Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ कचहरी को मिली बम से उड़ाने की धमकी:जिला जज के साथ ही सेशन न्यायालय भी खाली कराई गई, कचहरी में अफरा तफरी

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद एक बार फिर खाली करा दिया गया। इसके बाद पूरी कचहरी में अफरा तफरी मच गई। अधिवक्ता अपने चैंबरों से बाहर आ गए। कचहरी में तारीख पर आए लोग भी वापस जाने लगे। फिलहाल किसी को भी कोर्ट परिसर के आसपास भी जाने की अनुमति नहीं दी गई है। कचहरी की मुख्य ईमेल पर मिली धमकी कचहरी के मुख्य ईमेल आईडी पर सुबह यह धमकी भरा मेल दिखा तो खलबली मच गई। आनन फानन में CO सिविल लाइन अभिषेक तिवारी और CO LIU प्रदीप कुमार कचहरी पहुंच गए। उन्होंने बॉम्ब स्क्वाड, डॉग स्क्वाड के साथ ही कार्ट और कचहरी का पुलिस बल भी इकट्ठा कर लिया। 11 बजकर 20 मिनट पर उड़ाने की धमकी कचहरी की मेल पर जो ईमेल आया था, उसमें 11:20 का समय भी खोला गया था। इसको देखते ही अफसर एक्टिव हो गए। उन्होंने कोर्ट में पहुंच पहुंच कर तुरंत उन्हें खाली करना शुरू कर दिया। बाकायदा कचहरी से जुड़े जितने भी ईमेल थे, सभी पर अलर्ट जारी कर दिया गया। देखते ही देखते खाली हो गए कोर्ट परिसर बम से कचहरी को उड़ाने की धमकी दी गई थी। ऐसे में अफसरों ने जरा भी रिस्क लेना उचित नहीं समझा। उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायालय, 14 सत्र न्यायालय के सभी तल, 11, 12 और 13 सत्र न्यायालय को भी खाली करा दिया। हर कोर्ट के गेट पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया ताकि कोई अंदर प्रवेश न कर सके। न्यायिक अफसर एक जगह हुए एकत्रित धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद हर तरफ खलबली मची थी। देखते देखते सभी न्यायालय खाली हो गए और सभी न्यायिक अफसर जिला जज कोर्ट के ठीक सामने बने लोन में एकत्र हो गए। इसके बाद सभी न्यायालय को खंगाला गया। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वायड ने कोना कोना खंगाला। दोपहर तक सभी न्यायालयों को खाली रखा गया। खबर अपडेट हो रही है...
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में ट्रक-बाइक की टक्कर,:युवक की मौत, पीछे बैठा दोस्त गंभीर रूप से घायल
    Next Article
    लखनऊ के युवक की बाराबंकी में मौत:ई-रिक्शा से लोधेश्वर महादेव जा रहा था, दोस्तों को मामूली चोट आई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment