Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ की बहनें कोरियन सिंगर बनने मुंबईं भागी थीं:मां बोलीं- यूट्यूब से 10 भाषाएं सीखीं, घर से कार ले गईं; होटल में मिलीं

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ से गायब हुईं दो बहनों को पुलिस ने मुंबई से बरामद कर लिया है। पुलिस ने 3 दिनों तक दोनों बहनों की लोकेशन ट्रेस की। मुंबई के एक होटल में दोनों मिलीं। पुलिस उनको मेरठ वापस ले आई है। पूछताछ में बहनों ने बताया- वो कोरियन सिंगिंग शो का ऑडिशन देने मुंबई गई थीं। शो का फर्स्ट ऑडिशन ऑलरेडी क्लियर हो चुका था। सेकेंड ऑडिशन मुंबई में था। ऑडिशन देने ही दोनों बहनें बिना बताए मुंबई गई थीं। मां ने 10 मार्च को दोनों बेटियों के लापता होने की FIR करवाई। पुलिस सर्च करते-करते मुंबई पहुंच गई। मां का कहना है- बेटियां 10 भाषाओं में गाना जानती हैं। कोरियन सिंगर बनना चाहती हैं। बिना बताए घर से गायब हो गई थीं। 3 दिन बाद 14 मार्च को पुलिस दोनों को लेकर वापस आई। मामला मेडिकल थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर का है। सबसे पहले पुलिस का पूरा सर्च ऑपरेशन पढ़िए… 10 भाषाओं में सिंगिंग जानती हैं दोनों लड़कियां दोनों बहनों ने अपने बयान में बताया कि वो 10 भाषाओं में गाना गा सकती हैं। सिंगर बनने के लिए खुद की पंच कार से मुंबई आई थीं। कार ड्राइव नहीं कर सकती थीं, इसलिए दोनों ने एक ऐप से 8 हजार रुपए में ड्राइवर बुक कर लिया। बच्चियों के पिता की एक साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। घर में एक भाई है, जो पढ़ाई कर रहा है। मां आयुर्वेदिक दवाओं का काम करती हैं। मां बोलीं- मेरठ पुलिस का थैंक्यू दोनों बच्चियों की मां ने दैनिक भास्कर से ऑनकैमरा बात नहीं की, लेकिन सारा वाकया बयां किया। घटना के बाद पहले ही वह काफी घबराई हुई हैं, बहुत परेशान हैं। महिला ने कहा- दोनों बेटियां सकुशल लौट आई हैं इसके लिए मेरठ पुलिस का बहुत थैंक्यू। बेटियां बिना बताए गईं, लेकिन गलत काम नहीं किया बच्चियों की मां ने कहा कि- मुझे तसल्ली है कि मेरी बेटियां आ गईं, इनके साथ कुछ अनहोनी हो जाती तो मैं पता नहीं क्या करती? मेरी बेटियां मुझे बिना बताए घर से गईं, मुझे इसका दुख है। वो अपने मन की बात मुझसे भी शेयर नहीं कर पाईं, इसलिए मैं परेशान हूं, लेकिन मेरी बेटियों ने कोई गलत काम नहीं किया। वो अपना भविष्य बनाने के लिए घर से गई थीं। उन्होंने पूरा खर्च अपनी सेविंग्स से उठाया। लोगों ने सिंगर बनने से मना किया, इसलिए चुपचाप ऑडिशन देने गईं महिला ने बताया- मेरी बेटियां सिंगर बनना चाहती हैं। आज मेरे पति जिंदा होते तो मेरी बेटियों का सपना जरूर पूरा होता, लेकिन एक साल पहले पति की मौत के बाद हमारा सबकुछ उजड़ गया। तीन बच्चों की जिम्मेदारी मैं अकेले संभाल रही हूं। आसपास के लोग और रिश्तेदार कहने लगे कि सिंगिंग छोड़ दो, कुछ और काम करो। बार-बार सिंगिंग छोड़ने के लिए प्रेशराइज करने लगे। बच्चियां इससे परेशान हो चुकी थीं। महिला ने बताया- दोनों बच्चियों ने किसी क्लास में जाकर नहीं, बल्कि ऑनलाइन यूट्यूब से ही दूसरे लोगों को सुनकर सिंगिंग सीखी है। 10 लैंग्वेज में ये दोनों बहनें गाने गा लेती हैं। कोरियन, फ्रैंच, चाइनीज, अरेबियन और भी काफी भाषाओं में खुद ही गाना सीखा है। हम तो समझ भी नहीं पाते हैं। खुद ही एक सिंगिंग टैलेंट शो का ऑडिशन भर दिया। पहला ऑडिशन दोनों ने घर पर बैठकर ही क्लियर कर लिया। इसी शो के सेकेंड ऑडिशन के लिए दोनों को मुंबई से कॉल आया था। उन्होंने बताया- बेटियों ने डर के मारे मुझे भी ऑडिशन के बारे में नहीं बताया। इन्हें लगा कि मुझे बताएंगी तो मैं इनको गाने से रोक दूंगी। इसलिए चुपचाप ही अपनी सेविंग मनी और फर्स्ट राउंड की जो विनिंग मनी थी, उसे लेकर मुंबई चली गईं, लेकिन जिस दिन इनका ऑडिशन था, उसी दिन पुलिस वहां पहुंची और बच्चियों को ले आई। साउथ कोरियन बीटीएस ग्रुप के साथ गाना चाहती हैं महिला का कहना है कि लोग तो रील में टाइम गंवाते हैं, लेकिन मेरे बच्चे आगे बढ़ने के लिए इंटरनेट यूज करते हैं। बेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चीजें सर्च करता है। बेटियां साउथ कोरिया के सिंगिंग ग्रुप बीटीएस ग्रुप के लीड सिंगर वी के साथ काम करना चाहती हैं। दोनों बेटियां साउथ कोरिया जाना चाहती हैं। इसके लिए इनको 35 लाख रुपयों की जरूरत है। महिला ने बताया कि सिंगिंग कॉन्सर्ट में 50 लाख और कार का इनाम था। आखिर में पूरा मामला जानिए- घटना 10 मार्च की दोपहर की है। महिला अपने बेटे को परीक्षा दिलाने स्कूल लेकर गई थी। घर में दोनों बेटियां अकेली थीं। मां के घर से जाते ही दोनों बहनों ने ड्राइवर बुलाया और बॉय रोड कार से ही मुंबई के लिए निकल गईं। जब मां घर पहुंची तो बेटियो को न देखकर घबरा गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बच्चियो की तलाश शुरू की। ------------------ ये खबर भी पढ़ें… बेटी मोबाइल पर बात करती थी, पिता ने मार डाला:गोरखपुर में हंसिए से गला काटा, पत्नी से झूठी कहानी गढ़वाई ‘मेरी बेटी किसी लड़के से मोबाइल पर बात करती थी। मना करने पर भी नहीं मान रही थी। 13 मार्च को भी मैंने उसे मोबाइल पर बात करते देखा। जब डांटा तो जवाब देने लगी। मैंने उसे एक थप्पड़ मार दिया। तभी बेटी ने भी हाथ उठा दिया। ये मैं बर्दाश्त नहीं कर पाया। तुरंत कमरे में रखी हंसिया लेकर आया और उस पर करीब 8 से 10 वार किए। खून से लथपथ हो गई तो मैं घबरा गया। पत्नी के साथ उसे मेडिकल कालेज लेकर आया, लेकिन बेटी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मैंने पत्नी के साथ मिलकर झूठी कहानी गढ़ी।' पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:केन्या में भारी बारिश से तबाही, बाढ़ से 66 लोगों की मौत, हजारों लोग घर छोड़ने को मजबूर
    Next Article
    संभल में आशा वर्कर पत्नी की कैंची घोपकर हत्या:आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक पति ने किया सुसाइड प्रयास, मामी से निकाह करना चाहता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment