Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में आज धूप के साथ बढ़ेगी गर्मी:वायू गुणवत्ता खराब होने से AQI 200 पार, 10 को बारिश के आसार

    59 minutes ago

    1

    0

    मेरठ में बीते दिन आसमान में छाए बादलों के बाद बुधवार को मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहता दिखाई दिया है। सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होने से तापमान बढ़ना शुरू हो गया । मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहने के कारण दिन में धूप का असर रहेगा। सुबह और रात के समय तापमान अपेक्षाकृत कम रहने से हल्की ठंडक महसूस होगी। हालांकि, दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले दो दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है। हवा की गुणवत्ता बिगड़ी मौसम में बदलाव के साथ मेरठ की हवा भी खराब हो रही है। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 200 के पार पहुंच गया है। हवा की गति कम रहने और वातावरण में नमी बढ़ने से प्रदूषक तत्व तेजी से फैल नहीं पा रहे हैं। इसके चलते प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में और गिरावट आने पर प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। सुबह के समय हवा में प्रदूषक तत्वों का असर अधिक महसूस होने की संभावना रहती है। 10 अक्टूबर को बारिश के आसार मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 10 अक्टूबर को मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। बारिश होने पर हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक कणों में कमी आ सकती है। इससे कुछ समय के लिए वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दिन में धूप और गर्मी रहेगी, जबकि सुबह-शाम तापमान में हल्की गिरावट महसूस होगी। 10 अक्टूबर के आसपास बारिश के बाद मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहले प्रयास में सेना में लेफ्टिनेंट बनी प्रतापगढ़ की बेटी:यशस्वी सिंह बनीं मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में लेफ्टिनेंट
    Next Article
    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत:100 की स्पीड में ट्रक में घुसी अर्टिगा, लखनऊ से देवरिया जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment