Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के बाजारों में लगातार लग रहे काले झंडे:संयुक्त व्यापार संघ के आहवान पर जुटे व्यापारी, मेडा के वीसी से भी की मुलाकात

    12 hours ago

    1

    0

    मेरठ। MDA की कार्रवाई और संपत्तियों की सूची के विरोध में मेरठ के बाजारों में व्यापारियों का काले झंडे लगाने का अभियान लगातार जारी है। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के आह्वान पर व्यापारी अलग-अलग बाजारों में काले झंडे लगाकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। शनिवार को स्पोर्ट्स मार्केट, शास्त्रीनगर, इंदिरा चौक और बेगमपुल समेत कई बाजारों में व्यापारियों ने काले झंडे लगाए। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार तक करीब 17 हजार काले झंडों का वितरण कराकर कागजी बाजार, सदर सराफा, वैली बाजार और ट्रांसपोर्टनगर समेत कई बाजारों में झंडे लगाए जा चुके हैं। शनिवार को इंदिरा चौक पर वहां के व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ बाजार में झंडे लगाए गए। इसके बाद सूरजकुंड स्थित स्पोर्ट्स मार्केट में अध्यक्ष अनुज और महामंत्री रविंद्र के नेतृत्व में व्यापारियों ने काले झंडे लगाए। नवीन गुप्ता ने कहा कि काले झंडे लगाना सरकार के विरोध का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का माध्यम है। व्यापारियों की मांग है कि केंद्र सरकार अध्यादेश लाकर वर्तमान स्थिति में वैध-अवैध संपत्तियों से जुड़ी कार्रवाई को स्थगित करे और प्रभावित व्यापारियों व नागरिकों को राहत दे। उन्होंने कहा कि इससे न्यायालय के निर्णय का सम्मान भी बना रहेगा और प्रभावित लोगों को राहत मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने MDA के अधिकारियों से मुलाकात कर 16,726 संपत्तियों को सूची में शामिल किए जाने का आधार पूछा है। व्यापारियों का कहना है कि मेरठ विकास के लिए 1976 में बना और 1978 में यहां बायलॉज लागू हुए। ऐसे में इससे पहले की संपत्तियों को सूची में शामिल किए जाने पर सवाल उठाए गए हैं। व्यापारियों के अनुसार MDA अधिकारियों ने दोबारा सर्वे कराने की बात कही है। संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष ने कहा कि दोबारा सर्वे में वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए। साथ ही 16,726 संपत्तियों की सूची तैयार करने की जिम्मेदारी तय कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। व्यापारियों ने अपनी मांगों को केंद्र सरकार तक भेजने की भी मांग की है। अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।फोटो कैप्शन: स्पोर्ट्स मार्केट में MDA के विरोध में काला झंडा लगाते व्यापारी। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति अपने पूरे जीवन में मेहनत सिर्फ इसलिए करता है कि ताकि वह अपने परिवार को खुद की मेहनत से तैयार किए हुए घर में रख पाए। इसके बाद इस प्रकार का आदेश उन परिवारों को खत्म करने का काम कर रहा है जिसे बचाने के लिए हम झंडे लगाकर शांतिप्रिय तरीके से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग:सपा रविवार को निकालेगी विरोध मार्च, पुतला फूंकने का ऐलान
    Next Article
    मुरादाबाद में गड्ढों वाली सड़कें बढ़ा रहीं हादसों का खतरा:लाइनपार, विकासनगर और मानसरोवर में वाहन चालकों को परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment