Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:विमंस टीम ने एशिया कप जीता, PCB चीफ से ट्रॉफी नहीं ली; दावा-लोन महंगे होंगे, मायावती बोलीं- मेरी बीमारी की लोग अफवाह उड़ा रहे

    6 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, दिल्ली में भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी-20 से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मैच में पहली बार ‘वंदे मातरम’ गाया गया। वहीं, दुबई में भारत ने विमेंस एशिया कप का खिताब 8वीं बार जीता। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि SBI की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि RBI रेपो रेट बढ़ा सकता है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. स्कॉटलैंड-वेल्स और नॉर्दर्न आयरलैंड के लीडर्स कार्डिफ में मीटिंग करेंगे। तीनों देश ब्रिटेन से अलग हो सकते हैं। 2. आज से देशभर में गणेश उत्सव की शुरुआत। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, अभिषेक के 82 रन; क्रिकेट में पहली बार वंदेमातरम गाया गया भारत-अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। भारत ने 157 रन का टारगेट 13.4 ओवर में हासिल किया। अभिषेक शर्मा ने 32 गेंद पर 82 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए। अभिषेक ने ईशान किशन के साथ 121 रन की साझेदारी की। ईशान 42 रन बनाकर आउट हुए। मैच से पहले पहली बार वंदेमातरम गाया गया भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी-20 से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मैच में पहली बार ‘वंदे मातरम’ गाया गया। इसके बाद भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ हुआ। फिर अफगानिस्तान का राष्ट्रगान ‘द वतन अफगानिस्तान डे’ बजाया गया। पूरी खबर पढ़ें... 2. भारत ने 8वीं बार विमेंस एशिया कप फाइनल जीता, श्रीलंका को 72 रन से हराया; PCB चीफ नकवी से ट्रॉफी नहीं ली दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेल गए विमेंस एशिया कप फाइनल में भारत ने जीत हासिल की। श्रीलंका को 72 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद हुई प्रजेंटेशन सेरेमनी में श्रीलंकाई टीम की कप्तान ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी से उपविजेता ट्रॉफी और चेक लिया। लेकिन भारतीय टीम ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और पाकिस्तान सरकार में गृह मंत्री भी हैं। क्यों नहीं ली नकवी से ट्रॉफी ऑपरेशन सिंदूर के समय नकवी ने भारत विरोधी बयान दिए थे। इस वजह से 2025 में भारतीय पुरुष टीम ने भी एशिया कप जीतने के बाद उनके हाथों ट्रॉफी नहीं ली थी। भारतीय विमेंस टीम ने उसी स्टैंड पर कायम रहते हुए नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। पूरी खबर पढ़ें... 3. मायावती ने बीमार होने की अफवाहों को खारिज किया:कहा- बिल्कुल ठीक हूं; आकाश अभी भी ससुर के दिमाग से चल रहे बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी बीमारी की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने लखनऊ में प्रेस कॉफ्रेंस में कहा- मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं। अपना काम कर रही हूं। मायावती बोलीं- पार्टी से निकाले गए लोग यह भ्रम फैला रहे हैं कि मैं बीमार हूं इसलिए बड़े मामलों पर भी सीधे X पर ट्वीट करके जानकारी दे रही हूं। इसी वजह से आज मैं आपके सामने आई हूं। उन्होंने कहा- इसका सबूत है कि पार्टी के इंचार्ज आलोक कुमार के पास शनिवार रात 10:04 बजे भतीजे आकाश आनंद का फोन आया। पूछा- बहनजी बीमार हैं क्या? उनका स्वास्थ्य कैसा है? आलोक कुमार ने कहा- वह बिल्कुल ठीक हैं। काम में लगी हैं। इस पर आकाश ने आलोक कुमार से कहा कि मेरी यह बात बहनजी को मत बताना और फोन रख दिया। यह गंभीर बात है। पढ़ें पूरी खबर… 4. SBI का दावा- लोन और EMI फिर महंगे होंगे: RBI रेपो रेट 0.50% तक बढ़ा सकता है, क्रूड ऑयल 100 डॉलर पार होने से महंगाई बढ़ेगी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का दावा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया रेपो रेट बढ़ा सकता है। इससे सभी तरह के लोन और महंगे हो सकते हैं। RBI अक्टूबर की क्रेडिट पॉलिसी में रेपो रेट 0.25% बढ़ा सकता है, इसके बाद दिसंबर में भी 0.25% की बढ़ोतरी कर सकता है। SBI के मुताबिक मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के कारण 15 दिन में इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल पार कर चुका है और इसके $105-$123 तक पहुंचने की आशंका है। आम आदमी की जेब पर क्या असर? 1. रेपो रेट बढ़ने से कर्ज की किस्त बढ़ जाती है। 2. नए ग्राहकों के लिए होम लोन, ऑटो लोन या पर्सनल लोन बढ़ी हुई ब्याज दरों पर मिलेगा। देश में महंगाई का दायरा लगातार बढ़ रहा CPI यानी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में 90% हिस्सेदारी रखने वाली जरूरी सामानों की संख्या जनवरी 2026 में 22 थी, जो जुलाई तक बढ़कर 53 हो गई है। पेट्रोल-डीजल, गैस, दवाइयां और इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने की लागत बढ़ी है, जिसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें... 5. सीएम योगी कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने पहुंचे, बोले- ऐसी कथाएं होती रहें, कोई बाल बांका नहीं कर सकता रायबरेली में इन दिनों कथावाचक प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा चल रही है। कथा यूपी के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय करा रहे हैं। कथा में रविवार दोपहर करीब 1:15 बजे मुख्यमंत्री योगी शामिल हुए। प्रदीप मिश्रा ने योगी को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। योगी ने कहा- जब तक भारत में ऐसी पावन कथाएं और धार्मिक आयोजन होते रहेंगे, तब तक कोई भी देश या संस्कृति का 'बाल भी बांका' नहीं कर सकता। पढ़ें पूरी खबर… 6. BRICS के वेज डिनर पर राहुल ने सवाल उठाया: रिजिजू बोले- दुनियाभर के नेताओं को भारतीय खाना पसंद आया, कांग्रेस राजनीति कर रही राहुल गांधी ने X पोस्ट में राजनीति हो रही है। उन्होंने रविवार को पोस्ट में छोटो-भटूरे की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत में 80% लोग नॉन-वेजेटेरियन हैं। भारत का नॉन-वेज खाना बहुत स्वादिष्ट होता है। इसके जवाब में केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी X पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा- मुझे यकीन नहीं हो रहा कि कांग्रेस पार्टी BRICS देशों के नेताओं को परोसे गए खाने के मेन्यू पर भी राजनीति कर रही है। हमारे मेहमानों ने भारतीय शाकाहारी भोजन का आनंद लिया, जो स्वाद और पोषण से भरपूर था दरअसल ,12 सितंबर को आयोजित डिनर के मेन्यू में पनीर के साथ सूखी सब्जी, चुकंदर का रायता, गुजराती खांडवी और मिलेट्स का पुलाव रखा गया था। कश्मीर की मशरूम डिश और मिठाई में फ्रूट क्रीम विद जलेबी भी परोसी गई थी। किसी भी तरह का नॉन-वेज फूड मेन्यू में शामिल नहीं था। BRICS समिट का दूसरा और आखिरी दिन रविवार को BRICS समिट का समापन हुआ। PM मोदी ने कहा कि टेक्नोलॉजी और जरूरी मिनरल्स को हथियार की तरह इस्तेमाल करना गलत है। इससे दुनिया की तरक्की पर असर पड़ता है। महामारी, जलवायु आपदाओं और सप्लाई चेन में रुकावटों ने दिखाया है कि दुनिया के देश एक-दूसरे से जुड़े हैं। पूरी खबर पढ़ें... 7. खान सर पर कई लड़कियों के शोषण का आरोप: निखिल कोचिंग के डायरेक्टर बोले- 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में, जल्द खुलासा करूंगा खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर पर 7-8 लड़कियों के शोषण का आरोप लगाया है। पटना में निखिल कोचिंग के डायरेक्टर निखिल कुमार ने कहा है कि ऐसी लड़कियां मेरे संपर्क में हैं, जो इंसाफ चाहती हैं। मैं उनकी लड़ाई लड़ूंगा। निखिल कुमार ने आरोप लगाया है कि खान सर ने उन्हें धमकी दी है। मार्केट में खान सर के साथ की मेरी फोटो दिखाई जा रही है। कहा जा रहा है कि मैं बिक चुका हूं, लेकिन ऐसा नहीं है। खान सर की टीम बोली- छवि बिगाड़ने की कोशिश दैनिक भास्कर से खान सर की टीम ने कहा कि जब से रौशन आनंद और खान सर के बीच विवाद हुआ, तब से ही छवि बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। खान सर अंडरवर्ल्ड के DON नहीं हैं, जिनसे सभी को खतरा है। क्या खान सर सभी को धमकी देते चल रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें... 8. शाह बोले- 2029 तक 21 राज्यों में UCC लागू होगा: यहां NDA की सरकारें; अभी सिर्फ उत्तराखंड में लागू, MP–गुजरात, असम में तैयारी गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मुंबई में कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी-एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर दी जाएगी। शाह मुंबई में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की लॉन्चिंग के लिए पहुंचे थे। देश में 22 राज्यों में NDA की सरकार है। इनमें उत्तराखंड में जनवरी 2025 से UCC लागू है। यानी बाकी 21 राज्यों में इसे लागू करने का लक्ष्य है। गुजरात, असम और मध्य प्रदेश में UCC लागू करने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित हो चुका है। महाराष्ट्र, प. बंगाल और छत्तीसगढ़ ने UCC का कानून तैयार करने के लिए समितियां गठित की हैं। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: ममता बनर्जी को बागियों का ऑफर- नंदीग्राम से उपचुनाव लड़ें: हम उम्मीदवार नहीं उतारेंगे; 2021 में इसी सीट पर CM शुभेंदु से चुनाव हारी थीं (पूरी खबर पढ़ें) 2. पश्चिम बंगाल: बंगाल में 252 मदरसे बंद करने का आदेश: सरकार बोली- इनके पास बुनियादी सुविधाएं नहीं; पहले मदरसों का बजट ₹3600 करोड़ घटाया था (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: शाह बोले- 2029 तक 21 राज्यों में UCC लागू होगा:यहां NDA की सरकारें; अभी सिर्फ उत्तराखंड में लागू, MP–गुजरात, असम में तैयारी (पूरी खबर पढ़ें) 4. इंटरनेशनल: ओमान के पास जहाज पर हमला, 14 भारतीय सवार थे:13 का रेस्क्यू हुआ, एक लापता; भारत ने हमले की निंदा की (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: थलापति विजय ने सिल्वरस्टोन में अजीत कुमार की रेस देखी: तृषा कृष्णन सबके सामने आईं तो पीछे हटते दिखे; पत्नी ने वापस लिया है तलाक का केस (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: मुंबई छोड़ने वाला था, तभी आया ‘हनुमान अंश’ का ऑफर: कंपोजर धीरेंद्र ने बताया- बाबा जी का स्मरण किया और 5 मिनट में बन गई धुन (पूरी खबर पढ़ें) 7. नेशनल: गोवा मेंं AAP ने गोवा फॉरवर्ड-पार्टी के साथ गठबंधन किया:अगले साल विधानसभा चुनाव; कहा- जनता को मिलेगा असली विकल्प (पूरी खबर पढ़ें) 8. एंटरटेंमेंट: सलमान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर करेंगे बॉलीवुड डेब्यू!: फिल्म ‘टार्जन’ में आएंगे नजर, सूरज पंचोली भी होंगे मूवी का हिस्सा (पूरी खबर पढ़ें) 9. नेशनल: मलेशियाई PM राहुल गांधी से मिले, साथ नाश्ता किया: नेता प्रतिपक्ष को गुड फ्रेंड बताया; 8 सालों में तीसरी मुलाकात, हर भारत दौरे पर मिलते हैं (पूरी खबर पढ़ें) 10. महाराष्ट्र: मुंबई में 20 बिल्लियों को मारने वाला आरोपी गिरफ्तार: गुस्से में की थी हत्या; PETA ने ₹50 हजार का इनाम रखा था (पूरी खबर पढ़ें) 11. मध्य प्रदेश: 4 सहेलियों ने छात्रा को लात-घूंसों से पीटा, VIDEO: दोस्त के साथ रिलेशनशिप से इनकार किया था; वीडियो कॉल पर माफी भी मंगवाई (पूरी खबर पढ़ें) 12. इंटरनेशनल: आतंकी लादेन की हिट लिस्ट में भारत भी था: CIA के खुफिया दस्तावेज में खुलासा; 9/11 से पहले कई देशों पर हमले की तैयारी थी (पूरी खबर पढ़ें) 13. कर्नाटक: उमर खालिद पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग टली:बेंगलुरु में नेशनल लॉ स्कूल में कल दिखाई जानी थी, ABVP ने विरोध किया था (पूरी खबर पढ़ें) 14. इंटरनेशनल: बांग्लादेश बोला- भारत से नए सिरे से रिश्ते बनाएंगे:विदेश राज्य मंत्री ने कहा- दोनों देशों में सीधी बातचीत जरूरी, हसीना के दौर के संबंध असहज थे (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... बिल्ली ₹839 करोड़ की मालकिन अमेरिका की एक बिल्ली सोशल मीडिया पर इतनी पॉपुलर है कि उससे जुड़ा बिजनेस करोड़ों तक पहुंच गया। नाला नाम की बिल्ली के इंस्टाग्राम पर 42 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उसकी अनुमानित नेटवर्थ करीब ₹839 करोड़ बताई जाती है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: दुश्मन देशों को एक टेबल पर लाए, चीन से पहलगाम की निंदा कराई; BRICS समिट से भारत के 5 बड़े हासिल 2. स्पाई फाइल्स: राष्ट्रपति के दोस्त को भीड़ के सामने फांसी दी:जासूसी करके 6 देशों को हराया, शराब-लड़कियों के सहारे रक्षा मंत्री बनने वाला था; पार्ट-2 3. जरूरत की खबर: कहीं आपका कॉस्मेटिक्स नकली तो नहीं?: फेक प्रोडक्ट स्किन और आंखों के लिए खतरनाक, जानें इसे पहचानने के 10 तरीके 4. साइबर लिटरेसी: गूगल रिव्यू के नाम पर स्कैम: युवक के 7 लाख ठगे, घर बैठे कमाई के झांसे में न आएं, जानें स्कैम से कैसे बचें? 5. चंद्रशेखर से बदला लेने, राजनीति में उतरेंगी रोहिणी घावरी: लिखा- स्विट्जरलैंड-टू-सत्ता; वाल्मीकि समाज को एकजुट करने में जुटीं 6. भास्कर एक्सक्लूसिव: यूपी में सरकारी दवा-उपकरण सप्लाई में ₹100 करोड़ का घोटाला:कांग्रेस के पूर्व विधायक भी आरोपी, 7 साल के रिकॉर्ड की छानबीन कर रही ED 7. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: शैंपू-यूरिया वाला ‘जहरीला दूध’ पी रहा MP?: दुधारू पशु नहीं बढ़े, फिर 33.27 लाख टन दूध कहां से आया; देखिए कैसे बनता है ‘सफेद जहर’ 8. भास्कर एक्सक्लूसिव: राजस्थान में ऑनलाइन बाइक बुक कर ड्रग्स की सप्लाई:रैपिडो-पोर्टर जैसी एप का इस्तेमाल; स्मगलर की एक लाइन से बड़ा खुलासा 9. भास्कर एक्सक्लूसिव: बिहार का नया DGP कौन, UP-बिहार के IPS में रेस: AK-47 वाले कुंदन कृष्णन आगे, इन 6 IPS में से एक पर सम्राट लगाएंगे दांव 10. भास्कर एक्सक्लूसिव: 75 दिनों में 16 हत्याएं, हर कहानी में रिश्तेदार कातिल: कहीं बहू ने ससुर को मरवाया, कहीं चाचा ने भतीजी को जलते चूल्हे में डाला 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि के युवाओं को पहली इनकम मिलने से आत्मविश्वास बढेगा। कर्क राशि के लोगों को शुभ सूचना और नौकरी में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मायावती के खिलाफ क्या साजिश हो रही?:आकाश के तबीयत पूछने से नाराज; डेढ़ साल पहले शुरू हुई अविश्वास की कहानी
    Next Article
    यूपी के यूट्यूबर ने सऊदी से बर्थडे पार्टी दी:बोला- मेरे नाम से खाओ, बिल हम चुकाएंगे; ED ने लग्जरी गाड़ियों को जब्त किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment