Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:US- इजराइल का ईरान पर हमला, ट्रम्प बोले- सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत, 9 देशों में तबाही; UP में BJP सांसद पर भड़के ब्राह्मण

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले की रही। इससे 9 देशों में तबाही मच गई है। दूसरी बड़ी खबर पश्चिम बंगाल में 61 लाख वोटर्स के नाम कटने से जुड़ी रही। लखनऊ में भाजपा सांसद दिनेश शर्मा को ब्राह्मण समाज के लोगों ने कार्यक्रम में बोलने नहीं दिया। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. इजराइली पीएम बोले- खामेनेई के मारे जाने के संकेत:लेकिन सबूत नहीं दिए, ईरान बोला- सुप्रीम लीडर जिंदा; अब तक 200 मौतें अमेरिका और इजराइल ने ईरान के 10 बड़े शहरों पर हमला कर दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के सबसे दुष्ट व्यक्ति खामेनेई मारा गया है। इजराइल का कहना है कि खामेनेई का शव एयर स्ट्राइक से बचे मलबे के नीचे मिला है। हालांकि, ईरान ने कहा कि सुप्रीम लीडर जिंदा हैं। ईरानी रक्षामंत्री की भी मौत: ईरानी रक्षामंत्री अमीर नासिरजादेह समेत 200 से ज्यादा लोगों के मौत की खबर है। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 85 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 45 घायल हैं। ईरान ने जवाब में 8 देशों में हमला किया: ईरान ने इजराइल पर करीब 400 मिसाइलें दागीं। इसके अलावा कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब और UAE में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया। ईरान ने UAE के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई पर भी हमला किया। बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ। इसके बाद उसे खाली करा दिया गया और उसकी लाइट्स बंद कर दी गईं इस जंग से दुनिया में क्या असर पड़ेगा... दुनिया भर के शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिल सकता है। साथ ही सोना-चांदी के दाम बढ़ सकते हैं। एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि मिडिल ईस्ट में जारी इस संघर्ष से कच्‍चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आना तय है, जिससे भारत समेत कई देशों में महंगाई बढ़ सकती है। पढ़ें पूरी खबर … 2. आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट में 21 मौतें, धमाके की आवाज 5km दूर तक सुनाई दी आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में पटाखा बनाने वाली यूनिट में धमाका हो गया। इसमें 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। धमाके इतना तेज था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। PM ने ₹2 लाख देने का ऐलान किया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए हर मृतक के परिजनों को दो लाख रुपए देने का ऐलान किया है। वहीं घायलों को ₹50,000 की आर्थिक मदद दी जाएगी। राज्य की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर … 3. लखनऊ में BJP सांसद दिनेश शर्मा पर ब्राह्मण भड़के, PCS अफसर ने दोनों हाथों से फरसा लहराया लखनऊ में ब्राह्मण समाज के लोगों ने पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद दिनेश शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ब्राह्मण प्रबुद्ध समागम में UGC मुद्दे पर नहीं बोलने पर ब्राह्मण समाज नाराज हो गया। वह कुछ ही देर बोल पाए थे कि हंगामा शुरू हो गया। लोग कहने लगे- UGC पर बोलिए। हंगामा और हूटिंग के बीच उन्होंने अपना भाषण अधूरा छोड़ दिया। अलंकार अग्निहोत्री को आयोजकों ने चुप कराना चाहा: कार्यक्रम में निलंबित पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री भी पहुंचे। वह बोलने लगे तो उन्हें जनता ने नहीं, आयोजकों ने चुप करा दिया। आयोजकों ने कहा- राजनीतिक, मंदिर-चंदा जैसी बातें मत बोलिए, मुद्दे पर बोलिए। इस पर उन्हें सुन रहे लोगों ने अलंकार के समर्थन में नारेबाजी कर हंगामा कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… 4. पश्चिम बंगाल में 61 लाख वोटर्स हटे, राज्य में 7 करोड़ से ज्यादा वोटर पश्चिम बंगाल में SIR की फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश हो गई है। राज्य में 7 करोड़ से ज्यादा वोटर हैं। 61 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। वहीं, 60.06 लाख लोगों के नाम पर अभी भी जांच जारी है। CM ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर में 47,000 हटे हैं। मार्च के दूसरे हफ्ते में चुनाव का ऐलान संभव: राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान मार्च के दूसरे हफ्ते में होने की संभावना है। वोटिंग तीन फेज में हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर … 5. पाकिस्तान-अफगानिस्तान में 300 लोगों की मौत, 500 घायल; ट्रम्प बोले- पाकिस्तान अच्छा प्रदर्शन कर रहा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष में दोनों पक्षों के 300 से ज्यादा लोगों मारे गए हैं। जबकि 500 से ज्यादा घायल हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से जब पूछा गया कि क्या इस संघर्ष में अमेरिका दखल देगा? इस पर उन्होंने कहा;- मैं दखल दे सकता हूं, लेकिन मेरे पाकिस्तान से बहुत अच्छे रिश्ते हैं। पाकिस्तान इस समय काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। PAK ने 7 दिन पहले एयरस्ट्राइक की थी: पाकिस्तान ने 21 फरवरी की रात अफगानिस्तान के अंदर हवाई हमले किए थे, जिसमें 20 से ज्यादा नागरिक मारे गए थे। पाकिस्तान का कहना था कि ये हमले पाकिस्तानी तालिबान (TTP) और इस्लामिक स्टेट से जुड़े ठिकानों पर किए गए थे। पढ़ें पूरी खबर … 6. पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। टीम को 213 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंका को 147 रन पर रोकना था। लेकिन पाकिस्तानी टीम ऐसा नहीं कर सकी। इसी के साथ पाकिस्तानी टीम टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई और न्यूजीलैंड की टीम टॉप-4 में पहुंच गई। PCB सलमान आगा को कप्तानी से हटा सकता: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा को कप्तानी से हटाया जा सकता है। टी-20 वर्ल्ड कप में उनके खराब प्रदर्शन के बाद बोर्ड इसपर विचार कर रहा है। दरअसल, PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी वर्ल्ड कप में टीम के प्रदर्शन से बेहद निराश है। ऐसे में यह टूर्नामेंट कई सीनियर प्लेयर्स का आखिरी टूर्नामेंट भी साबित हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर … 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… इंटरनेशनल: इजराइल की ईरान पर एयरस्ट्राइक की 30 PHOTO-VIDEO: तेहरान समेत कई शहरों में इमारतें तबाह; ईरानी मिसाइलों ने इजराइली शहरों को निशाना बनाया (पढ़ें पूरी खबर) उत्तर प्रदेश: इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर को 14 चाकू मारे: सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े हमला, योगी बोले- UP में आतंक की जगह नहीं (पढ़ें पूरी खबर) गुजरात: PM ने साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया: कहा- देश आज हार्डवेयर बनाने के लिए भी पहचाना जा रहा; ₹22,516 करोड़ से बना प्लांट (पढ़ें पूरी खबर) नेशनल: राहुल गांधी का वित्त मंत्री सीतारमण को लेटर: लिखा- एक्स-सर्विसमेन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम के लिए पर्याप्त बजट दें, दिव्यांगता पेंशन से इनकम टैक्स हटाएं (पढ़ें पूरी खबर) नेशनल: केजरीवाल ने कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा की: मनीष सिसोदिया-संजय सिंह भी साथ रहे; कल दिल्ली शराब नीति केस में बरी हुए (पढ़ें पूरी खबर) नेशनल: ओडिशा में रेप-मर्डर मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार: पहले प्रेमी गलत काम कर छोड़कर भागा, फिर अनजान शख्स ने रेप कर चौथी मंजिल से फेंका (पढ़ें पूरी खबर) मौसम: राजस्थान-MP में तापमान 33°C के पार: हरियाणा में आज बूंदाबांदी संभव; हिमाचल प्रदेश मौसम में बदला, अटल टनल के पास बर्फबारी (पढ़ें पूरी खबर) मध्यप्रदेश: नामीबिया, साउथ-अफ्रीका के बाद बोत्सवाना से आए 9 चीते: विशेषज्ञ बोले- जेनेटिक विविधता मजबूत होगी, देश में कुनबा बढ़कर हुआ 48 (पढ़ें पूरी खबर) पंजाब: राहुल गांधी की पंजाब कांग्रेस को चेतावनी: बरनाला में बोले- टीम प्लेयर बनो, वरना मैं ठीक कर दूंगा, पार्टी से बड़ा कोई नहीं (पढ़ें पूरी खबर) उत्तर प्रदेश: रिंकू सिंह अलीगढ़ से कोलकाता रवाना: टीम इंडिया से जुड़ेंगे, रिश्तेदारों से बोले- मां का ख्याल रखना; भाई ने पिता की अस्थियां विसर्जित कीं (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... लोगों ने डस्टबिन से मिठाई लूटी यूपी के हापुड़ में डस्टबिन से होली की मिठाई लूटने की लोगों में होड़ मच गई। दरअसल, फूड सेफ्टी एंड ड्रग डिपार्टमेंट ने मिलावट वाली मिठाईयों को डस्टबिन में फेंक दिया था, जिसके बाद वहां से गुजर रहे राहगीर मिठाई लूटने लगे। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: ईरान पूरे मिडिल ईस्ट पर हमले क्यों कर रहा; जानिए ट्रम्प-नेतन्याहू का असली मकसद और क्या अमेरिका को उल्टा पड़ेगा दांव भास्कर एक्सप्लेनर: जब ईरान ने 53 अमेरिकियों को बंधक बनाया: छुड़ाने गए 8 कमांडोज की लाश लौटी, 444 दिनों तक अमेरिका कैसे गिड़गिड़ाता रहा ग्राउंड रिपोर्ट: 114 साल पुरानी मस्जिद पर सेंट्रल विस्टा की तलवार: प्रोजेक्ट के नक्शे से गायब, कोर्ट के भरोसे के बाद भी टूट चुकी एक मस्जिद शंकराचार्य पर यौन उत्पीड़न के आरोपों में कितना दम: वकील ने पूछा- एक ही बटुक क्यों पेश हुआ; मार्कशीट में बालिग होने का दावा अमेरिकी एक्टर जॉनी वेक्टर को चोरों ने गोली मारी थी: को–एक्टर को बचाते वक्त जान गई; मौत के 3 हफ्ते बाद अंतिम संस्कार हुआ था आपका पैसा- अपनी वसीयत जरूर बनवाएं: जानें बनाने की पूरी लीगल प्रोसेस, कौन सी इंफॉर्मेशन जरूरी, बनवाने के 10 कानूनी फायदे ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प का दावा- खामेनेई खत्म, इजराइल ने कहा- शव मिला:ईरान बोला- सुप्रीम लीडर जिंदा, लेकिन बेटी-दामाद, पोती-बहू मारे गए; हमलों में अब तक 200+ मौतें
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:12 करोड़ की लैंबोर्गिनी 8 करोड़ में थाने से छूटी, कचहरी में बार डांसर ने लगाए ठुमके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment