Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज के तेलियरगंज में 15 दिनों से पानी अपूर्ति ठप:बूंद-बूंद को तरसे लोग, नगर निगम से CM हेल्पलाइन तक शिकायत, नहीं कोई असर

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज शहर के तेलियरगंज इलाके का जोन्धवल मोहल्ले के लोग पानी की बूंद बूंद को तरस रहे है। पिछले 15 दिनों से यहाँ पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। महाशिवरात्रि के दिन भी घरों के नल सूखे रहने से स्थानीय निवासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उनका कहना है कि अधिकारी फोन पर शिकायत सुनने के बाद फोन होल्ड कर देते है। फिर जवाब नहीं आता। कुछ तो पूछेंगे हम आपके लिए क्या कर सकते उसके बाद पानी की मुसीबत सुनते ही वह भी बोलते है दूसरे नंबर पर संपर्क करें। पोर्टल से लेकर हेल्पलाइन तक सब बेअसर स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्होंने समस्या के समाधान के लिए कोई दरवाजा बाकी नहीं छोड़ा है। जलकल विभाग के अधिकारियों और क्षेत्रीय लाइनमैन से व्यक्तिगत शिकायतों के अलावा, डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी सहारा लिया गया। इसमें नगर निगम ऑनलाइन पोर्टल IGRS (जनसुनवाई) पोर्टल, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर हैरानी की बात यह है कि इतनी शिकायतों के बावजूद अब तक धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।अधिकारियों की इस बेरुखी ने सरकारी दावों की पोल खोल दी है। मोहल्ले वासियों का कहना था कि महाशिवरात्रि का स्नान पर्व पर जलाभिषेक का विशेष महत्व होता है। लेकिन जोन्धवल के घरों में पानी न होने के कारण लोग पूजा-पाठ तो दूर, दैनिक कार्यों के लिए भी परेशान रहें। महिलाओं और बुजुर्गों को दूर-दराज के हैंडपंपों से बाल्टियाँ ढोनी पड़ रही हैं। आर्थिक बोझ और आंदोलन की चेतावनी मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मजबूरन उन्हें निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। एक टैंकर के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ रही है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ा बोझ बन गया है। 15 दिन कम नहीं होते। प्रशासन सो रहा है और हम प्यासे मर रहे हैं। अगर अगले 24 घंटे में सप्लाई बहाल नहीं हुई, तो हम चक्का जाम और सामूहिक आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी का दम भरने वाले प्रयागराज में एक मोहल्ले का 15 दिनों तक प्यासा रहना जलकल विभाग और नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP कालेज में हास्टल-स्टूडेंट अब नहीं बैठेंगे क्लास में आगे:पहली दो बेंच रिजर्व करने या किसी स्टूडेंट को हटाने पर होगी रैगिंग की श्रेणी में कार्रवाई
    Next Article
    लखनऊ में अनंत नगर योजना में काम धीमा:इंजिनियर ने 4 एजेंसियों को भेजा नोटिस; समय पर काम नहीं पूरा हुआ तो लगेगा जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment