Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में आशा वर्कर पत्नी की कैंची घोपकर हत्या:आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक पति ने किया सुसाइड प्रयास, मामी से निकाह करना चाहता था

    5 hours ago

    1

    0

    संभल में दूसरी शादी में रोड़ा बनने पर मेडिकल कारोबारी पति ने अपनी आशा वर्कर पत्नी की हत्या कर दी। अपने 4 मासूम बच्चों की आंखों के सामने ही उसने पेट में कैंची से ताबड़तोड़ तीन वार करके मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद उसने खुद को भी पेट में कैंची मारकर घायल कर लिया। आरोपी पति का अपनी ही मामी से पिछले 3 साल से अफेयर था। जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़े होते थे। अब वह अपनी पत्नी को छोड़कर मामी से निकाह करने की तैयारी में था। जैसे ही ये बात पत्नी को पता चली तो उसने विरोध किया। इसी दौरान मारपीट के बीच पति ने कैंची से हमला कर दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पति को हिरासत में लेकर इलाज के लिए भिजवाया। मृतका के सहकर्मियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सहकर्मियों ने बताया- महिला ने कुछ दिन पहले पति के खिलाफ मारपीट और धमकाने की लिखित शिकायत दी थी, पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर संभल कोतवाली क्षेत्र के मंडी किशन दास सराय गांव की है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए... आइए अब सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं पूरा मामला... मूलरूप से अमरोहा के थाना आलमपुर निवासी नफीस का 15 साल पहले बदायूं के उगौती थाना क्षेत्र निवासी नजमा (38) से निकाह हुआ था। दोनों के कुल चार बच्चे, दो बेटियां अनबिया (13) , मायरा (11) और दो बेटे आफताब (9 ), अजलान (2) हैं। नफीस 6 साल पहले अपने परिवार के साथ संभल आ गया था। यहां वह हयातनगर थाना क्षेत्र के सराय तरीन में किराए के मकान में रह रहा था। घर से कुछ दूरी पर मेडिकल स्टोर चलाता है। परिजनों ने बताया- नफीस का अपनी ही मामी के साथ करीब 3 साल से अफेयर था। जैसे ही ये बात नजमा को पता चली तो दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। 2 साल पहले नजमा बच्चों को घर छोड़कर चली गई। वह नफीस के घर से करीब 7 किलोमीटर दूर संभल कोतवाली क्षेत्र के मंडी किशन दास सराय गांव में किराए के मकान में रहने लगी। परिजनों ने बताया- करीब डेढ़ साल पहले नजमा की नौकरी आशा वर्कर के रूप में लग गई। जिसके बाद से वह अपने बच्चों का खर्च खुद उठाने लगी। तलाक देने को तैयार नहीं थी, समझाने पहुंचा था पति परिजनों के अनुसार- नफीस, नजमा पर तलाक देने का दबाव बना रहा था। पर नजमा इसके लिए राजी नहीं थी। रविवार शाम मेडिकल स्टोर बंद करने के बाद नफीस ने पहले इफ्तार किया। इसके बाद बातचीत करने के लिए नजमा के घर पहुंच गया। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। नजमा ने मामी से रिश्ता तोड़ने के लिए कहा और तलाक देने से साफ इनकार कर दिया। इस दौरान चारों बच्चे भी कमरे में मौजूद मम्मी-पापा का झगड़ा देख रहे थे। दोनों को समझाने की कोशिश कर रहे थे। बच्चों की आंखों के सामने पत्नी को घोपी कैंची तभी रात करीब 10:30 से 10:45 बजे के बीच गुस्से में आकर नफीस ने घर में रखी कैंची उठाकर नजमा पर हमला कर दिया। एक के बाद एक पेट में तीन बार कैंची घोप दी। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों को आता देख पकड़े जाने के डर से नफीस ने सुसाइड करने की कोशिश की, उसने खुद ही अपने पेट में दो बार कैंची घोप ली, इसके बाद लोगों ने उसके पकड़ लिया। पड़ोसियों की सूचना पर रात करीब 11:30 बजे कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से खून लगी कैंची बरामद की। पुलिस ने नजमा और नफीस को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। जहां नजमा को मृत घोषित कर दिया। वहीं नफीस को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कुछ ही दिन पहले नफीस के खिलाफ की थी पुलिस शिकायत नजमा की सहकर्मी मेहरीन ने बताया- नफीस आए दिन नजमा के घर आकर मार-पीट करता था। फोन करके धमकाता था। तलाक देने का दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर कुछ दिन पहले नजमा ने नफीस के खिलाफ संभल कोतवाली में मारपीट और धमकाने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की थी। समय रहते पुलिस ने नफीस के खिलाफ कार्रवाई की होती तो शायद नजमा जिंदा होती। आरोपी हिरासत में , प्रेमिका से भी होगी पूछताछ- कोतवाली प्रभारी कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया- हत्यारोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। खून से लथपथ कैंची को फिंगर प्रिंट मैच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत, VIDEO:लखनऊ में बुलेट-स्कूटी की भीषण टक्कर, छात्र उछलकर डिवाइडर पर गिरा लखनऊ में बाइक रेसिंग में 12वीं के छात्र की जान चली गई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुलेट और कावासाकी बाइक सवार रेस लगा रहे थे। तभी सामने स्कूटी आ गई। स्कूटी से टकराने के बाद बुलेट डिवाइडर से जा भिड़ी। बुलेट सवार 12वीं का छात्र उछलकर डिवाइडर से टकराकर। उसका सिर फट गया। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कावासाकी सवार लड़के ने लोगों की मदद से बुलेट सवार दोस्त को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ की बहनें कोरियन सिंगर बनने मुंबईं भागी थीं:मां बोलीं- यूट्यूब से 10 भाषाएं सीखीं, घर से कार ले गईं; होटल में मिलीं
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में बारिश-ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान:सरसों, गेहूं, आम की फसलें प्रभावित; तापमान 18°C, AQI 59

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment