Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ कॉलेज में आगाज़ क्लब का सांस्कृतिक आयोजन:गायन-नृत्य प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा,विजेताओं को मिला सम्मान

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ कॉलेज परिसर में आगाज़ क्लब द्वारा आयोजित गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता ने बुधवार को उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया। महाविद्यालय परिसर में हुए इस भव्य आयोजन में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन आगाज़ क्लब की सदस्य संस्कृति, अलीना और इल्मा ने किया। प्रतियोगिता के दौरान लावणी, सेमी-क्लासिकल, भांगड़ा, फ्रीस्टाइल, राजस्थानी, कंटेम्पररी और गरबा जैसी विभिन्न नृत्य शैलियों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। निर्णायक मंडल में आरजी कॉलेज की डॉ. स्वाति शर्मा और रुचिका सिंह मौजूद रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन करते हुए विजेताओं का चयन किया। गायन प्रतियोगिता में आयशा ने प्रथम, स्नेहा ने द्वितीय और रोहन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं नृत्य प्रतियोगिता में रितिका त्यागी ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय और कृतिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में प्रो. रेखा राणा और प्रो. अंशु जैन का विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर से नौबस्ता जा रही महिला से ऑटो में लूट:नशीला पदार्थ सुंघाकर 5 लाख के जेवर छीने, सीमा विवाद में उलझी पुलिस
    Next Article
    कानपुर में 10 किमी लंबा एलिवेटेड ट्रैक बनेगा:सांसद रमेश अवस्थी बोले- जनता से किया वादा निभाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment