Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में रोजेदार छात्र को दौड़ाकर पीटा;VIDEO:रंग डालने को लेकर हुआ विवाद, कपड़े तक फाड़ दिए; आरोपी एक छात्र सस्पेंड

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में मुस्लिम छात्र को दौड़ा कर पीटा गया। पीटने वाले इसी यूनिवर्सिटी के छात्र हैं, जिन्होंने उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पूरी घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायत मिलने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक छात्र को निलंबित किया है जबकि पुलिस अभी इस मामले में तहरीर का इंतजार कर रही है। पहले एक नजर वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो 27 सेकंड का है। वीडियो में छात्रों की एक भीड़ गाली गलौज करते हुए सफेद कुर्ता और काली पैंट पहने युवक के पीछे दौड़ रही है। वह भी बचने के लिए दौड़ रहा है। इसी दौरान उसे कुछ छात्र पकड़ लेते हैं। यह छात्र उसके साथ मारपीट करते साफ दिखाई पड़ रहे हैं। भगदड़ जैसी स्थिति बनी हुई है। कुछ छात्राएं इस भीड़ से बचने का भी प्रयास कर रही हैं। अब जानिए क्या है विवाद की वजह घटना शुक्रवार की है। यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र मुख्य ब्लॉक के ठीक सामने होली खेल रहे थे। इन छात्रों की अच्छी खासी भीड़ जमा थी। इसी दौरान एक मुस्लिम छात्र वहां से निकला। बताया जाता है कि उसने होली खेल रहे छात्रों को रोककर वहां से निकलने का प्रयास किया, जिसमें उसकी नोंकझोंक हो गई। विरोध करना इस छात्र को भारी पड़ा और उससे हाथापाई कर दी गई। यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग का छात्र है पीड़ित जिस मुस्लिम छात्र के साथ मारपीट की गई है, वह इसी यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। मारपीट के बाद वह सीधे यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से मिला और उन्हें घटना बताई। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से भी सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, जिसमें मारपीट के एक आरोपी की पहचान होने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया। अन्य आरोपी छात्रों की हो रही पहचान यूनिवर्सिटी के अफसरों का कहना है कि इस मामले में अभी पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है। ऐसे में यह मामला यूनिवर्सिटी का इंटरनल मामला है। अभी एक छात्र चिन्हित हुआ है, जिसको सस्पेंड कर दिया गया है। अन्य आरोपी छात्रों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। SHO बोले- पुलिस को नहीं मिली शिकायत SHO गंगानगर अनूप कुमार सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी तो मिली है, लेकिन पुलिस के पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं पहुंची है। अगर लिखित में शिकायत आती है तो पुलिस यूनिवर्सिटी प्रशासन से बात कर आगे की कार्रवाई करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:कचहरी में बार डांसर ने लगाए ठुमके, भतीजे की बारात में डांस करते-करते चाचा की मौत
    Next Article
    '50 लाख में समझौता करने का लग रहा आरोप':लैंबॉर्गिनी केस के पीड़ित बोले- हमारी बुलेट अब तक थाने में कैद, पुलिस टरका रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment