Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में आज भीषण गर्मी से राहत के आसार:अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट, 43 डिग्री तक पहुंच रहा तापमान

    7 hours ago

    1

    0

    मेरठ में अप्रैल के अंतिमसप्ताह में गर्मी ने अपने तेवर तीखे कर दिए हैं। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। हालांकि आज मौसम में हल्के बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार आाज आंधी और बादल छाने से तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है। रविवार को सुबह से ही सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते लू के थपेड़ों ने हालात और कठिन बना दिए। छुट्टी का दिन होने के बावजूद बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले और गर्मी से बचने के लिए गमछा, टोपी, चश्मा और पानी की बोतल का सहारा लेते नजर आए। वहीं सोमवार को भी सुबह से गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। तापमान और मौसम का हाल चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 42.4°C और न्यूनतम 27.4°C दर्ज किया गया। वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 242 तक पहुंच गया, जो खराब श्रेणी में आता है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, सोमवार से मौसम में आंशिक बदलाव संभव है। आंधी और बादलों की आवाजाही से तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, लेकिन गर्मी का असर पूरी तरह खत्म नहीं होगा। मजदूर और किसानों पर सबसे ज्यादा असर भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर दिहाड़ी मजदूरों और खेतों में काम करने वाले किसानों पर पड़ रहा है। तेज धूप और लू के बीच काम करना उनके लिए मजबूरी बना हुआ है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी बढ़ गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, तेज गर्मी और लू के कारण शरीर में पानी और जरूरी लवण की कमी हो जाती है। इससे डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, उल्टी, थकान और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गंभीर स्थिति में शरीर का तापमान 40°C से ऊपर पहुंच सकता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इन बातों का रखें ध्यान दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनें पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें सिर को टोपी या कपड़े से ढककर रखें धूप में निकलते समय चश्मा और छाता इस्तेमाल करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमान के 16 अवतारों के दर्शन विदेही मंदिर में:अयोध्या के इस मंदिर में सवा लाख सालिग्राम भी मिलेंगे, प्राचीन धर्मग्रंथों में वर्णन
    Next Article
    रवि किशन के रोड शो में घुसे TMC समर्थक, VIDEO:बोले- ये गुंडे नहीं चाहते BJP सरकार बने, हमे डरने की जरूरत नहीं है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment