Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SI भर्ती परीक्षा में दो दिन में तीन अरेस्ट:पहले दिन दो सिपाही ओएमआर शीट बदलते पकड़े, दूसरे दिन फर्जी अभ्यर्थी दबोचा

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में यूपी पुलिस में दरोगा की सीधी भर्ती लिखित परीक्षा के दौरान दो दिनों में धांधली के तीन मामले सामने आए हैं। पहले दिन परीक्षा केंद्र पर दो पुलिसकर्मी ओएमआर शीट बदलकर अनुचित तरीके से प्रश्न हल करते हुए पकड़े गए। जबकि दूसरे दिन बायोमैट्रिक और आयरिस सत्यापन में गड़बड़ी मिलने पर एक युवक को फर्जी पहचान के साथ परीक्षा देते हुए गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ओएमआर शीट बदलकर नकल करते पकड़े गए दो सिपाही 14 मार्च को भर्ती परीक्षा की पहली पाली के दौरान राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, लिंक रोड स्थित परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापिका व प्रधानाचार्य अनिता सिंह ने दो अभ्यर्थियों की गतिविधि संदिग्ध पाई। जांच करने पर सामने आया कि दोनों परीक्षार्थी आपस में ओएमआर शीट बदलकर परीक्षा में अनुचित लाभ लेने की कोशिश कर रहे थे। सूचना पर केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों की ओएमआर शीट कब्जे में लेकर सील कर दी। पूछताछ में आरोपियों की पहचान अभिषेक पुत्र जयवीर सिंह निवासी किशनपुर बराल थाना रमाला जनपद बागपत और रोबिन खोखर पुत्र उमेश कुमार निवासी मोहल्ला बंगला छपरौली थाना छपरौली जनपद बागपत के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, अभिषेक मुरादाबाद में 24वीं बटालियन पीएसी में तैनात है, जबकि रोबिन खोखर बिजनौर जिले में एक न्यायिक अधिकारी के गनर के रूप में कार्यरत है। नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच एसआई महेंद्र चौहान कर रहे हैं। दूसरे दिन बायोमैट्रिक जांच में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा 15 मार्च को सहारनपुर के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र स्थित गोचर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर द्वितीय पाली के दौरान बायोमैट्रिक और आयरिस मिलान में गड़बड़ी सामने आई। जांच के दौरान परीक्षा दे रहे युवक को रोक लिया गया। पड़ताल में पता चला कि रोल नंबर के आधार पर परीक्षा दे रहा युवक चिन्टू कुमार पुत्र हीरालाल निवासी परतापुर थाना पिलखुआ, जनपद हापुड़ है, जबकि बायोमैट्रिक सत्यापन में उसकी पहचान अंशुल पुत्र जसवीर सिंह के रूप में सामने आई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने सेना भर्ती के लिए अपने आधार कार्ड में नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि बदलवा ली थी और उसी पहचान के आधार पर परीक्षा देने पहुंचा था। पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) शशिप्रकाश शर्मा की तहरीर पर थाना रामपुर मनिहारान में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चार पालियों में हुई परीक्षा भर्ती परीक्षा दोनों दिन दो-दो पालियों में आयोजित की गई। पहले दिन 25 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में 9840 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 6296 ने परीक्षा दी जबकि 3544 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 9841 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6575 उपस्थित हुए और 3266 ने परीक्षा नहीं दी। दूसरे दिन पहली पाली में 9840 में से 6506 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 3334 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 9840 में से 6693 उम्मीदवार शामिल हुए और 3147 अनुपस्थित रहे। परीक्षा का आयोजन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक किया गया। अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले दिया गया था। सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में व्यवस्थाएं संचालित की गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में अभी बरकरार रहेगा मौसम में बदलाव:तापमान और AQI के स्तर में गिरावट, किसानों के लिए लाभकारी साबित हुई बारिश
    Next Article
    पहला टी20 हारने के बाद कीवी टीम को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी पूरी सीरीज से हो गया बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment