Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP कालेज में हास्टल-स्टूडेंट अब नहीं बैठेंगे क्लास में आगे:पहली दो बेंच रिजर्व करने या किसी स्टूडेंट को हटाने पर होगी रैगिंग की श्रेणी में कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    उदय प्रताप कालेज (UP कालेज) में अब कक्षाओं में पहली दो बेंच हास्टल स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व नहीं होगी। इस आशय का एक सर्कुलर कालेज प्रबंधन ने जारी किया है। यदि किसी हास्टल छात्र या अन्य ने आगे की दो बेंच पर बैठे छात्रों को हटाया या उन्हें प्रताड़ित किया तो इसे दुर्व्यवहार माना जाएगा। साथ ही एंटी रैगिंग सेल इस मामले को देखगी। डिग्री कालेज में ऐसी व्यवस्था को लेकर छात्रों में काफी चर्चा है। वहीं इस हरकत पर कार्रवाई से छात्र सहमे भी हुए हैं। माना जाएगा दुर्व्यहवहार कालेज के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया - कालेज में अकसर क्लास में पहली दो बेंच पर बैठने को लेकर मामले सुनने में आये हैं। ऐसे में सभी छात्र-छात्राओं को इस बात की जानकारी एक नोटिस के माध्यम से दी गयी है कि आगे की दो बेंच पर बैठे बच्चों से किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार गलत माना जाएगा। सभी छात्र इसका विरोध करें और शिकायत करें । यदि सूचना सही होगी तो कार्रवाई की जाएगी। अब जानिए क्या लिखा है महाविद्यालय द्वारा जारी नोटिस में.. यूपी डिग्री कालेज के द्वारा जारी नोटिस में लिखा है - महाविद्यालय में अध्ययनत समस्त छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि यदि कोई छात्र/छात्रा कक्षा में आगे की दो बेंच पर किसी विद्यार्थी को बैठने से मना करता हैं या बैठने पर उसके दुव्यर्वहार करता है या अकेले केवल हास्टल के छात्र ही आगे की 02 बेंच पर बैठते हैं यह दुर्व्यवहार की श्रेणी में आयेगा। कक्षा के सभी छात्र/छात्रा सामूहिक रूप से उसका विरोध करें। साथ ही बैठने से मना करने वाले विद्यार्थी की मोबाइल से फोटो खींच लें एवं फोटो के साथ कालेज प्रशासन को घटना की सूचना प्रेषित करते हुए एण्टी रैंगिंग पोर्टल पर भी इसकी शिकायत दर्ज करायें। कक्षा में इस प्रकार के आचरण पर रोक लगाया जाना अत्यन्त आवश्यक है। कालेज प्रशासन आम विद्यार्थियों के सहयोग के लिए कृत संकल्पित है। यदि इस प्रकार की कोई घटना होती है तो इसकी सूचना चीफ प्रॉक्टर के मोबाइल नम्बर 9415656147 पर देने का कष्ट करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सऊदी अरब में लखनऊ के युवक की मौत:आग से झुलसने के 15 दिन बाद दम तोड़ा, 7 मार्च को घर आने वाला था
    Next Article
    प्रयागराज के तेलियरगंज में 15 दिनों से पानी अपूर्ति ठप:बूंद-बूंद को तरसे लोग, नगर निगम से CM हेल्पलाइन तक शिकायत, नहीं कोई असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment