Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के पिनेकल टॉवर में एक ही रास्ते से एंट्री-एग्जिट:आकाश इंस्टीट्यूट, बैंक संचालित हो रहे, रोज पहुंचते हैं सैकड़ों लोग

    1 day ago

    1

    0

    मेरठ के गढ़ रोड स्थित पिनेकल टावर में संचालित संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बहुमंजिला इमारत में आकाश इंस्टीट्यूट, पीएनबी बैंक, आईआईएफएल फाइनेंस समेत कई कार्यालय और दुकानें संचालित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र, कर्मचारी और ग्राहक पहुंचते हैं। गुरुवार दोपहर को दैनिक भास्कर की पड़ताल में सामने आया कि पूरी बिल्डिंग में आने-जाने के लिए केवल एक ही एंट्री और एग्जिट पॉइंट मौजूद है। इमारत में कहीं भी वैकल्पिक निकास मार्ग या इमरजेंसी एग्जिट दिखाई नहीं दिया। ऐसे में आग या किसी अन्य आपात स्थिति के दौरान भवन में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, बहुमंजिला व्यावसायिक इमारतों में इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था सुरक्षा मानकों का अहम हिस्सा होती है। इसकी अनुपस्थिति किसी भी दुर्घटना के समय जोखिम बढ़ा सकती है। फायर हाइड्रेंट सिस्टम की स्थिति भी चिंताजनक निरीक्षण के दौरान बिल्डिंग में लगा फायर हाइड्रेंट सिस्टम भी संतोषजनक स्थिति में नहीं मिला। इसकी हालत ऐसी दिखाई दी कि आपातकाल के समय इसका प्रभावी उपयोग करना मुश्किल हो सकता है। अग्निकांड जैसी घटनाओं में फायर हाइड्रेंट सिस्टम शुरुआती बचाव का महत्वपूर्ण साधन होता है, इसलिए इसका पूरी तरह कार्यशील होना जरूरी माना जाता है। फायर एक्सटिंग्विशर और अलार्म सिस्टम मिले कार्यशील हालांकि जांच के दौरान बिल्डिंग में लगे फायर एक्सटिंग्विशर और फायर अलार्म सिस्टम कार्यशील स्थिति में पाए गए। सभी अग्निशमन यंत्र रिफिल मिले और अलार्म व्यवस्था भी ठीक हालत में दिखाई दी। इससे यह स्पष्ट है कि अग्नि सुरक्षा के कुछ इंतजाम किए गए हैं, लेकिन इमरजेंसी एग्जिट जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। जांच अभियान के बीच उठे सुरक्षा पर सवाल लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रदेशभर में कोचिंग सेंटरों और व्यावसायिक इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है। ऐसे समय में पिनेकल टावर की स्थिति सुरक्षा मानकों के पालन पर सवाल खड़े कर रही है। प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की आवाजाही वाले इस भवन में इमरजेंसी निकास की व्यवस्था न होना और फायर हाइड्रेंट सिस्टम का संतोषजनक स्थिति में न होना किसी भी संभावित हादसे की स्थिति में गंभीर खतरा साबित हो सकता है। ऐसे में संबंधित विभागों द्वारा सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा और आवश्यक सुधार की जरूरत महसूस की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी के उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी:डीएम बोले- थर्ड पार्टी नहीं, डायरेक्ट एक्सपोर्ट बढ़ाएं
    Next Article
    बाराबंकी के उपेंद्र रावत बने भाजपा प्रदेश महामंत्री:2017 में पहली बार विधायक, 2019 में सांसद बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment