Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के यूट्यूबर ने सऊदी से बर्थडे पार्टी दी:बोला- मेरे नाम से खाओ, बिल हम चुकाएंगे; ED ने लग्जरी गाड़ियों को जब्त किया था

    16 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने रविवार को अपने 26वें जन्मदिन पर अनोखी पार्टी दी। उन्होंने सऊदी अरब से रविवार दोपहर 12:30 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कई रेस्टोरेंट के नाम लेते हुए कहा कि यहां कोई भी जाकर फ्री में खाना खा सकता है। खाने का पूरा बिल वह खुद देंगे। लखनऊ-कानपुर हाईवे से सफर करने वाले लोग भी इन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। अनुराग ने कहा कि कलयुग में 26 साल पूरे करना बड़ी बात है। उनके इस ऐलान के बाद रेस्टोरेंट में खाना खाने वालों की लाइन लगी नजर आई। अनुराग ने पिछले साल दुबई में शादी की थी। बताया गया कि शादी में आए मेहमानों के आने-जाने और ठहरने का खर्च भी उन्होंने उठाया था। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनुराग के घर पर छापा मारा था। उन पर कथित तौर पर अवैध तरीके से संपत्ति बनाने का आरोप लगा था। अब जानिए पूरा मामला… जिला मुख्यालय से करीब 27 किलोमीटर दूर नवाबगंज निवासी अनुराग द्विवेदी (26) फेमस यूट्यूबर हैं। उनके यूट्यूब पर 7 मिलियन (70 लाख) से अधिक सब्सक्राइबर्स और इंस्टाग्राम पर 2.4 मिलियन (24 लाख) से अधिक फॉलोअर्स हैं। ‘मैं अपने बर्थडे पर देश को पार्टी दे रहा हूं’ अनुराग ने रविवार दोपहर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो की शुरुआत उन्होंने “दुर्गा माता, कुशैरी माता की जय” बोलकर की। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह 26 साल के हो गए हैं। इस मौके पर वह नवाबगंज, उन्नाव, उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लोगों को अपनी तरफ से जन्मदिन की पार्टी दे रहे हैं। अनुराग ने कहा कि नवाबगंज स्थित अनंत भोग में कोई भी व्यक्ति उनके जन्मदिन पर मुफ्त में डोसा खा सकता है। नवाबगंज पुलिस चौकी के पास द्वारका के भटूरे और तिवारी के समोसे भी उनके नाम पर लोग मुफ्त में खा सकते हैं। उन्होंने दुर्गा मंदिर रोड के पास प्रसिद्ध सुभाष की टिक्की का भी जिक्र किया। इसके अलावा उन्नाव के स्पाइसी हेवन में उनके नाम से पिज्जा खाने वालों को भी पेमेंट नहीं करनी होगी। अनुराग ने कहा कि लखनऊ-कानपुर हाईवे से सफर करने वाला कोई भी व्यक्ति इन ऑफरों का फायदा उठा सकता है। उन्होंने इसे अपनी तरफ से लोगों के लिए जन्मदिन की पार्टी बताया और सभी से इसका आनंद लेने की अपील की। वीडियो के अंत में अनुराग ने कहा- उन्होंने कलयुग में 26 साल पूरे कर लिए हैं और इससे बड़ी कामयाबी उनके लिए कोई नहीं हो सकती। उन्होंने लोगों के प्रति प्यार जताते हुए “लव यू” कहा और “जय माता की” के साथ वीडियो समाप्त किया। पिछले साल ईडी ने मारा था घर पर छापा फेमस यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी दुबई में क्रूज पर शादी करने के बाद ED के रडार पर आ गए थे। 17 दिसंबर 2025 को उनके घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की 16 अधिकारियों की टीम पहुंची थी। टीम ने करीब 12 घंटे तक प्रॉपर्टी और अन्य दस्तावेजों की जांच की थी। कभी साइकिल से चलने वाले अनुराग के पास अब BMW और डिफेंडर जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। 22 नवंबर, 2025 को उन्होंने लखनऊ की रहने वाली अपनी प्रेमिका से दुबई में क्रूज पर शादी की थी। इस शादी में उन्नाव के नवाबगंज से करीब 100 रिश्तेदार दुबई पहुंचे थे। बताया गया कि उनके आने-जाने और ठहरने का पूरा खर्च अनुराग ने उठाया था। शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल हुई थीं। शादी के बाद दुबई से लौटे लोगों ने अनुराग के ठाठ-बाट की चर्चा की। ये बातें ED तक भी पहुंचीं। इसके बाद अनुराग जांच एजेंसी के रडार पर आ गए। अनुराग पिछले 7 साल से ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी से जुड़े रहे हैं। उनका ड्रीम-11 फैंटेसी क्रिकेट ऐप से भी कनेक्शन रहा है। वह क्रिकेट और क्रिकेटर्स से जुड़े वीडियो बनाते हैं। ------------- यह खबर भी पढ़ें… कौशांबी में भाइयों से परेशान होकर युवक ने जान दी:सुसाइड नोट में लिखा- जबरन खेत जुतवाते हैं; घर में मजदूरों जैसी हालत कौशांबी में रविवार सुबह भाइयों की प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें परिवार के लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:विमंस टीम ने एशिया कप जीता, PCB चीफ से ट्रॉफी नहीं ली; दावा-लोन महंगे होंगे, मायावती बोलीं- मेरी बीमारी की लोग अफवाह उड़ा रहे
    Next Article
    राजा भैया बोले- Gen-Z आंदोलन में आतंकियों की जय-जयकार हुई:अब शस्त्र भी उठाना होगा; रायबरेली में शिव महापुराण कथा सुनने पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment