Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ट्रम्प बोले- ईरान से सीजफायर खत्म, राममंदिर चढ़ावा चोरी- आरोपियों से फर्जी रसीदें मिलीं; रिटायर्ड ARTO के घर 1.62 करोड़ दीवारों में छिपा मिला

    16 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, तुर्किये में आयोजित NATO समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ सीजफायर खत्म हुआ। इधर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों से पुलिस को चंदे की फर्जी रसीदें मिलीं। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि लखनऊ में रिटायर आरटीओ अधिकारी से 13 किलो सोना और ₹1.62 करोड़ कैश बरामद हुआ। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे के पहले दिन पीएम एंथनी अल्बनीज से मीटिंग करेंगे। 2. ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई को मशहद के इमाम रजा दरगाह में सुपर्द-ए-खाक दफनाया जाएगा। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प बोले- ईरान से सीजफायर खत्म, 80 टारगेट पर अटैक हमला किया अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान के बीच सीजफायर खत्म हो चुका है। अब हम कोई डील नहीं करना चाहते। अब तक ईरान के 80 ठिकानों पर हमला किया गया। रान मिडिल ईस्ट में दबाव बनाता रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं रहेगा। ट्रम्प तुर्किये में आयोजित NATO समिट में शामिल हुए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक यह कार्रवाई होर्मुज में जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की गई। ईरान 2 दिन पहले होर्मुज में तीन जहाजों को निशाना बनाया था। उसका दावा था कि होर्मुज से कमर्शियल जहाज बताए रास्तों से नहीं गुजर रहे थे। अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद कच्चा तेल महंगा: ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल देखने को मिली। अमेरिकी क्रूड ऑयल (WTI) की कीमत 2.7% बढ़कर 72.40 डॉलर प्रति बैरल पहुंची। अमेरिका ने 17 जुलाई से ईरानी तेल के निर्यात पर दोबारा बैन लगाने का ऐलान किया। तनाव के असर के चलते 10 वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड फ्यूचर्स में गिरावट दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें... 2. उत्तर प्रदेश में रिटायर्ड ARTO के घर 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी बरामद; ₹1.62 करोड़ कैश दीवारों में छिपा मिला उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रिटायर्ड ARTO ललित कुमार के घर से 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और हीरे के आभूषण बरामद हुए हैं। इनकी कीमत करीब ₹20 करोड़ बताई जा रही है। विजिलेंस टीम को ₹1.62 करोड़ नकद दीवारों में छिपाकर रखा हुआ मिला। इसके अलावा 15 जगहों पर मकान, फ्लैट और कृषि भूमि के दस्तावेज भी मिले हैं। बरामद कुल संपत्ति की कीमत करीब ₹35 करोड़ आंकी गई है। ललित कुमार के खिलाफ 2024 में कानपुर में तैनाती के दौरान करप्शन की शिकायत की गई थी। वह रीजनल इंस्पेक्टर टेक्निकल के पद पर थे। पूरी खबर पढ़ें... 3. राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस- आरोपियों से चंदे की फर्जी रसीद बुक मिली, गोपाल राव बोले- मैं अभी भी ट्रस्टी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में तीनों आरोपियों लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय से चंदा की फर्जी रसीद बुक मिली। जो असली बुक के जैसी ही दिखती हैं। पुलिस का दावा है कि अयोध्या के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के जौरा इलाके में यहां पर चोरी की रकम का बंटबारा किया जाता था। गोपाल राव का दावा- ट्रस्ट से हटाने की बात गलत: इधर, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य गोपाल राव ने दावा किया कि वह वह अभी भी ट्रस्टी हैं। उन्हें हटाया नहीं गया है। हटाने की खबरें गलत संदेश है। दरअसल, ट्रस्ट के जारी प्रेस नोट में लिखा गया है कि गोपाल राव का वास्तविक नाम गोपाल नगरकोटे हैं, इसी नाम से उन्हें ट्रस्ट में विशिष्ट आमंत्रित सदस्य बनाया गया था। उन्हें हटा दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 4. ममता बनर्जी ने घर के बाहर 3 लोगों को थप्पड़ मारा, TMC की रैली में BJP कार्यकर्ताओं ने अंडे फेंके, तो नाराज हुईं कोलकाता में पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने अपनी ही पार्टी के 3 कार्यकर्ताओं थप्पड़ मारे। दरअसल बारुईपुर रेप-मर्डर केस के विरोध में TMC की रैली में हंगामा हुआ। इस दौरान चोर-चोर के नारे लगे और रैली पर अंडे फेंकें गए। TMC ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इसी बीच ममता अपने आस-पास खड़े लोगों पर थप्पड़ मारती दिखीं। ED ने TMC के ₹440 करोड़ बैंक डिपॉजिट फ्रीज किए: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग और फंड हेराफेरी मामले में TMC के तीन बैंक खातों में जमा ₹440.42 करोड़ फ्रीज किए। कोलकाता में केयरवेल ग्रुप और उसकी एविएशन कंपनी समेत 5 ठिकानों पर छापेमारी की। आरोप है कि अप्रैल 2023 से जून 2026 के बीच TMC के खातों से करीब ₹160 करोड़ केयरवेल ग्रुप की कंपनियों को भेजे गए। इस रकम का एक हिस्सा बिजनेस जेट और हेलीकॉप्टर खरीदने में लगाया गया। बाद में इन्हें TMC को किराये पर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें... 5. गुजरात के सूरत में रिकॉर्ड 19 इंच बारिश, 3 दिन में 19 लोगों की मौत; महाराष्ट्र के पुणे में 84 साल का रिकॉर्ड टूटा गुजरात के सूरत में 36 घंटे में 19 इंच बारिश हुई, जिसने 85 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। जुलाई 1941 में 18 इंच बारिश हुई थी। पिछले तीन दिन में अलग-अलग हादसों में 19 लोगों की मौत हुई, 3400 लोगों को रेस्क्यू किया गया। अब तक करोड़ों रुपए का नुकसान हो चुका है। महाराष्ट्र के पुणे में बारिश के कारण कचरे का पहाड़ 3 मंजिला इमारत पर गिरा, जिससे कचरा प्रबंधन की बिल्डिंग ढह गई। 16 लोग दब गए, 6 लोगों को निकाला गया। मुंबई से बारिश के कारण 9 फ्लाइट डायवर्ट हुईं। वहीं दिल्ली के रोहिणी में 5 मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. स्पोर्ट्स: सौरव गांगुली ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे:भारत के 12वें क्रिकेटर बनेंगे; 11 जुलाई को होगा ऐलान (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: जम्मू-कश्मीर में लश्कर कमांडर जाकिर अहमद ढेर: पहलगाम हमले के बाद बनी हिट लिस्ट में शामिल था; शोपियां में 5 दिन से ऑपरेशन जारी (पूरी खबर पढ़ें) 3. गुजरात: मां के लिव-इन-पार्टनर की बेटे ने की हत्या, VIDEO: मृतक चिल्लाता रहा- मैंने कुछ नहीं किया (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: बंगाल में बच्ची से रेप-मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर: पुलिस बोली- राइफल छीनकर भाग रहा था; तालाब से नाबालिग का शव मिला था (पूरी खबर पढ़ें) 5. स्पोर्ट्स: कप्तान श्रेयस बोले- खराब प्रदर्शन, ऐसी हार स्वीकार्य नहीं: गंभीर ने सैमसन की वापसी के संकेत दिए; जानिए भारत की हार पर किसने क्या कहा? (पूरी खबर पढ़ें) 6. इंटरनेशनल: पाकिस्तान का कार्गो प्लेन कराची के पास गायब हुआ: 5 क्रू मेंबर सवार थे, अरब सागर में सर्च ऑपरेशन जारी (पूरी खबर पढ़ें) 7. बिजनेस: पेट्रोल-डीजल पर तेल कंपनियां ₹11 लीटर तक मुनाफा कमा रहीं: लेकिन आम लोगों को राहत नहीं, कच्चा तेल 6 महीने के निचले स्तर पर (पूरी खबर पढ़ें) 8. बिजनेस: UK की व्हिस्की-कारें भारत में 7 दिन बाद सस्ती मिलेंगी: भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 15 जुलाई से लागू होगा (पूरी खबर पढ़ें) 9. एजुकेशन: 2027 में NEET परीक्षा 6 दिन चलेगी, कम्प्यूटर बेस्ड होगी: 1000 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, पेपर लीक विवाद के बाद बदलाव की तैयारी (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... ट्रेन के कोच को बनाया हनीमून का कमरा भारतीय रेलवे के फर्स्ट एसी केबिन को गुब्बारों, फूलों और हजारों गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर 'हनीमून सुइट' बना दिया गया। दीवार पर ‘आई लव यू’ भी लिखा। इसका वीडियो वायरल है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: टीम इंडिया वर्ल्ड चैम्पियन से ‘लूजर’ कैसे बनी; 76 रन पर ऑलआउट, आयरलैंड से सीरीज हारी, आखिर जीत का फॉर्मूला क्यों बदला 2. भास्कर एक्सक्लूसिव: मोदी कैबिनेट में फेरबदल का काउंटडाउन शुरू: पांच मंत्री बदले जा सकते हैं, युवा मंत्रिमंडल बनाने की तैयारी 3. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: नकली नोट, जो काउंटिंग मशीन-एटीएम भी नहीं पकड़ सकते: भास्कर रिपोर्टर ने ग्राहक बनकर गैंग को किया एक्सपोज 4. डिजिटल अरेस्ट करने वाली इंडस्ट्री एक्सपोज, कंबोडिया-मलेशिया पहुंचा भास्कर:भर्ती से ट्रेनिंग तक कंपनी जैसा नेटवर्क; 55 दिनों की पड़ताल 5. भास्कर एक्सक्लूसिव: राममंदिर कोषाध्यक्ष बोले-चढ़ावा चोरी की भनक मुझे नहीं, लज्जित हूं: आरोपी और भी हैं; कितने की चोरी हुई, पता लगाना नामुमकिन 6. नीतू कपूर @68: डेट पर मां ने मारा था थप्पड़: शादी में हुई थीं बेहोश, ऋषि कपूर को लगा था- करियर बर्बाद हो गया 7. भास्कर इंटरव्यू: सफलता के साथ कई रिश्ते पीछे छूट जाते हैं: इंद्रजीत लंकेश बोले- दीपिका को लॉन्च किया, फिर साथ काम करने की कोशिश नहीं की 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि वालों को नौकरी-बिजनेस में शुभ समाचार मिल सकता है। कर्क राशि के सरकारी कर्मचारियों को मनचाहे ट्रांसफर के योग हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक को मलेशिया में ₹2 लाख में बेचा:बुलंदशहर से नौकरी का लालच देकर ले गए; 71 दिन तक बंधक बनाकर रखा
    Next Article
    मेरठ SSP ने प्रदर्शनकारियों को थप्पड़ मारे,वैन में घुसकर पीटा:वकील ने जान देने की कोशिश की, पुलिस ने लाठियां बरसाईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment