Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में 16वीं शताब्दी के विश्वनाथ मंदिर का रेनोवेशन शुरू:1857 की क्रांति से भी इतिहास जुड़ा है, सांसद ने शुरू कराया काम

    9 hours ago

    1

    0

    मेरठ में सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को पुराने श्री विश्वनाथ महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य की शुरुआत हुई। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने छत्ता अनंतराम, गुजरी बाजार स्थित मंदिर में काम शुरू कराया। यहां मरम्मत, एक कमरे की छत ठीक करने और रंगाई-पुताई का काम कराया जाएगा। मंदिर के शिखर को और ऊंचा करने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है। 16वीं शताब्दी से जुड़ा है मंदिर का इतिहास मंदिर समिति के अनुसार, श्री विश्वनाथ महादेव मंदिर का निर्माण 16वीं शताब्दी में हुआ था। खुदाई के दौरान यहां भूमिगत शिवलिंग प्रकट होने की मान्यता है। यह मंदिर मेरठ के पांच प्रमुख प्राचीन शिवालयों में शामिल है। मंदिर का धार्मिक महत्व होने के साथ ही इसका संबंध 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से भी बताया जाता है। 1857 की क्रांति से जुड़ी हैं यादें मंदिर के इतिहास के अनुसार, 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांतिकारी नाना साहेब पेशवा और उनके सहयोगियों की संगठनात्मक गतिविधियों में यह मंदिर महत्वपूर्ण केंद्र रहा था। मंदिर के पुजारी पंडित हरिदास साधु के वेश में क्रांति का प्रचार करते थे। मंदिर परिसर में एक पुराना पीपल का पेड़ भी है, जिसके बारे में बताया जाता है कि इसका इस्तेमाल स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांतिकारियों को फांसी देने के लिए किया गया था। पेड़ अब सूख चुका है, लेकिन इसके अवशेष आज भी परिसर में मौजूद हैं। मंदिर परिसर में एक पत्थर पर स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों के बलिदान से जुड़ा उल्लेख भी दर्ज है। हर साल 10 मई को यहां प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की जाती है। 1973 में बनी थी मंदिर समिति मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए वर्ष 1973 में श्री विश्वनाथ महादेव मंदिर समिति का गठन किया गया था। वर्ष 1974 में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के मेरठ आगमन के दौरान इस शिवालय में भगवान शिव की उपासना करने का भी उल्लेख मिलता है। सोमवार को शुरू हुए जीर्णोद्धार कार्य के दौरान राजकिशोर, विवेक बाजपेयी, नरेंद्र उपाध्याय, संजय शर्मा, मुकेश ठाकुर, राजीव गुप्ता, कल रिजवान, बलराज गुप्ता, आकाश धवन, रविंद्र कौशिक, कुलदीप वाल्मीकि, संदीप रेवड़ी, गौरव शर्मा, निशांत धवन, विजय गुप्ता, आदित्य नगर, शादाब, विकास मित्र, नितिन गोस्वामी और शिव वेद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रीय टेबल टेनिस में 2 खिलाड़ी चयनित:गोरखपुर के कृष्णा और अखिल चयनित, मध्य प्रदेश प्रतियोगिता का बनेंगे हिस्सा
    Next Article
    झांसी में लाश को 3 दिनों तक रौंदते रहे वाहन:मांस के टुकड़ों को गठरी में बांधना पड़ा, बेटे ने कपड़े-चप्पल से पहचाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment