Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ कचहरी मारपीट केस में नया मोड़:73 वकीलों पर मुकदमा दर्ज, आज SSP से मिलेंगे अधिवक्ता

    18 hours ago

    1

    0

    मेरठ के कचहरी परिसर स्थित एक अधिवक्ता के चैंबर में चार युवकों को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में दर्ज मुकदमे ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में 73 वकीलों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अधिवक्ताओं में नाराजगी बढ़ गई है। अधिवक्ताओं ने सोमवार को अविनाश पांडेय से मिलकर अपनी तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज करने की मांग करने का ऐलान किया है। सिखेड़ा निवासी शेर खान की तहरीर पर पुलिस ने अधिवक्ता आमिर खान समेत कई नामजद और करीब 60 अज्ञात वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि शुक्रवार को अधिवक्ता के चैंबर में चार युवकों को बंद कर उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ितों का आरोप है कि अधिवक्ताओं ने उन्हें जमीन पर गिराकर ईंट से हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आईं। बार एसोसिएशन ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल वहीं, मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिन युवकों के साथ मारपीट हुई, वे पिस्टल लेकर अधिवक्ता पर हमला करने पहुंचे थे। अधिवक्ताओं का आरोप है कि इससे पहले भी युवक अधिवक्ता का पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंच गए थे। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने युवकों को पकड़ लिया, जिसके बाद उनके साथ मारपीट हुई। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप अधिवक्ताओं का कहना है कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को उनकी ओर से भी तहरीर दी गई थी, लेकिन अब तक उस पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसी को लेकर सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे अधिवक्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के उद्योग को मिलेगी ग्लोबल पहचान:TTZ को लेकर उठी आवाज,जूता-लेदर से फूड प्रोसेसिंग तक के उद्योगों पर हुई चर्चा
    Next Article
    मुरज ध्वज आश्रम के संत भरत दास महाराज का निधन:देर रात निधन से चित्रकूट में शोक की लहर, आश्रम में पुलिस तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment