Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में आज भी बारिश के आसार:तेज हवा और बरसात से अचानक बदला मौसम, गेहूं और आलू की फसल को फायदा

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ में बुधवार देर शाम तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दी। तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक, बारिश का यह सिलसिला 21 मार्च की दोपहर तक जारी रह सकता है। उन्होंने बताया कि 20 मार्च को सबसे अधिक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है, जिससे मौसम और ठंडा हो सकता है। अगले 24 घंटे में तापमान गिरेगा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार, अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले 24 घंटों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही हवा की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिलेगा। बुधवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 168 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। फसल को फायदा होगा बारिश का असर खेती पर भी सकारात्मक पड़ने की उम्मीद है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर के अनुसार, गेहूं, सरसों, चना और आलू की फसलों को इस बारिश से लाभ मिलेगा। खासकर गेहूं की फसल में नमी बढ़ने से उत्पादन बेहतर होने की संभावना है। आलू की खुदाई से पहले जमीन में पर्याप्त नमी बने रहना किसानों के लिए फायदेमंद रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है, विशेषकर तेज हवाओं और संभावित ओलावृष्टि को देखते हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में दिल्ली रूट पर फटा सिलेंडर मिला:कैंट एरिया में जलता देख यात्री ने सूचना दी, बैग में प्रतापगढ़ के बुजुर्ग का आधार-मोबाइल मिला
    Next Article
    बेल्थरा रोड का सोनाडीह मेला 27 मार्च से होगा शुरू:प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, तैयारियां पूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment