Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के उद्योग को मिलेगी ग्लोबल पहचान:TTZ को लेकर उठी आवाज,जूता-लेदर से फूड प्रोसेसिंग तक के उद्योगों पर हुई चर्चा

    1 day ago

    1

    0

    आगरा में लघु उद्योग भारती के 33वें स्थापना दिवस पर आगरा के लघु उद्योगों का स्वर्णिम सफर विषय पर मंथन हुआ। कार्यक्रम में MSME सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत और आगरा के औद्योगिक विकास पर फोकस रहा। मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यूपी सरकार MSME और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि “विरासत से विकास तक” की थीम आगरा की औद्योगिक पहचान को सही तरीके से दिखाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन दादू और यूपी लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष व लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री राकेश गर्ग ने की। जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा-लघु उद्योग भारती 33 साल से राष्ट्रहित और उद्योगहित में MSME को संगठित कर रही है। 1993-94 में आर्थिक उदारीकरण के समय छोटे उद्योगों के संघर्ष के बीच राष्ट्रवादी उद्यमियों ने संगठन की नींव रखी थी। आज यह 27 राज्यों और सैकड़ों जिलों में 70 हजार से ज्यादा उद्यमियों की आवाज है। उन्होंने TTZ की बाध्यताओं और उद्योगों की चुनौतियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि समाधान के लिए संगठन हर स्तर पर सक्रिय है और जल्द सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। विरासत से विकास तक सत्र में जूता-लेदर, पेठा, मार्बल-स्टोन हैंडीक्राफ्ट, फाउंड्री-इंजीनियरिंग, जरी-जरदोजी, गारमेंट, फूड प्रोसेसिंग समेत MSME सेक्टर के इतिहास, चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि अगर पारंपरिक उद्योगों को आधुनिक तकनीक, निर्यात प्रोत्साहन और नवाचार से जोड़ा जाए तो आगरा देश का सबसे बड़ा MSME मॉडल बन सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खड़े ट्रक के ड्राइवर-हेल्पर को दूसरे ट्रक ने कुचला, मौत:उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, टायर चेक करते समय पीछे से मारी टक्कर
    Next Article
    मेरठ कचहरी मारपीट केस में नया मोड़:73 वकीलों पर मुकदमा दर्ज, आज SSP से मिलेंगे अधिवक्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment