Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में पत्नी की हत्याकर पति ने दी जान:पानी के प्लांट में ऑपरेटर था, बेटा बोला- पापा-मम्मी में झगड़ा होता था

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ में पानी के ट्रीटमेंट प्लांट में शनिवार शाम पति-पत्नी के शव एक कमरे मिले है। प्लांट के अंदर बने कमरे में ऑपरेटर अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता था। पति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। जबकि पत्नी का लाश बेड पर पड़ी थी। पत्नी की गला दबाकर हत्या की गई। उसकी जुबान बाहर निकली हुई थी। साथी कर्मी के पहुंचने पर घटना का पता चला। बेटे ने कहा- पापा मम्मी में झगड़ा होता रहता था। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना पल्लवपुरम थाना क्षेत्र स्थित मोदीपुरम फेस-वन की है। अब जानिए पूरा मामला… प्रदीप यादव (35) मूल रूप से हरदोई जिले के रहने वाले थे। मेरठ के मोदीपुरम फेस-वन के पानी के ट्रीटमेंट प्लांट में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। वह अपनी पत्नी मधु यादव (30) और बेटे यश (10) के साथ मोदीपुरम में किराए के मकान में रहते थे। मधु के भाई शिव शंकर के अनुसार प्रदीप अपनी पत्नी और बेटे के साथ होली का त्यौहार मनाने गांव गया था। शुक्रवार को ही वह पल्लवपुरम लौटा था। साथ में काम करने वाले ने दी जानकारी शनिवार दोपहर करीब 2 बजे तक प्लांट में काम किया था। वहीं प्लांट में काम करने वाला एक कर्मी राजकरण शाम करीब 6 बजे प्रदीप से मिलने पहुंचा। कमरे में जाकर देखा तो प्रदीप फंदे से लटका हुआ था और उसकी पत्नी बेड पर पड़ी थी। पहले पत्नी की हत्या की, फिर फांसी लगाई पुलिस ने बताया है कि पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की। उसके बाद प्रदीप ने फांसी लगा ली। घटना के समय उनका करीब 10 वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था। बेटे ने कहा- पापा- मम्मी के बीच होता था झगड़ा बेटे यश ने बताया- कुछ दिन पहले पापा- मम्मी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद मम्मी मामा के यहां चली गई थी। होली से पहले ही पापा उन्हें वापस लेकर आए थे। इसके बाद घर पर होली मनाने गए थे। शुक्रवार यहां लौटे थे। आज भी झगड़ा हुआ था, मै बाहर खेल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पल्लवपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम महेश सिंह ने बताया- जानकारी मिली है कि पति-पत्नी में विवाद चल रहा था, प्रथम दृष्टा से प्रतीत हो रहा है कि पहले प्रदीप ने अपनी पत्नी की हत्या की है। उसके बाद खुद सुसाइड कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी चेक किया जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ------------------ ये खबर भी पढ़ें… कौन हैं सलीम, जिनके लिए योगी बोले- हमलावरों को बख्शेंगे नहीं, खुद को EX मुस्लिम लिखा, मजहबी कट्‌टरपंथियों ने कई बार धमकी दी गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला किया गया। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन हुआ है। अब सवाल उठ रहे हैं कि यूट्यूबर को जान से मारने की कोशिश आखिर हुई क्यों? सलीम वास्तिक की पहचान तीन तलाक, हलाला जैसे इस्लामिक रिवाजों पर सवाल उठाने से बनी थी। उन्होंने इस्लाम को ‘विदेशी मजहब’ करार दिया था। रिपोर्ट पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेसारी को देख बेकाबू हुए लखनऊवाले:बैरिकेडिंग फांदकर दौड़े, भोजपुरी स्टार बोले- लड़की प्यार करने की चीज है
    Next Article
    मेरठ की सेंट्रल मार्केट में फिर शुरू हुआ धरना:सरधना विधायक अतुल प्रधान ने पहुंच कर कहा व्यापारियों को अखिलेश यादव से मिलवाउंगा, सरकार बचाए राेजी- रोटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment