Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के किसानों से मिले ब्राजील के कृषि मंत्री:प्राकृतिक खेती और पुनर्योजी कृषि पर वैज्ञानिकों से की चर्चा, गुड़ का स्वाद लिया

    5 hours ago

    1

    0

    मोदीपुरम स्थित भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान में ब्राजील के कृषि मंत्री लुइज पाऊलो टेक्जीरा फेरीरा ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ भ्रमण किया। उन्होंने भारतीय वैज्ञानिकों और अधिकारियों के साथ प्राकृतिक खेती और पुनर्योजी कृषि को बढ़ावा देने पर चर्चा की। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के उप महानिदेशक (प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन) डॉ. ए. के. नायक, सहायक महानिदेशक डॉ. ए. वेलमुरूगन और कृषि प्रणाली संस्थान के निदेशक डॉ. सुनील कुमार ने मंत्री महोदय एवं प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। मंत्री और उनके दल ने पुनर्योजी कृषि को बढ़ावा देने हेतु प्रकृति आधारित समाधानों और प्राकृतिक खेती पर वैज्ञानिकों के साथ गहन परिचर्चा की। ब्राजीली प्रतिनिधिमंडल ने कृषि प्रणाली संस्थान में प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय मिशन के अंतर्गत चल रहे मॉडल प्राकृतिक फार्म का भी भ्रमण किया। मिशन के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. एन. रविशंकर ने प्रतिनिधिमंडल को प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक आगतों के उत्पादन और उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. चंद्रभानु ने प्राकृतिक खेती में उपयोग किए जाने वाले आगतों के उत्पादन का प्रदर्शन किया और लघु एवं सीमांत किसानों हेतु विकसित किए गए मॉडल नेचुरल फार्म को भी दिखाया। मंत्री महोदय ने क्षेत्र के जाने-माने प्राकृतिक किसानों सुनील कुमार (ग्राम भमौरी, मेरठ) और विकास बालियान (ग्राम भोरा-खुर्द, मुजफ्फरनगर) के साथ प्राकृतिक खेती को लाभकारी बनाने पर गहन विचार-विमर्श किया। उन्होंने किसानों द्वारा उत्पादित गुड़ और अन्य उत्पादों की विस्तार से जानकारी ली तथा उनका स्वाद भी चखा। भ्रमण के पश्चात, ब्राजील के माननीय कृषि मंत्री ने भारत के वैज्ञानिकों एवं किसानों के साथ मिलकर पुनर्योजी कृषि को बढ़ावा देने हेतु तकनीकी आदान-प्रदान में अपनी रुचि व्यक्त की। ब्राजीली प्रतिनिधिमंडल में श्री मॉरिसियों पालीडोरो, मिस मिरांडा डी ओलिवेरिया, जोश क्रिस्पिनियानो जूनियर, इडुवार्र्डो ब्रागा और पुर्तगाली-हिंदी-अंग्रेजी अनुवादक जसमीत सिंह चावला शामिल थे। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से गुलविना बधान ने भी परिचर्चा में भाग लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया कैंटर:संभल में चालक की मौत, सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुसा
    Next Article
    लखनऊ में सामान्य से 2 डिग्री अधिक तापमान:15 KM की स्पीड से चल रहीं हवाएं, आसमान में बादलों की आवाजाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment