Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीवी से घर में आग, दहेज का सामान जला:फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, बेटी के दहेज का सामान राख

    1 hour ago

    1

    0

    बस्ती के बभनगांवा मोहल्ले में सोमवार दोपहर एक घर में टीवी से आग लग गई। इस हादसे में बेटी की शादी के लिए रखा दहेज का सामान, पंखे, बिस्तर और कुछ नकदी जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बभनगांवा निवासी पप्पू शर्मा के घर में हुई। दोपहर के समय पप्पू शर्मा की पत्नी मीना घर में अकेली थीं, जबकि उनकी बेटी किसी काम से बाहर गई हुई थी। मीना देवी ने बताया कि जैसे ही उन्होंने टीवी चलाने के लिए स्विच ऑन किया, उसमें से अचानक धुआं निकलने लगा। उन्होंने तुरंत टीवी बंद कर दिया, लेकिन कुछ ही क्षणों में तेज चिंगारी के साथ आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे कमरे में फैल गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग तेजी से फैलती रही। बाद में, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया। पीड़ित पप्पू शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए धीरे-धीरे दहेज का सामान इकट्ठा किया था, जो इस आग में पूरी तरह जल गया। फिलहाल, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CEO की जांच में फर्जी निकला मंत्री का वोट जिहाद:वाराणसी में नवदीप रिणवा बोले- 4500 में 9 डुप्लीकेट मिले; 1 करोड़ लोगों को नोटिस
    Next Article
    तुलसी घाट के सामने मोटरबोट और नाव की टक्कर:परिवार के 5 लोगों को नाविक ने बचाया, छोटी नाव गंगा में समाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment