Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:देशभर में हीटवेव खत्म, 3 जून तक मानसून; कॉकरोच पार्टी के फाउंडर भारत लौटेंगे; गाजियाबाद में सूर्या के कातिल के घर चलेगा बुलडोजर

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर के भारत आने के ऐलान की है। वहीं, दूसरी खबर यूपी के सीएम योगी के बयान से जुड़ी है, जो उन्होंने गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड को लेकर दिया। हम आपको यह भी बताएंगे कि मानसून केरलम कब पहुंचेगा। ⏰ आज का प्रमुख इवेंट्स, जिस पर रहेगी नजर... 1. ट्विशा शर्मा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह की CBI रिमांड खत्म होगी। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. दावा- ईरान ने अमेरिका से सीजफायर वार्ता रोकी, होर्मुज के साथ अन्य स्ट्रेट भी बंद करने की तैयारी ईरान ने अमेरिका के साथ सीजफायर वार्ता फिलहाल रोक दी है। ईरानी न्यूज एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, तेहरान ने कहा है कि जब तक लेबनान में इजराइली हमले नहीं रुकते, तब तक मध्यस्थों के जरिए अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं होगी। होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद करने की तैयारी: रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ईरान और उसके सहयोगी होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद करने और अन्य मोर्चों को एक्टिव करने के ऑप्शन पर भी विचार कर रहे हैं। इनमें लाल सागर के दक्षिणी हिस्से में स्थित बाब अल-मंदेब स्ट्रेट भी शामिल है। सीजफायर का कई बार उल्लंघन: अमेरिका और ईरान के बीच 8 अप्रैल 2026 से युद्धविराम लागू हुआ था। यह शुरुआत में दो हफ्ते के लिए था, जिसे बाद में बातचीत जारी रखने के लिए बढ़ाया गया। हालांकि इसके बाद भी दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कई बार युद्धविराम उल्लंघन के आरोप लगाए। मई में तनाव, ड्रोन हमले, सैन्य कार्रवाई और जवाबी हमलों की खबरें सामने आती रहीं। पूरी खबर पढ़ें... 2. देशभर में हीटवेव खत्म, आज 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट; मानसून 2-3 दिन में केरलम पहुंचेगा मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 2 से 3 दिनों में केरल पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार इसमें थोड़ी देरी हुई है। पहले 26 मई को मानसून पहुंचने का अनुमान जताया गया था। देशभर में हीटवेव का असर खत्म: देशभर में फिलहाल हीटवेव का असर खत्म हो गया है। राजस्थान के अजमेर, नागौर और चित्तौड़गढ़ में सोमवार को ओलावृष्टि हुई। मध्य प्रदेश के 4 जिलों में आंधी और बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को देश के 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट है। दिल्ली में जून का पहला दिन सबसे ठंडा: दिल्ली में 1 जून का दिन पिछले तीन सालों की तुलना में सबसे ठंडा रहा। सफदरजंग में तापमान 36.3°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7°C कम है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पूरी खबर पढ़ें... 3. सूर्या हत्याकांड पर योगी बोले- नालायक औलादों को समझाओ, दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं सीएम योगी ने गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड पर सोमवार को कहा कि दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी हुई। यह कतई बर्दाश्त नहीं है। अगर कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा, तो वह बड़ी गलती कर रहा। सामने खरदूषण है तो शस्त्र उठाना होगा: अहिंसा और करुणा मानवता के भूषण हैं। लेकिन, सामने खर-दूषण हैं तो शस्त्र उठाना होगा। भगवान कृष्ण ने भी कहा था कि सज्जनों के लिए ही हम सज्जन बनें, दुर्जनों के लिए नहीं। सीएम बिजनौर में बोल रहे थे। एनकाउंटर में ढेर असद के घर बुलडोजर चलेगा: गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के आरोपी असद के घर पर बुलडोजर चलेगा। सोमवार को प्रशासन की टीम असद के घर पहुंची। घर के गेट पर ताला लगा था। इसके बाद एसडीएम ने अवैध कब्जा करके घर बनाने का नोटिस दरवाजे पर चिपकाया। इसमें कहा गया कि जिस जमीन पर मकान बना है, उस पर अवैध कब्जा किया गया है। असद के पिता नवाब को 15 दिनों के भीतर एसडीएम कार्यालय में अपना जवाब देना होगा। साथ ही अवैध कब्जा खुद हटाने के लिए भी कहा गया है। पूरी खबर पढ़ें… 4. कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर 6 जून को भारत लौटेंगे, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन करेंगे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटेंगे। इसके बाद वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे। दिपके ने इसकी जानकारी अपने X अकाउंट ‘कॉकरोच इज बैक’ पर दी है। पार्टी के इंस्टा फॉलोअर 2 करोड़ पार: कॉकरोच जनता पार्टी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की हालिया कॉकरोच टिप्पणी के बाद सामने आया। CJP के इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। कौन हैं अभिजीत दिपके: 30 साल के अभिजीत दिपके महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत ने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल वो अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें... 5. सुप्रीम कोर्ट बोला- री-एग्जाम पेन-पेपर मोड में ही होगी, याचिका खाारिज की सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को NEET री-एग्जाम को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कराने की मांग खारिज कर दी। री-एग्जाम पेन-पेपर मोड में ही होगी। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस अरविंद कुमार की बेंच RJD सांसद सुधाकर सिंह की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। 21 जून को होगा नीट का री-एग्जाम: NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 सेंटर्स में हुई थी। इसमें करीब 23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। 12 मई को परीक्षा रद्द की गई। 21 जून को री-एग्जाम होगा। संसदीय समिति में NTA की जगह नई संस्था का प्रस्ताव: इधर संसद की शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल मामलों की स्थायी समिति की बैठक सोमवार को हुई। संगठन ने NTA को भंग कर संसद के कानून के तहत नई राष्ट्रीय परीक्षा संस्था बनाने की मांग की। पूरी खबर पढ़ें... 6. सोते वक्त पति पर तेजाब डालने वाली पत्नी को उम्रकैद, संभल में प्रेमी के साथ पकड़ी गई थी पति की आंखों में तेजाब डालने वाली पत्नी को संभल कोर्ट ने सोमवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। उस पर 1.75 लाख का जुर्माना भी लगाया। इस मामले की कोर्ट में एक साल से ज्यादा समय में 10 सुनवाई हुईं। तेजाब के हमले से एक दिन पहले पत्नी ने पति को खाने में जहर देकर जान से मारने की कोशिश भी की थी। पति ने प्रेमी के साथ पकड़ा था: मामला 7 मार्च, 2025 का है। उस दिन पति मुजफ्फर अली ने पत्नी कहकशां को घर में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद कहकशां ने रात में सोते समय पति की आंखों और चेहरे पर तेजाब डाल दिया था। दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी: पति मुजफ्फर अली का चेहरा झुलस गया था। उसकी दोनों आंखों की रोशनी भी चली गई थी। साथ ही कंधे और पेट का कुछ हिस्सा भी झुलस गया था। उसका दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में करीब 6 महीने तक इलाज चला था। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून 😲 खबर हटके... 21 साल बाद मिली सरकारी नौकरी, रिटायरमेंट की उम्र आ गई केरलम के मलप्पुरम निवासी अब्दुल मजीद ने 2005 में अरबी भाषा शिक्षक पद की परीक्षा पास की थी, लेकिन उन्हें नियुक्ति पत्र 21 साल बाद 2026 में मिला। तब तक उनकी उम्र 60 साल हो चुकी थी। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. मंडे मेगा स्टोरी- क्या IPL का डाउनफॉल शुरू: टीवी दर्शक 26% घटे, विदेशी खिलाड़ी आधा सीजन ही खेल रहे; टॉप एक्सपर्ट्स ने बताईं वजहें और समाधान 2. आर माधवन@56; शराब पीकर फिल्माया 3 इडियट्स का सीन: इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन नहीं मिला तो पिता रोए, रॉकेट्री के लिए दांत टेढ़े करवाए 3. फिजिकल हेल्थ- इबोला वायरस बना ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी: भारत भी अलर्ट पर, क्या आपको भी खतरा है, डॉक्टर से जानें हर सवाल का जवाब 4. जरूरत की खबर- एसी में ब्लास्ट क्यों होता है: हो सकते हैं ये कारण, एसी के साथ न करें ये 9 गलतियां, जानें यूज के 13 सेफ्टी टिप्स 5. बेंगलुरु को दोबारा चैंपियन बनाने वाले टॉप-5 फैक्टर: टीम में 8 मैच विनर; कोहली ने 675 रन बनाए, भुवनेश्वर ने 28 विकेट लिए 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि वालों को सरकारी नौकरी में अथॉरिटी मिल सकती है। कर्क राशि वालों को निवेश की योजना पर काम करना फायदेमंद रहेगा। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में कारोबारी की पत्नी की गला काटकर हत्या:दोनों कान काटे, खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा मिला
    Next Article
    यूपी के 2 मंत्रियों के बीच जंग शुरू:हुर्र...हट... डिप्टी SP ने दिखाया देसी अवतार; गुलाब अम्मा के सम्मान में माननीय सो गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment