Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के बड़ागांव अमीनाबाद में BLO सस्पेंड:200 वोट काटने की साजिश का आरोप, डीएम ने की कार्रवाई

    11 hours ago

    1

    0

    बड़ागांव अमीनाबाद में वार्ड 79 के बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) जफर अली को निलंबित कर दिया गया है। उन पर गांव के 200 मतदाताओं के आपत्ति फॉर्म एकत्र कर उनके वोट काटने की साजिश रचने का आरोप है। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने यह कार्रवाई की है। स्थानीय लोगों के हंगामे के बाद प्रशासन ने इस मामले का संज्ञान लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि जफर अली उसी गांव में सहायक अध्यापक भी हैं। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया का सही ढंग से पालन नहीं किया और भीड़ इकट्ठा की। उन पर निर्वाचन प्रक्रिया को दूषित करने का प्रयास करने का आरोप है। प्रथम दृष्टया जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। एसआईआर अभियान के दौरान किठौर विधानसभा क्षेत्र के बड़ागांव अमीनाबाद के बूथ संख्या 79 पर मतदाता सूची में दर्ज 200 नामों पर आपत्ति फॉर्म प्राप्त होने से अफरातफरी मच गई थी। तीन दिन पहले स्थानीय लोगों ने इस मामले को लेकर हंगामा किया था। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी ने किठौर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को इसकी जांच सौंपी थी। आरोप है कि बीएलओ ने साजिश रचकर ये फॉर्म एकत्रित किए थे, ताकि इन सभी 200 लोगों के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए जा सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह कृषि विश्वविद्यालय के नए कुलपति:वे ICAR-नेशनल ब्यूरो प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेज, नई दिल्ली के थे निदेशक
    Next Article
    स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय को 21 करोड़ का बजट मिला:चिन्मयानंद बोले-हमने 100 करोड़ की संपत्ति दी, बजट पर कुछ नहीं बोलना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment