Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में 2 मंजिला मकान में भीषण आग, 7 झुलसे:6 महीने के 2 बच्चों के मरने की खबर; 30 मिनट परिवार फंसा रहा

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ में एक मकान में अचानक आग लग गई। मकान दो मंजिला है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर कपड़ों की गोदाम है। घर पर 2 महिलाएं और 5 बच्चे थे। आग लगने सभी घर में फंस गए। लोगों ने लपटे उठते देखा तब इसकी सूचना पुलिस को दी। फायर बिग्रेड और पुलिस मौके पर पहुंची। संकरी गलियां होने की वजह से फायर बिग्रेड की टीम छत से मकान में पहुंची। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद सभी बाहर निकाला है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2 बच्चों की उम्र 6 महीने से भी कम है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के सुराही वाली मस्जिद स्थित गली नंबर 1 किदवई नगर की है। अब पढ़िए पूरा मामला सोमवार देर शाम सुराही वाली मस्जिद स्थित गली नंबर 1 इकबाल अपने भाई के साथ नमाज पढ़ने मस्जिद में गया था। घर में उसकी पत्नी औस सास और 5 बच्चे अकेले थे। तभी अचानक आग लग गई। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। पड़ोसियों ने घर में आग की लपटें उठती देखी और हंगामा मचा दिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची है। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची है। 3 तस्वीरें देखिए… फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। वहीं आग में घर के अंदर दोनों महिलाओं और चारों बच्चे फंस गए। जिन्हें बमुश्किल बाहर निकाला गया है। आग में फंसने के कारण बच्चे, महिलाएं घायल हुए हैं। जिन्हें पास के ही अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। छतों के रास्ते फायर फाइटर्स की टीम अंदर पहुंची एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया- लिसाड़ी गेट किदवई नगर में इकबाल अंसारी का मकान था। यहां पर आग लगने की सूचना पुलिस को मिली थी। थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। संकरी गलियों वाला इलाका है, इसलिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को अंदर आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। छतों के रास्ते फायर फाइटर्स की टीम अंदर पहुंची है। पता चला कि मकान में आग लगी है। इसमें कपड़ों का भी कोई गोदाम है। मकान में अंदर 7 लोग फंसे हुए हैं। सभी एक ही परिवार के हैं। इसमें 2 महिलाएं और 5 बच्चे थे। सभी को फायर फाइटर्स की टीम ने आग से बाहर निकाला है। 2 बच्चे 6 महीने की उम्र के इन लोगों को पहले पास के ही निजी राजधानी अस्पताल में ले जाया गया। वहां इलाज कराया गया। राजधानी अस्पताल से सभी घायलों को अब मेडिकल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों में एक महिला जो 5 बच्चों की मां बताई जा रही है। दूसरी महिला उसकी सास है। साथ ही 2 बच्चे 6 महीने की उम्र के हैं। 3 बच्चों की उम्र 3 से 5 साल के बीच की बताई जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘पाकिस्तान के वीजा पर बैन लगाएंगे’, ब्रिटेन की पार्टी का बड़ा ऐलान
    Next Article
    मुरादाबाद में महिला की गोली मारकर हत्या:नातिन-नाती को बंधक बनाया, बेटे ने एक को दौड़ाकर पकड़ा; 3 भाग गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment