Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माटीकला मेले में कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुतियों से बांधा समां:महाभारत-रामायण की झांकियां बनीं आकर्षण

    2 hours ago

    1

    0

    राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे क्षेत्रीय माटीकला मेले में बुधवार शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कलावाटिका डांस एकेडमी के कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती और गणेश वंदना से हुई। इसके बाद महाभारत की झांकियां, रामायण के काव्यांश और शिव-पार्वती पर आधारित नृत्य पेश किया गया। गुजराती और महाराष्ट्र के लोकनृत्यों ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। वहीं, दीपावली नजदीक आने के साथ मेले में खरीदारों की भीड़ बढ़ रही है। मिट्टी से बने सजावटी सामान की बिक्री हो रही है। महाभारत-रामायण की झांकियों ने मोहा मन माटीकला महोत्सव-2026 के तहत आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक और लोकनृत्य प्रस्तुतियां दीं। महाभारत की झांकियों और रामायण के काव्यांशों के जरिए धार्मिक प्रसंगों को मंच पर उतारा गया। भगवान शिव-पार्वती पर आधारित उपशास्त्रीय नृत्य भी पेश किया गया। गुजराती और महाराष्ट्र के लोकनृत्यों की प्रस्तुति ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी ने एकेडमी के प्रतिभागियों और कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। दीपावली की खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोग राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में 1 से 7 नवंबर तक मेला आयोजित किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से माटीकला बोर्ड में पंजीकृत इकाइयां अपने उत्पाद लेकर पहुंची हैं। दीपावली नजदीक होने के कारण मेले में लोगों की आवाजाही बढ़ रही है। मिट्टी से बने सजावटी सामान और दूसरे उत्पादों की बिक्री हो रही है। स्थानीय कारीगरों को भी अपने उत्पाद बेचने के लिए ग्राहक मिल रहे हैं। कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराना उद्देश्य जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी ने बताया कि मेले का उद्देश्य माटीकला बोर्ड में पंजीकृत इकाइयों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है। इसके जरिए स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पारंपरिक माटीकला का संरक्षण और लोगों को मिट्टी के उत्पादों के प्रति जागरूक करना भी मेले का उद्देश्य है। मेला 7 नवंबर तक चलेगा। उन्होंने शहरवासियों से मेले में पहुंचकर कारीगरों का उत्साह बढ़ाने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के बाजारों में एडीजी ने निकाला फ्लैग मार्च:आबूलेन, सदर और सर्राफा बाजार में सुरक्षा परखी, 112 पर सूचना देने की अपील
    Next Article
    आगरा में अखिलेश यादव के खिलाफ हिंदू महासभा का प्रदर्शन:प्रतीकात्मक रूप से काटी जीभ, कहा- पहले अपनी पार्टी के नेताओं पर कार्रवाई कराएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment