Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में अभी बरकरार रहेगा मौसम में बदलाव:तापमान और AQI के स्तर में गिरावट, किसानों के लिए लाभकारी साबित हुई बारिश

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में रविवार की सुबह अचानक मौसम में बदलाव दिखाई आ गया । तेज हवा और गरज-चमक के साथ हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मेरठ समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी साही ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके चलते दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट बनी रह सकती है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक मौसम का मिलाजुला असर रहेगा, जबकि 18 मार्च को फिर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 20 मार्च तक मेरठ और आसपास के जिलों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। रबी की फसलों के लिए लाभकारी बारिश भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. समीय ने बताया कि यह बारिश रबी की फसलों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। गेहूं की फसल इस समय पकने की अवस्था में है और हल्की बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी, जिससे दानों का विकास बेहतर होगा। इसके अलावा सरसों, चना, मसूर और जौ जैसी रबी की फसलों को भी इस बारिश से फायदा मिलने की संभावना है। बीते दिन अधिकतम तापमान में करीब 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह तेज हवा और बारिश के कारण कुछ समय के लिए सड़कों पर आवागमन भी प्रभावित रहा। मौसम में आए इस बदलाव का असर वायु गुणवत्ता पर भी दिखाई दिया। बारिश और तेज हवा के कारण वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषण के कण नीचे बैठ गए, जिससे वायु प्रदूषण के स्तर में कमी दर्ज की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मलिहाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पर ताबड़तोड़ फायरिंग:बाल-बाल बचे, ईदगाह की सफाई व्यवस्था देखने गए थे
    Next Article
    SI भर्ती परीक्षा में दो दिन में तीन अरेस्ट:पहले दिन दो सिपाही ओएमआर शीट बदलते पकड़े, दूसरे दिन फर्जी अभ्यर्थी दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment