विधानसभा मार्च का आह्वान किया है। इस प्रोटेस्ट को कॉकरोच जनता पार्टी का भी समर्थन मिला है। देवेंद्र महतो की भूख हड़ताल जारी: JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच के नेता देवेंद्र महतो ने लगातार तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रखी। तबीयत बिगड़ने के बावजूद उन्होंने आंदोलन जारी रखने की बात कही। उन्होंने घोषणा की कि आज की भूख हड़ताल दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को समर्पित रहेगी। पूरी खबर पढ़ें... 6. शेख हसीना का भाषण रोकने से भारत का इनकार, बांग्लादेश की मांग पर कहा- हमारा इससे लेना-देना नहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आज नई दिल्ली स्थित 'फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया (FCCSA)' के कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करेंगी। 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश छोड़ने के बाद यह पहली बार होगा, जब शेख हसीना किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आएंगी। बांग्लादेश ने भारत से उनके भाषण पर रोक लगाने की मांग की। इस पर भारत सरकार ने कहा- हसीना के ऑनलाइन संबोधन से हमारा कोई संबंध नहीं है। यह कार्यक्रम एक निजी मीडिया संस्था आयोजित कर रही है। भारत सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है। FCCSA दिल्ली के पत्रकारों का संगठन: फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया (FCCSA) नई दिल्ली स्थित पत्रकारों का संगठन है। इसकी स्थापना 1958 में हुई थी। शेख हसीना इसी संगठन के कार्यक्रम में वीडियो लिंक के जरिए शामिल होंगी। शेख हसीना ने 5 अगस्त का दिन ही क्यों चुना: 5 अगस्त 2024 को ही छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना को बांग्लादेश छोड़ना पड़ा था। प्रदर्शनकारी उनके सरकारी आवास तक पहुंच गए थे। इसके बाद वह इस्तीफा देकर सेना के विमान से भारत आ गई थीं। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, 12 घायल: पैसेंजर ने बताया- विमान 3 मिनट पलटी खाता रहा, कई लोगों के पैर-कंधे में चोट (पूरी खबर पढ़ें) 2. बिजनेस: 6 साल बाद फिर लग सकती है UPI फीस: 2020 में हटाया गया था MDR शुल्क; अब वित्त मंत्रालय ने पेमेंट एक्ट में बदलाव का प्रस्ताव रखा (पूरी खबर पढ़ें) 3. उत्तर प्रदेश: राममंदिर चढ़ावा चोरी के 1 महीने बाद चंपत राय दिखे:अयोध्या में उंगली दिखाकर कैमरे बंद कराए, बोले- मरते दम तक यहीं रहूंगा (पूरी खबर पढ़ें) 4. मध्य प्रदेश: दतिया उप-चुनाव हार के बाद भाजपा जिला कार्यकारिणी भंग: जांच समिति की रिपोर्ट पर फैसला, पार्टी ने कहा- पूरा संगठन बदलेगा (पूरी खबर पढ़ें) 5. इंटरनेशनल: ईरान में विदेश मंत्री अराघची को हटाने की तैयारी: दावा- राष्ट्रपति पजशकियान की ताकत घटी, सुप्रीम लीडर की इस्लामिक फोर्स ज्यादा पावरफुल (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: डाबर के '100% शुद्ध' दावे वाले प्रोडक्ट पर रोक: FSSAI ने शहद-घी समेत कई सामान बेचना बैन किया; 15 दिन में रिपोर्ट मांगी (पूरी खबर पढ़ें) 7. मौसम: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें: बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड, 200 यात्री फंसे; हरियाणा के अंबाला-झज्जर में सड़कें तालाब बनीं, दुकानों में पानी घुसा (पूरी खबर पढ़ें) 8. नेशनल: 7 साल में 274 भगोड़े भारत लाए: सरकार बोली- 36 देशों से प्रत्यर्पण, ₹17,874 करोड़ की संपत्ति भी अटैच (पूरी खबर पढ़ें) 9. कर्नाटक: प्रियांक खड़गे बोले- अनशन करो, लाठी खाओ फिर इस्तीफा दूंगा: फिर कहा- बयान गलत तरीके से पेश किया गया (पूरी खबर पढ़ें) 10. बॉलीवुड: सन्नी देओल बोले- भारत मेरी मां तो पाकिस्तान मौसी है: फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग (पूरी खबर पढ़ें) 11. टेक्नोलॉजी: हजारों वॉट्सएप अकाउंट अचानक बंद, मैसेज आया- अंडर रीव्यू: बिना वार्निंग सभी फीचर्स ब्लॉक, कंपनी बोली- कभी-कभी गलती हो जाती है (पूरी खबर पढ़ें) 12. नेशनल: संसद में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर हंगामा: खड़गे बोले- ED कहां है, रिजिजू ने कहा- विपक्ष घड़ियाली आंसू बहा रहा (पूरी खबर पढ़ें) 13. उत्तर प्रदेश: मेरठ में कांवड़ियों के दो गुट भिड़े, सिपाही घायल: कल गाजियाबाद में जाम लगाया, लखनऊ में स्कूल वैन में तोड़फोड़ की थी (पूरी खबर पढ़ें) 14. एंटरटेंमेंट: बिग बॉस में क्या सलमान के साथ नजर आएंगे शाहरुख:सलमान बोले- जो करण-अर्जुन में हुआ था वही दोबारा होगा; 6 सितंबर से शुरू होगा शो (पूरी खबर पढ़ें) 15. चंडीगढ़: स्टूडेंट से लुधियाना के होटल में रेप: बॉयफ्रेंड के दोस्त ने धोखे से बुलाया, अश्लील VIDEO बनाई; पीड़ित बोली- उसे भाई मानती थी (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... ऑपरेशन के बाद मुंह के अंदर उगने लगे बाल MP के जबलपुर में शख्स ने दावा किया कि मुंह के छाले का ऑपरेशन कराने के बाद उनके मुंह में बाल उगने लगे हैं। पिछले 19 महीनों से उन्हें खाने, पीने और निगलने में परेशानी हो रही है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: सीएम विजय की ‘दोस्त’ पर कमेंट, उदयनिधि को उठा ले गई तमिलनाडु पुलिस, 9 धाराएं लगाई; विजय और तृषा की कहानी क्या है 2. संसद सत्र: खड़गे चिल्लाए, हंगामे पर खड़े हो गए सभापति:रिजिजू बोले- विपक्ष माफी मांगे; 2 साल में नहीं बनवाया बर्थ सर्टिफिकेट तो मजिस्ट्रेट जांच होगी 3. किशोर कुमार ने कार दफनाकर कई दिन शोक मनाया: 'आनंद' में उन्हें हीरो लेना चाहते थे ऋषिकेश मुखर्जी, सिर मुंडवाकर बोले थे- अब क्या करोगे 4. जरूरत की खबर: युवाओं में निकोटिन पाउच का बढ़ता क्रेज: ये स्मोकिंग की लत छुड़ाता है या नई लत लगाता है? जानें इसके साइड इफेक्ट 5. फिजिकल हेल्थ: बच्चे के सिर का आकार बड़ा है: इग्नोर न करें, ये हाइड्रोसेफेलस हो सकता है, डॉक्टर से समझें इस बीमारी से बचाव और इलाज 6. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: दतिया में कुंवर साहब की जीत या अपनों की गद्दारी: आशुतोष का दर्द क्या बयां कर रहा; बगावती तेवर वाले कार्यकर्ताओं ने कैसे पलटा गेम? 7. राजस्थानी प्रेम कहानी: जगमाल की खुशी कैसे गुस्से में बदल गई: तीज की सवारी में वेश बदलकर पहुंचे सैनिक, शहजादी को उठा लाए; एपिसोड-2 8. भास्कर एक्सक्लूसिव: जल्दी अमीर बनने के लिए करने लगा तस्करी: 50 करोड़ की हेरोइन और विदेशी पिस्टल पंजाब पहुंचानी थी, आरोपी पहले भी जा चुका जेल 9. भास्कर एनालिसिस: कैसे ब्राह्मणों और भूमिहारों ने BJP को हराया: यादव-मुस्लिम वोटर्स क्यों चले गए, 53000 GEN-Z से जीते PK; बांकीपुर का रिजल्ट 8 सवाल-जवाब में 10. क्राइम फाइल्स: पति को मारकर 4 महीने तक राज छिपाए रखा:बच्चे के स्कूल में कहा-उनकी मौत हो गई; पुलिस को गुमराह करने 4 कहानियां गढ़ी 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृश्चिक राशि वालों को इंश्योरेंस और पॉलिसी से जुड़े बिजनेस में फायदा हो सकता है। मकर राशि वालों को ग्लैमर, कला और ब्यूटी प्रोडक्ट से जुड़े कारोबार में मनचाही उपलब्धि मिलेगी। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंद्रशेखर ने 1% आबादी वाले चेहरों को टिकट दिए:17 सीटों पर चौंकाने वाला दांव; क्या फेल होगा सपा का गणित
    Next Article
    राममंदिर चढ़ावा चोरी के 2 महीने बाद चंपत राय दिखे:अयोध्या में उंगली दिखाकर कैमरे बंद कराए, बोले- मरते दम तक यहीं रहूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment