Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के जवान की सड़क हादसे में मौत:जम्मू-कश्मीर के अखनूर में थे तैनात; 5 साल पहले हुई थी शादी, पार्थिव शरीर आज गांव पहुंचेगा

    10 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के जवान की हादसे में मौत हो गई। शहीद होने की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। रविवार को सेना के अधिकारी पार्थिव शरीर लेकर मेरठ के पैतृक गांव के लिए निकल चुके हैं। वहीं गांव में मां- बाप बार-बार बेटे की फोटो को देख कर बोलते रहे कि हमारे लाल के साथ क्या हुआ। बचपन से ही फौज में जाना उसका सपना था। हिमाचल में यात्रा के दौरान हादसा किठौर के भड़ौली गांव के रहने वाले हवलदार राहुल भड़ाना (33) सेना में तैनात थे और उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर के अखनूर जिले में थी। सेना की ओर से मिली सूचना के अनुसार जवान राहुल छुट्टी पर हिमाचल प्रदेश में यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान डमटाल में सड़क हादसे में दिवंगत हो गए। किसान नेता पवन गुर्जर ने बताया- उनके मामा हेम सिंह भड़ाना के बेटे राहुल भड़ाना 2016 में सेना में भर्ती हुए थे। 10 साल से वह विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे। पिछले कुछ दिनों से वह जम्मू-कश्मीर के अखनूर क्षेत्र में तैनात थे। शनिवार को सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। हादसे की सूचना सेना की ओर से भेजी गई। साढ़े 5 साल पहले सोनल से हुई थी शादी राहुल की शादी करीब साढ़े पांच साल पहले अमरोहा की सोनल से हुई थी। उनका साढ़े चार साल का एक बेटा है, जिसका नाम दिव्यांश है। राहुल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी चार बहनें हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'जो भूल गए, उन्हें बताना है कि वे हिंदू हैं':गोरखपुर में मोहन भागवत ने कहा- जाति की चिंता छोड़कर हिंदू समाज के लिए काम करें
    Next Article
    BJP नेता के दरवाजे पर धरना देकर बैठी प्रेमिका:मुरादाबाद में बोली-अपना ले या जान से मार दे, किसी और से शादी नहीं होने दूंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment